राजकुमार हिरानी के बेटे वीर का बॉलीवुड में डेब्यू, ‘लेटर फ्रॉम सुरेश’ में आएंगे नजर
- Written By: सोनाली झा
मुंबई: डायरेक्टर राजकुमार हिरानी के बेटे वीर हिरानी का इंडस्ट्री में डेब्यू करने का सही वक्त आ गया है। डायरेक्टर के बेटे वीर थिएटर के दिग्गज फिरोज अब्बास खान द्वारा डायरेक्ट की गई ‘लेटर फ्रॉम सुरेश’ के साथ एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपना डेब्यू करने जा रहे हैं।
लेटर फ्रॉम सुरेश के साथ इंटरटेनमेंट की दुनिया में कदम रखने के लिए वीर हिरानी तैयार है। इसे थिएटर के दुनिया के दिग्गज कहे जाने वाले डायरेक्टर फिरोज अब्बास खान द्वारा डायरेक्ट किया गया है। ये कहानी बेहद खूबसूरत है, क्योंकि यह किरदारों के जरिए इंसानी रिश्तों की एक भयानक लेकिन आकर्षक दास्तान को बयां करती है।
इंडिया में पहली बार पेश की जाने वाली राजीव जोसेफ की लेटर फ्रॉम सुरेश एक अनोखा ड्रामा है। इस फिल्म की कहानी चार अनोखे किरदारों पर आधारित्ब है, जो प्यार, नुकसान, कोमलता के साथ इंसानी रिश्तों की तड़प से बंधे हुए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
3 Idiots के सीक्वल में होगी Vicky Kaushal की एंट्री? राजकुमार हिरानी ने तोड़ी चुप्पी
Aamir Khan Wedding: न ग्रैंड रिसेप्शन, न शोर-शराबा, जानिए कैसी होगी Gauri Spratt संग तीसरी शादी
3 Idiots Sequel: रैंचो विल बैक? राजकुमार हिरानी ने खोला 3 Idiots सीक्वल का राज, 20 साल बाद फिर लौटेगा तिगड़ी
3 Idiots Sequel: ‘3 इडियट्स 2’ पर आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- अब तक किसी ने नहीं किया संपर्क
बता दें कि, वीर हिरानी हाल ही में प्रतिष्ठित रॉयल एकेडमी ऑफ ड्रामेटिक आर्ट से ग्रेजुएट हुए हैं। वीर अपने टीनएज से ही शॉर्ट फिल्में बनाते आ रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि वीर हिरानी ‘रिटर्न गिफ्ट’ के साथ अपना डायरेक्टोरियल डेब्यू कर चुके हैं। उनकी इस फिल्म का हैदराबाद के 18वें एडिशन ऑफ द इंटरनेशनल चिल्ड्रंस फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया में प्रीमियर किया गया था।
राजकुमार हिरानी की पिछली फिल्म का नाम डंकी था जिसमें शाहरुख खान लीड रोल में नजर आए थे। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन करने में सफल रही थी। फिल्म का बजट 120 करोड़ का था और फिल्म ने वर्ल्डवाइड 470 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
