दिलीप कुमार की 'गंगा जमुना' देखकर खुद को रोक नहीं पाए राज कुमार, रात डेढ़ बजे घर पहुंचकर कह दी थी दिल की बात

Raaj Kumar Career: दिग्गज अभिनेता राज कुमार दिलीप कुमार की एक्टिंग के बड़े प्रशंसक थे। रजा मुराद के मुताबिक, ‘गंगा जमुना’ देखने के बाद राज कुमार रात करीब डेढ़ बजे दिलीप कुमार के घर पहुंच गए थे।
Raaj Kumar Dilip Kumar Story
राज कुमार और दिलीप कुमार(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Raaj Kumar Dilip Kumar Story: हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता राज कुमार अपनी दमदार आवाज, खास अंदाज और शानदार डायलॉग डिलीवरी के लिए जाने जाते थे। पर्दे पर उनकी मौजूदगी ही दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच लेती थी। राज कुमार अपने पसंदीदा कलाकारों की तारीफ करने में भी कभी पीछे नहीं हटते थे। ऐसा ही एक दिलचस्प किस्सा अभिनेता रजा मुराद ने दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार से जुड़ा सुनाया था।

रजा मुराद ने एक इंटरव्यू में बताया था कि राज कुमार, दिलीप कुमार की एक्टिंग के बहुत बड़े प्रशंसक थे। एक बार उन्होंने दिलीप कुमार की फिल्म ‘गंगा जमुना’ थिएटर में देखी। फिल्म में दिलीप कुमार की अदाकारी से राज कुमार इतने प्रभावित हुए कि वह रात करीब डेढ़ बजे सीधे दिलीप कुमार के घर पहुंच गए।

दिलीप कुमार हो गए हैरान

बताया जाता है कि राज कुमार ने दिलीप कुमार को बुलाया और उनसे कहा कि जानी युसूफ खान, तुम्हारी फिल्म ‘गंगा जमुना’ देखकर आ रहा हूं और आज हमें मालूम हुआ कि इस मुल्क में सिर्फ दो ही एक्टर हैं, राज कुमार और दिलीप कुमार। यह बात कहने के बाद राज कुमार वहां से चले गए। अचानक रात में इस तरह पहुंचकर अपनी तारीफ करने वाले राज कुमार के इस अंदाज से दिलीप कुमार भी हैरान रह गए थे।

Raaj Kumar Dilip Kumar Story
जब मोना सिंह की असली पहचान बन गई थी मेकर्स की टेंशन, होटल में रहने से लेकर कार बदलने तक उठाए गए कदम

गंगा जमुना में दिखी थी दो भाइयों की कहानी

साल 1961 में रिलीज हुई ‘गंगा जमुना’ में दिलीप कुमार ने बड़े भाई गंगा का किरदार निभाया था, जबकि नासिर खान ने छोटे भाई जमुना की भूमिका निभाई थी। फिल्म की कहानी दो भाइयों और उनके संघर्ष के इर्द-गिर्द घूमती है। गंगा अपने छोटे भाई को पढ़ाने के लिए मेहनत करता है, लेकिन परिस्थितियां उसे अपराध की दुनिया की ओर धकेल देती हैं। वहीं जमुना पढ़-लिखकर पुलिस अधिकारी बन जाता है। इसके बाद दोनों भाइयों के बीच कानून और रिश्ते का संघर्ष देखने को मिलता है।

सौदागर में फिर साथ नजर आए दोनों दिग्गज

दिलीप कुमार और राज कुमार की जोड़ी को दर्शकों ने बाद में साल 1991 में रिलीज हुई फिल्म ‘सौदागर’ में भी देखा। फिल्म में दोनों की अलग-अलग अभिनय शैलियां दर्शकों को खूब पसंद आईं। दिलीप कुमार का गंभीर अभिनय और राज कुमार की दमदार आवाज ने फिल्म को खास बना दिया। दोनों दिग्गजों की मौजूदगी ने ‘सौदागर’ को हिंदी सिनेमा की यादगार फिल्मों में शामिल कर दिया।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com