Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आर माधवन के बेटे वेदांत माधवन के जीत का सिलसिला जारी, सिल्वर के बाद गोल्ड मेडल किया हासिल

  • Written By: संदीप पांडे
Updated On: Apr 18, 2022 | 09:33 AM

Photo Credit- R Madhavan Twitter

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर (Actor) आर माधवन (R Madhavan) के बेटे वेदांत माधवन (Vedant Madhavan) के मेहनत के परिणाम दिनों दिन सामने आ रहे है। बीते 16 अप्रैल को वेदांत माधवन डेनिश ओपन 2022 (Danish Open 2022) के स्विमिंग चैंपियनशिप (Swimming Championship) में 1500 मीटर की तैराकी को 15.57.86 के समय में पूरा करके दूसरे नंबर पर आए थे। जिसके लिए उन्हें सिल्वर मेडल से सम्मानित किया गया था।

वहीं ये सिलसिला जारी रहा और अब वेदांत माधवन ने 800 मीटर की तैराकी को 8.17.28 समय में पूरा करके पहले नंबर पर अपने जीत का तिरंगा लहराया है। जिसके लिए उन्हें गोल्ड मेडल पहनाया गया। वेदांत माधवन ने एक बार फिर भारत को गौरवान्वित किया है। बेटे के इस जीत से आर माधवन का सीना गर्व से चौड़ा हो गया है। अभिनेता ने अपने बेटे के इस जीत की खुशी को अपने ट्विटर के जरिए जाहिर किया है। उन्होंने अपने ट्विटर पर वेदांत माधवन की तस्वीर को शेयर किया है।

pic.twitter.com/WdiR6GGxN8 — Ranganathan Madhavan (@ActorMadhavan) April 17, 2022

तस्वीर में वेदांत माधवन के गले में गोल्ड मेडल दिखाई दे रहा है। आर माधवन ने ट्विट करते हुए लिखा कि भगवान की कृपा और आप सबके आशीर्वाद से वेदांत माधवन के जीत का सिलसिला जारी है और आज वेदांत ने गोल्ड मेडल हासिल किया है।

सम्बंधित ख़बरें

63 की उम्र और 25 KM की तैराकी! नागपुर के डॉ. राजेंद्र जायसवाल ने नर्मदा की लहरों पर लिखा नया इतिहास

Dhurandhar 2: रिलीज से पहले रणवीर की ‘धुरंधर 2’ ने रचा इतिहास, इस मामले में ‘स्त्री 2’ को छोड़ा पीछे

23 फरवरी का इतिहास : हिंदी सिने जगत की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में शुमार मधुबाला की पुण्यतिथि

नवभारत निशानेबाज: बापू के देश में लॉरेंस बिश्नोई, बॉलीवुड में आतंकित हर कोई

pic.twitter.com/waB223MDpM — Ranganathan Madhavan (@ActorMadhavan) April 17, 2022

जिसके लिए कोच प्रदीप सर और स्विमिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया का धन्यवाद! उनके इस ट्विट पर लोगों के बधाईयों का तांता लगा है। सब वेदांत माधवन के इस जीत पर काफी खुश है और उन्हें बधाईयां दे रहे है।

R madhavans son vedant madhavan continues his winning streak won gold medal after silver

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 18, 2022 | 09:33 AM

Topics:  

  • Bollywood
  • Swimming Championship

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.