Raja Shivaji की महिमा पर आधारित ‘छत्रपति’ की नई रिलीज डेट आई सामने, जानें कब रिलीज होगा गाना
Raja Shivaji Song Release: रितेश देशमुख की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ का राष्ट्रगान ‘छत्रपति’ अब 15 अप्रैल को रिलीज होगा। यह गीत शिवाजी महाराज की वीरता को दर्शाएगा। ‘राजा शिवाजी’ 1 मई 2026 को रिलीज होगी।
- Written By: सोनाली झा
राजा शिवाजी का राष्ट्रगान छत्रपति रिलीज (फोटो- सोशल मीडिया)
Riteish Deshmukh Movie Raja Shivaji: छत्रपति शिवाजी महाराज के शौर्य और पराक्रम को बड़े पर्दे पर दिखाने जा रही फिल्म राजा शिवाजी से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है। फिल्म का बहुप्रतीक्षित राष्ट्रगान ‘छत्रपति’ अब 15 अप्रैल को रिलीज किया जाएगा। पहले यह 13 अप्रैल को रिलीज होने वाला था, लेकिन अब नई तारीख के साथ इसे दर्शकों के सामने पेश किया जाएगा।
राजा शिवाजी में शिवाजी महाराज का किरदार निभा रहे Riteish Deshmukh ने सोशल मीडिया पर गाने की रिलीज डेट का ऐलान किया। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि यह राष्ट्रगान छत्रपति शिवाजी महाराज की महिमा, सदाचार और धर्म को समर्पित है। उन्होंने ‘हमारा राजा, हमारा गौरव’ जैसे शब्दों के साथ फैंस के बीच उत्साह को और बढ़ा दिया है।
दमदार म्यूजिक और भव्य प्रस्तुति
‘छत्रपति’ गाने को मशहूर संगीतकार जोड़ी अजय-अतुल ने कंपोज किया है, जो अपनी भव्य और भावनात्मक धुनों के लिए जाने जाते हैं। वहीं इस गाने की कोरियोग्राफी रेमो डिसूज़ा ने की है। गाने में शिवाजी महाराज की वीरता, देशभक्ति और मराठा गौरव को शानदार अंदाज में पेश किया जाएगा, जिससे दर्शकों के भीतर गर्व की भावना जागृत होगी।
सम्बंधित ख़बरें
पहली बार लाइव सिंगिंग करेंगी हेमा मालिनी, Dream Girl Diamond Jubilee Concert में दिखेगा नया अंदाज
Brown OTT Release: करिश्मा कपूर की वेब सीरीज ‘ब्राउन’ का दमदार ट्रेलर रिलीज, जानें कब ओटीटी पर देगी दस्तक
मलयालम फिल्मों में काम नहीं करना चाहतीं Janhvi Kapoor, बोलीं- यह भाषा मेरे लिए बहुत चुनौतीपूर्ण है
Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai के लिए वरुण धवन ने वसूली मोटी फीस, फिल्म की पूरी स्टारकास्ट की फीस आई सामने
दमदार स्टार कास्ट और टीजर की चर्चा
राजा शिवाजी में रितेश देशमुख के अलावा संजय दत्त और विद्या बालन भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। हाल ही में रिलीज हुए टीजर में संजय दत्त एक खतरनाक मुगल सेनापति के रूप में दिखाई दिए, जो शिवाजी महाराज को चुनौती देते नजर आते हैं। वहीं रितेश देशमुख का दमदार और एक्शन से भरपूर अवतार भी दर्शकों को काफी पसंद आया है।
छावा से हो रही तुलना
राजा शिवाजी के टीजर के बाद इसकी तुलना छावा से की जा रही है, जिसमें विक्की कौशल ने छत्रपति संभाजी महाराज का किरदार निभाया था। हालांकि ‘राजा शिवाजी’ सीधे शिवाजी महाराज के जीवन और उनके संघर्षों पर आधारित है, जिससे यह फिल्म ऐतिहासिक रूप से खास बनती है। ‘राजा शिवाजी’ 1 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह फिल्म हिंदी और मराठी दोनों भाषाओं में दर्शकों के सामने आएगी। कुल मिलाकर ‘छत्रपति’ राष्ट्रगान के जरिए फिल्म का भव्य और इमोशनल अंदाज सामने आने वाला है।
