आर माधवन को अपने बेटे वेदांत माधवन पर हुआ गर्व, स्वीमिंग चैंपियनशिप में जीता ये मेडल
- Written By: संदीप पांडे
Photo- R Madhavan Instagram
मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर (Actor) आर माधवन (R Madhavan) को अपने बेटे (Son) वेदांत माधवन (Vedant Madhavan) पर बहुत गर्व है, क्योंकि वेदांत माधवन कड़ी मेहनत के साथ अपने काम के प्रति काफी रूचि रखते है। इतना ही नहीं वो भारत के लिए मेडल भी हासिल कर चुके है। वहीं एक बार फिर वेदांत माधवन तैराकी चैंपियनशिप में दूसरे नंबर पर रहे। जिसके लिए उन्होंने सिल्वर मेडल हासिल किया है। ये मेडल उन्होंने स्वीमिंग चैंपियनशिप को जीतकर लिया है। वेदांत माधवन ने 1500 मीटर की तैराकी को 15.57.86 के समय में पूरा कर जीत का झंडा लहराया है।
जिससे आर माधवन का सीना गर्व से चौड़ा हो गया है। उन्होंने अपने बेटे के इस जीत की खुशी को अपने फैंस के साथ भी शेयर किया है। उन्होंने अपने ट्विटर पर स्विमिंग फेडरेशन के एक ट्विट के स्क्रीनशॉट को शेयर करते हुए लिखा, ‘आप लोगों के आशीर्वाद से और भगवान की कृपा से सजन प्रकाश और वेदांत माधवन ने कोपेनहेगन में द डेनिश ओपन में भारत के लिए गोल्ड और सिल्वर मेडल हासिल किया। इस जीत का श्रेय कोच प्रदीप सर है। जिसके लिए उनका बहुत-बहुत धन्यवाद!, एसएफआई और एएनएसए हमें बहुत गर्व है।’
With all your blessings & Gods grace?? @swim_sajan and @VedaantMadhavan won gold and silver respectively for India, at The Danish open in Copenhagen. Thank you sooo much Coach Pradeep sir, SFI and ANSA.We are so Proud ???????? pic.twitter.com/MXGyrmUFsW — Ranganathan Madhavan (@ActorMadhavan) April 16, 2022
इतना ही नहीं आर माधवन ने अपने इन्स्टाग्राम पर भी एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वेदांत माधवन को मेडल पहनाया जा रहा है। उनके इस जीत के लिए उन्हें फैंस के साथ-साथ सेलेब्स भी उन्हें बधाईयां दे रहे है।
सम्बंधित ख़बरें
Sunita Ahuja की ‘लॉक अप’ एंट्री पर Govinda का मजेदार रिएक्शन, बोले- ‘मेरी धड़कनें बढ़ गई हैं’
Cocktail 2 BO Collection Day 9: वीकेंड पर चमकी किस्मत, शाहिद-कृति की फिल्म ने फिर पकड़ी रफ्तार
Welcome To The Jungle Collection Day 2: दूसरे दिन अक्षय कुमार की फिल्म ने पकड़ी रफ्तार, कमाई में आया बड़ा उछाल
यूपी-बिहार में गूंजा अक्षरा सिंह का नाम, ‘वेलकम टू द जंगल’ के बाद बढ़ा स्टारडम
जिसमें शिल्पा शेट्टी, रोनित बोस रॉय, शमिता शेट्टी, ईशा गुप्ता और दर्शन कुमार जैसे कई सितारों ने वेदांत माधवन को इस जीत के लिए बधाई दी। आर माधवन इससे बहुत खुश है और खुद को काफी गौरवान्वित महसूस कर रहे है।
