Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भूल भुलैया 4 में होंगे अक्षय कुमार, राजपाल यादव ने दिया बड़ा हिंट !

'भूल भुलैया 3' रिलीज होने से पहले ही 'भूल भुलैया 4' को लेकर माहौल बनता दिख रहा है। 'भूल भुलैया 4' में अक्षय कुमार की वापसी का संकेत मिल रहा है। राजपाल यादव की ताजा इंटरव्यू से कुछ ऐसा ही हिंट मिला है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला।

  • Written By: अनिल सिंह
Updated On: Oct 28, 2024 | 07:00 AM
Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: ‘भूल भुलैया 3’ दिवाली के दिन 1 नवंबर को रिलीज होने वाली है। फिल्म में राजपाल यादव एक बार फिर छोटा पंडित के किरदार में नजर आ रहे हैं। इंटरव्यू के दौरान राज्यपाल यादव ने बताया कि ‘भूल भुलैया 3’ में छोटा पंडित के अलग-अलग किरदार देखने को मिलेंगे। यानी पहली और दूसरी फिल्म के मुकाबले इस फिल्म में उनके किरदार के साथ काफी प्रयोग किया गया है। लेकिन बातों ही बातों में राजपाल यादव ने बड़ा हिंट दे दिया है। ‘भूल भुलैया 4’ में अक्षय कुमार की वापसी हो सकती है।

नवभारत के साथ बातचीत के दौरान राजपाल यादव ने बताया कि ‘भूल भुलैया 3’ फिल्म में कॉमेडी को लेकर काफी प्रयोग किया गया है और उनके अलग-अलग किरदार फिल्म में देखने को मिलेंगे। राजपाल यादव ने कहा, 25 साल के फिल्मी करियर के दौरान दर्शकों ने उनकी कॉमेडी को पसंद किया। इसके लिए वह दर्शकों का धन्यवाद करते हुए नजर आए हैं। इंटरव्यू के दौरान उन्होंने यह भी कहा कि मुझे एक जन्म में ही 500 जीवन जीने का मौका मिला है। लेकिन जब उनसे यह पूछा गया कि ‘भूल भुलैया 3’ में लोग अक्षय कुमार को मिस कर रहे हैं। क्या कार्तिक आर्यन ने लीड रोल को जस्टिफाई किया है। इस पर उन्होंने दिलचस्प जवाब दिया।

ये भी पढ़ें- नित्या मेनन ने किया बड़ा खुलासा, एक्ट्रेस ने बताया बॉलीवुड में क्यों नहीं…

राजपाल यादव ने बताया, ये हमारा काम ही नहीं है कि हम किसी एक्टर की एंट्री-एग्जिट या काम को जज करें। इसके लिए राइटर, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर बैठे हैं। इस कहानी में मैं स्वयं रहूंगा कि नहीं ये उपर के लोग तय करते हैं। मैं तो चाहूंगा कि ‘भूल भुलैया 4’ में ‘अक्षय कुमार’ और ‘कार्तिक आर्यन’ दोनों ही कलाकार नजर आए। इससे तो छोटा पंडित का होमवर्क और भी बढ़ जाएगा कि असली रूह बाबा कौन है? विद्या बालन मंजुलिका है या फिर माधुरी दीक्षित या तृप्ति डिमरी मंजुलिका है।

Rajpal yadav hints for akshay kumar in bhool bhulaiyaa 4 detail inside the report

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 28, 2024 | 07:00 AM

Topics:  

  • Akshay Kumar

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.