नूतन के दीवाने थे राजेंद्र कुमार और शम्मी कपूर, अफेयर की खबरों से बौखलाकर संजीव कुमार को जड़ा थप्पड़
शम्मी कपूर नूतन के दीवाने हो गए थे। दोनों बचपन से ही एक-दूसरे को जानते थे। बड़े हुए तो डेटिंग भी करने लगे। वे एक-दूसरे से शादी के लिए राजी थे। हालांकि, प्रसिद्ध अभिनेता मोतीलाल इस रिश्ते के हक में नहीं थे।
- Written By: सोनाली झा
नूतन (फोटो- सोशल मीडिया)
मुंबई: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस नूतन का जन्म 4 जून, 1936 को बॉम्बे यानी मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ था। इनके पिता कुमारसेन समर्थ जाने-माने फिल्ममेकर थे और मां फिल्म एक्ट्रेस शोभना समर्थ थीं। एक्ट्रेस की जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव आए, लेकिन उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी बेहद जिंदादिली से जी। नूतन अपनी फिल्मों के अलावा अपने खुशमिजाज व्यवहार के लिए भी जानी जाती थीं।
नूतन ने अपने करियर में कई पुरस्कार हासिल किए। हालांकि, नूतन का महज 54 साल की उम्र में कैंसर के कारण निधन हो गया। नूतन के 40 साल के शानदार फिल्मी करियर में 70 से ज्यादा फिल्में शामिल हैं। नूतन ने 14 साल की उम्र में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट फिल्म ‘नल दमयंती’ के जरिए फिल्मी दुनिया में कदम रखा। इसके बाद उन्हें फिल्मों में स्थापित करने की जिम्मेदारी मां शोभना समर्थ ने ली।
नूतन अपनी प्रोफेशनल जिंदगी से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहीं। नूतन के लाइफ में एक समय ऐसा था राजेंद्र कुमार और शम्मी कपूर उनके दीवाने थे। इतना ही नहीं दोनों सुपरस्टार नूतन से शादी करना चाहते थे। शम्मी कपूर नूतन के बचपन के दोस्त थे। बड़े हुए तो दोनों डेटिंग भी करने लगे, लेकिन इनकी शादी नहीं हो पाई। दरअसल, नूतन की मां को इस रिश्ते से दिक्कत नहीं थी, लेकिन कुछ अन्य वजहों के चलते ये रिश्ता आगे नहीं बढ़ पाया।
सम्बंधित ख़बरें
अंशुला कपूर के रिसेप्शन में दिखा ट्रेडिशनल ग्लैमर, लाल साड़ी में छाईं नई नवेली दुल्हन, जुटा कपूर परिवार
Salman Khan Photos: नेचर की वादियों में सुकून के पल बिताते नजर आए सलमान खान, कैप्शन ने बढ़ाई फैंस की उत्सुकता
Lock Upp 2 Twist: श्रेष्ठा अय्यर का बड़ा खुलासा, श्रेया कालरा की चाल पर उठाए सवाल, हर्षद चोपड़ा को बताया फेक
Sunny Deol Look: क्लीन-शेव लुक में नजर आए सनी देओल, वायरल तस्वीरों पर फैंस ने की धर्मेंद्र और बॉबी से तुलना
राजेंद्र कुमार नूतन की मां शोभना से उनकी बेटी का हाथ मांगने भी गए थे, लेकिन उन्होंने इससे इनकार कर दिया और उनकी बेइज्जती भी की। राजेंद्र कुमार और नूतन ने 1978 में रिलीज हुई ‘साजन बिना सुहागन’ में पति-पत्नी का किरदार निभाया था। लेफ्टिनेंट कमांडर रजनीश बहल से शादी कर नूतन ने राजेंद्र कुमार और शम्मी कपूर का दिल तोड़ दिया था।
ये भी पढ़ें- राजकुमार राव की मालिक का पहला मोशन पोस्टर जारी
नूतन का विवादों से गहरा नाता रहा था। एक बार तो नूतन के साथ अफेयर की अफवाहों के चलते एक्ट्रेस ने संजीव कुमार को थप्पड़ मार दिया था। जब यह विवाद तूल पकड़ने लगा तो नूतन ने कहा था कि संजीव ने बहुत लापरवाही से बयान दिया था कि हमारा अफेयर चल रहा है। इस वजह से मुझे गुस्सा आ गया। मेरा नाम किसी भी स्कैंडल या किसी भी लिंक अप में नहीं जुड़ा था। मुझे उन्हें ये समझाना था कि ये सही नहीं है। इस थप्पड़ के बाद भी नूतन और संजीव कुमार का लव सीन फिल्माया गया था।
