‘पुष्पा 2’ का एडिटिंग प्रोसेस हुआ पूरा, निर्देशक सुकुमार ने शेयर की झलकियां
अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर पुष्पा 2 को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह है। धमाकेदार ट्रेलर लॉन्च और गानों के रिलीज के बाद इस फिल्म के लिए फैंस की दीवानगी चरम पर है।
- Written By: सोनाली झा
'पुष्पा 2' का एडिटिंग प्रोसेस हुआ पूरा
मुंबई: अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर पुष्पा 2 को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह है। धमाकेदार ट्रेलर लॉन्च और गानों के रिलीज के बाद इस फिल्म के लिए फैंस की दीवानगी चरम पर है। जैसे-जैसे रिलीज डेट करीब आ रही है, मेकर्स ने हाल ही में एडिटिंग रूम से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में निर्देशक सुकुमार फिल्म के अंतिम एडिटिंग प्रोसेस को पूरा करते नजर आ रहे हैं।
पुष्पा 2 के मेकर्स ने इन तस्वीरों के साथ एक रोमांचक कैप्शन शेयर किया है कि सब कुछ तैयार और लॉक। मावरिक डायरेक्टर सुकुमार का विजन आपको मंत्रमुग्ध कर देगा। भारत की सबसे बड़ी फिल्म देने वाली है आपको एक शानदार अनुभव। दुनियाभर में भव्य रिलीज 5 दिसंबर को। बता दें कि फिल्म पुष्पा 2 का गाना किसिक हाल ही में रिलीज हुआ था। इस गाने में साउथ एक्ट्रेस श्रीलीला जबरदस्त डांस मूव्स देखने मिला है।
ये भी पढ़ें- ‘द साबरमती रिपोर्ट’ देखने के बाद सीएम पेमा खांडू ने सच सामने लाने के लिए टीम को दी बधाई
सम्बंधित ख़बरें
Seerat Kapoor ने ‘अल्लू अर्जुन की प्रॉपर्टी’ कमेंट पर दिया करारा जवाब, बोलीं- महिलाओं का सम्मान करना सीखो
Vijay Deverakonda Film: विजय देवरकोंडा की फिल्म में रश्मिका मंदाना की दोस्त की एंट्री ! बजट पर आया नया अपडेट
Allu Arjun Raaka Movie: ‘राका’ के लिए मुंबई शिफ्ट होंगे अल्लू अर्जुन, 2-3 साल तक होगी फिल्म की शूटिंग
Rashmika Mandanna Gift: रश्मिका मंदाना को 30वें जन्मदिन पर मिला खास तोहफा, पिता ने गिफ्ट किया ‘सेरेनिटी’ बंगला
सोर्सेज के मुताबिक, श्रीलीला ने सेट पर गाने के स्टेप्स सीखे और उसी दिन शूट भी कर लिया। उनकी लगन और सहज मूव्स ने वाकई सभी को दीवाना कर दिया है। यह उनके स्वाभाविक टैलेंट और टाइट डेडलाइन्स के बावजूद बेस्ट परफॉर्मेंस देने की उनकी लगन को दिखाता है। श्रीलीला की परफॉर्मेंस ने फैंस को दीवाना कर दिया है और इस तरह से वह आज इंडस्ट्री में सबसे पॉपुलर स्टार्स में से एक के रूप में शुमार हो गई हैं।
पुष्पा 2 में अल्लू अर्जुन अपने चर्चित किरदार पुष्पा राज के रूप में लौट रहे हैं। वहीं रश्मिका मंदाना फिर से श्रीवल्ली की भूमिका निभाएंगी और फहद फासिल पुलिस ऑफिसर भंवर सिंह शेखावत -पुष्पा के दुश्मन की भूमिका में नजर आएंगे। सुकुमार के निर्देशन में बनी पुष्पा 2: द रूल को मैथरी मूवी मेकर्स और सुकुमार राइटिंग्स ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म का संगीत टी-सीरीज़ पर जारी होगा। यह बहुप्रतीक्षित फिल्म 5 दिसंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
ये भी पढ़ें- काम्या पंजाबी ने करणवीर मेहरा का किया सपोर्ट, ईशा सिंह को सुनाई खरी-खोटी
