एक्ट्रेस को अश्लील मैसेज भेजना पड़ा भारी, पुलिस ने शख्स को किया गिरफ्तार

कन्नड़-तेलुगु टीवी अभिनेत्री रजनी डी को 3 महीने से अश्लील मैसेज भेजकर परेशान करने वाला डिलीवरी मैनेजर नवीन के. मोन बेंगलुरु से गिरफ्तार। अभिनेत्री ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।
एक्ट्रेस को अश्लील मैसेज भेजना पड़ा भारी, पुलिस ने शख्स को किया गिरफ्तार
कन्नड़-तेलुगु टीवी अभिनेत्री रजनी डी को 3 महीने से भेज रहा था अश्लील मैसेज, डिलीवरी मैनेजर नवीन के. मोन गिरफ्तार
Published on: 
Updated on: 

StartFragment

TV Actress Rajini D Obscene Message Controversy: कन्नड़-तेलुगु टीवी धारावाहिकों की अभिनेत्री रजनी डी (Rajini D) के साथ ऑनलाइन उत्पीड़न (Online Harassment) का एक गंभीर मामला सामने आया है। एक व्यक्ति पिछले तीन महीनो से उन्हे फेसबुक के माध्यम से लगातार अश्लील वीडियो और मैसेज भेजकर परेशान कर रहा था। अभिनेत्री की शिकायत के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस शिकायत में अभिनेत्री ने बताया कि आरोपी नवीन के. मोन ने पहले 'नवीनज़' नाम की आईडी से उन्हे फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी। रिक्वेस्ट एक्सेप्ट न होने पर वह भड़क गया और लगातार अश्लील वीडियो और मैसेज भेजने शुरू कर दिए। अभिनेत्री ने आरोपी को चेतावनी भी दी, लेकिन उसने उनकी बात नजरअंदाज कर दी। आरोपी ने अभिनेत्री को परेशान करने के लिए कई फेक आईडी बनाईं और लगातार उत्पीड़न जारी रखा। रजनी डी ने कई फेक आईडी को ब्लॉक भी किया, लेकिन आरोपी नहीं रुका।

चेतावनी के बाद भी नहीं रुका उत्पीड़न

परेशान होकर अभिनेत्री ने 1 नवंबर को आरोपी को नगरभावी इलाके के एक रेस्टोरेंट में मिलने के लिए बुलाया था और आगे से ऐसा न करने की चेतावनी भी दी थी, लेकिन आरोपी ने इस चेतावनी को भी नजरअंदाज कर दिया और अलग-अलग आईडी से अश्लील वीडियो भेजना जारी रखा।

लगातार 3 महीनो के उत्पीड़न से परेशान होकर अभिनेत्री ने अन्नपूर्णेश्वरी नगर पुलिस में मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई की और आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

आरोपी की पहचान

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान बेंगलुरु के व्हाइटफील्ड स्थित टेम्पलटन एंड पार्टनर कंपनी में डिलीवरी मैनेजर नवीन के. मोन के रूप में हुई है। अभिनेत्री द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर, पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत एक प्राथमिकी (FIR) दर्ज की है और मामले में आगे की जांच कर रही है। बता दें कि अभिनेत्री रजनी डी अपने पति, माँ और बेटी के साथ अन्नपूर्णेश्वरी नगर स्थित अपने घर में रहती हैं। उन्होंने कई कन्नड़ और तेलुगु टीवी सीरियल में काम किया है।

EndFragment

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com