Raashi Khanna: अकड़न से हैं परेशान? अपनाएं राशि खन्ना की ये तरकीब, गारंटी है होगा फायदा
Stretch Routine: राशि खन्ना की स्ट्रेच रूटीन से अकड़न के शिकार लोगों को काफी मदद मिल सकती है, राशि खन्ना ने अपने पसंदीदा स्ट्रेचिंग तरीके को शेयर किया है इसे आपको ज़रूर देखना चाहिए।
- Written By: अनिल सिंह
राशि खन्ना ने ने बताया काम के बाद अकड़न से कैसे पाएं निजात, देखें वीडियो
Raashi Khanna Stretch Routine: शूटिंग, सफ़र और लंबे समय तक काम से भरे व्यस्त शेड्यूल को संभालना आसान नहीं होता, लेकिन पैन-इंडिया स्टार राशि खन्ना हमेशा अपनी फिटनेस को प्राथमिकता देती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने फैंस को अपनी वर्कआउट रूटीन की झलक दी, जिसमें उन्होंने कुछ आसान लेकिन असरदार स्ट्रेचेस दिखाए हैं जो लंबे समय तक बैठने से होने वाले तनाव और जकड़न को कम करने में मदद करते हैं — फिर चाहे वो हवाई जहाज़ में हो, ऑफिस डेस्क पर हो या ट्रैफिक में फंसे हों।
उन्होंने कैप्शन में लिखा, “मैं अपने पसंदीदा स्ट्रेच उन लोगों के लिए साझा कर रही हूँ जो प्लेन में (मेरी तरह!) डेस्क पर या ट्रैफ़िक में बहुत ज़्यादा समय बिताते हैं, कृपया इसे घर पर आज़माएँ!” इसके साथ ही उन्होंने अपने फॉलोअर्स को प्रेरित किया कि चाहे जीवन कितना भी व्यस्त क्यों न हो, सेहत को हमेशा प्राथमिकता दें।
सम्बंधित ख़बरें
शाहरुख खान की ‘किंग’ से टला क्लैश, अब नई तारीख पर रिलीज होगी Aneet Padda की ‘शक्ति शालिनी’
‘आप बिहारी है’, जब Shekhar Suman से बोले नितिन गडकरी, शो में छाए हंसी के ठहाके
कान्स 2026 में ब्लैक गाउन पहन Huma Qureshi ने बिखेरा ग्लैमर, तस्वीरों ने इंटरनेट पर मचाया तहलका
Moushumi Chatterjee ने की जीतेंद्र की समय पाबंदी की तारीफ, बोलीं- शूटिंग से एक घंटा पहले हो जाते थे तैयार
ये भी पढ़ें- Chhath Puja पर मिलेगा मनोरंजन का डबल डोज, खेसारी लाल यादव की फिल्म ‘श्री 420’ होगी रिलीज
देखें राशि खन्ना का वीडियो
जरूर करें खुद की देखभाल
स्टाइलिश वर्कआउट पोशाक में, राशि अपने ट्रेनर के देखरेख में फ़्लोर स्ट्रेच का अभ्यास करती नज़र आईं, उन्होंने यह याद दिलाया कि डेली लाइफ में गतिशीलता और लचीलापन (mobility and flexibility) कितना आवश्यक है। उनका संदेश स्पष्ट था कि फिटनेस जटिल नहीं है, यह बिना किसी बहाने के नियमितता और आत्म-देखभाल के बारे में है।
राशि भले ही दिल्ली की रहने वाली हैं, लेकिन उन्होंने अपने करियर की शुरुआत तेलुगू और तमिल सिनेमा से की थी। वहीं, बॉलीवुड में उनकी पहली फिल्म ‘मद्रास कैफे‘ थी, जिसमें उन्होंने सहायक भूमिका निभाई थी। उनकी पहली तेलुगू फिल्म ‘ऊहालु गुसागुसलादे’ को समीक्षकों से खूब सराहना मिली थी।
राशि खन्ना की अपकमिंग फिल्में
जहाँ एक ओर वह अपने फॉलोअर्स को सेहत पर ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रेरित करती हैं, वहीं राशि खुद अपने करियर के एक रोमांचक दौर से गुज़र रही हैं। ‘120 बहादुर’ उनकी आगामी फिल्मों की लाइनअप की शुरुआत है, जो उनके स्पष्ट विजन और पैन-इंडिया अपील को दर्शाती है। वह अगली बार पवन कल्याण के साथ तेलुगु एक्शन-ड्रामा “उस्ताद भगत सिंह” में नज़र आएंगी, और उसके बाद विक्रांत मैसी के साथ “तलाखों में एक” में नज़र आएंगी। एक ऐसी फ़िल्म जो सामाजिक रूप से प्रासंगिक विषयों पर केंद्रित है। इसके अलावा राशी जल्द ही लोकप्रिय ओटीटी थ्रिलर ‘फर्जी’ के दूसरे सीज़न में भी वापसी करेंगी, जिसकी शूटिंग इस दिसंबर से शुरू होने जा रही है।
