प्रेमनाथ की बहन को देखते ही दिल हार बैठे थे राज कपूर, जानें मजेदार किस्सा
एक्टर प्रेमनाथ का आज बर्थ एनिवर्सरी है। 60-70 के दशक के जाने माने एक्टर प्रेमनाथ का जन्म पाकिस्तान के पेशावर में 21 नवंबर 1926 में हुआ था। प्रेमनाथ हीरो बनने के लिए बॉलीवुड इंडस्ट्री में आए थे, लेकिन वह विलेन बन गए।
- Written By: सोनाली झा
प्रेमनाथ की बहन को देखते ही दिल हार बैठे थे राज कपूर
मुंबई: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर प्रेमनाथ का 21 नवंबर यानी आज बर्थ एनिवर्सरी है। 60-70 के दशक के जाने माने एक्टर प्रेमनाथ का जन्म पाकिस्तान के पेशावर में 21 नवंबर 1926 में हुआ था। जॉनी मेरा नाम, जॉनी दुश्मन बादल, आज बरसात जैसी फिल्मों में काम करने वाले एक्टर ने अपने पुरे फिल्मी करियर में 100 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया था।
प्रेमनाथ हीरो बनने के लिए बॉलीवुड इंडस्ट्री में आए थे, लेकिन वह विलेन बन गए। वहीं ये बात बहुत कम लोग को पता है कि प्रेमनाथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर शो मैन राज कपूर से साले-जीजा का रिश्ता था। पेशावर में रहने वाला प्रेमनाथ का परिवार भारत-पाकिस्तान बंटवारे के बाद मध्यप्रदेश के जबलपुर में आकर बन गया। कुछ समय जबलपुर में बिताने के बाद प्रेमनाथ ने मुंबई का रुख किया था।
प्रेमनाथ ने मुंबई आते ही अभिनय की दुनिया में हाथ आजमाया था। साल 1948 में फिल्म ‘अजीत’ से डेब्यू किया था। इसी साल फिल्म आग में भी काम किया था। दोनों की फिल्में दर्शकों को बेहद पसंद आई थी। इसके बाद प्रेमनाथ ने कई फिल्मों में काम किया। हालांकि, प्रेमनाथ को असली पहचान राज कपूर और नरगिस की फिल्म बरसात से मिली थी।
सम्बंधित ख़बरें
मरे हुए लोगों के नाम पर करोड़ों की जमीन का खेल! शिंदे सेना के बड़े नेता पर गंभीर FIR, सियासी हड़कंप
NEET Re Exam 2026: छात्रों ने जताई बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद, बोले- अब परीक्षा दोबारा रद्द नहीं होनी चाहिए
जीतू पटवारी के वेयरहाउस में संजय नगायच का औचक निरीक्षण; नोटिस देने की चेतावनी- देखें VIDEO
आजम खान की बढ़ीं मुश्किलें, जौहर ट्रस्ट को आयकर विभाग ने भेजा नोटिस; 23 जून को होगी सुनवाई
ये भी पढ़ें- सलीम खान ने पहली पत्नी को तलाक दिए बिना की थी हेलेन से दूसरी शादी
प्रेमनाथ को दर्शकों ने हीरो के रोल में नकार दिया था, लेकिन विलेन के रूप में बेहद पसंद किया। प्रेमनाथ और राज कपूर काफी अच्छे दोस्त थे। फिल्मों में काम करने के दौरान दोनों की दोस्ती गहरी हो गई थी। दोनों अक्सर साथ में घूमने जाते थे। दोनों एक बार मध्यप्रदेश गए थे। वहां राज कपूर ने पहली बार प्रेमनाथ की बहन कृष्णा को देखा। बला की खूबसूरत कृष्णा पर राज कपूर का दिल आ गया था। इस तरह लीजेंट एक्टर राज कपूर की शादी प्रेमनाथ की बहन कृष्णा से हो गया था।
प्रेमनाथ ने सिर्फ हिंदी फिल्मों में ही नहीं बल्कि बॉलीवुड फिल्मों और सीरियर में भी एक साथ काम किया था। मिडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिकन टीवी धारावाहिक माया में साल 1967 से लेकर 1969 तक काम किया था। इसके अलावा प्रेमनाथ ने अमेरिकन फिल्म केनेर में जिम ब्राउन के साथ काम किया था। प्रेमनाथ आखिरी बार साल 1985 में फिल्म हम दोनों में नजर आए थे। 3 नवंबर 1992 में प्रेमनाथ हार्ट अटैक की वजह से दुनिया को अलविदा कह दिया था।
