सिद्धू मूसेवाला के करीबी सिंगर के घर पर फायरिंग, गोलियों की आवाज से मचा हड़कंप

Sidhu Moosewala Close Singer: दिवंगत सिंगर सिद्धू मूसेवाला के करीबी दोस्त और फेमस पंजाबी सिंगर गुलाब सिद्धू के बरनाला स्थित पैतृक घर पर अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई हैं।
Punjab Singer Firing
दिवंगत सिद्धू मूसेवाला(फाइल फोटो)
Published on
Updated on

Punjab Singer Firing: पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़ी एक बेहद चौंकाने वाली और खौफनाक खबर सामने आ रही है। फेमस पंजाबी गायक गुलाब सिद्धू के पंजाब स्थित पैतृक निवास को निशाना बनाते हुए अज्ञात बदमाशों ने अंधाधुंध गोलीबारी की है।

यह पूरी घटना बरनाला जिले के फरवाही गांव की है, जहां अचानक हुई इस घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत और अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया है। राहत की बात यह रही कि इस घटना के दौरान घर के अंदर मौजूद परिवार के सभी सदस्य पूरी तरह सुरक्षित हैं और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां

घटना के समय सिंगर गुलाब सिद्धू के माता-पिता और अन्य परिजन घर के अंदर ही मौजूद थे। अचानक हुई गोलियों की गड़गड़ाहट से पूरा गांव थर्रा उठा। प्रत्यक्षदर्शियों और परिजनों के अनुसार हमलावर घटना को अंजाम देने के फौरन बाद मौके से फरार हो गए। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकठ्ठा हुए और फौरन इसकी सूचना स्थानीय पुलिस प्रशासन को दी। अचानक हुई इस घटना के बाद से पीड़ित परिवार बेहद सदमे और डर के साये में जीने को मजबूर है।

अलर्ट मोड पर पुलिस और जांच एजेंसियां

फायरिंग की सूचना मिलते ही बरनाला पुलिस की उच्चस्तरीय टीम और फॉरेंसिक एक्सपर्ट फौरन घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। घर की दीवारों और दरवाजे पर गोलियों के कई निशान साफ रूप से देखे जा सकते हैं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वे हर संभावित एंगल से मामले की गहनता से तफ्तीश कर रहे हैं और दोषियों को जल्द से जल्द सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

Punjab Singer Firing
Hindi Diwas Special: सोशल मीडिया पर हिंदी कविता का नया अंदाज, नायब मिधा से अमनदीप सिंह तक छाए युवा कवि

पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में बढ़ा तनाव

गुलाब सिद्धू पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री का एक जाना-माना नाम हैं और वे दिवंगत पंजाबी स्टार सिद्धू मूसेवाला के बेहद करीबी दोस्तों में गिने जाते रहे हैं। दोनों कलाकारों ने एक साथ कई पॉपुलर सॉन्ग में काम किया है, जिन्हें दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था। सिद्धू मूसेवाला से जुड़ाव होने के कारण इस घटना को बेहद गंभीरता से लिया जा रहा है।

पंजाबी कलाकारों की सुरक्षा और राज्य में लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं ने एक बार फिर संगीत प्रेमियों और आम नागरिकों के मन में कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बता दें कि इससे पहले भी पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के काफिले के ऊपर भी हमला हुआ था, हालांकि इस हमले में सिंगर को कोई नुकसान नहीं हुआ।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com