Hindi Diwas Special: सोशल मीडिया पर हिंदी कविता का नया अंदाज, नायब मिधा से अमनदीप सिंह तक छाए युवा कवि

Hindi Diwas 2026 Poet Special: डिजिटल क्रांति ने कविता के रूप को बदलकर स्क्रीन तक पहुंचा दिया है। किताबों के पन्नों में सिमटी रहने वाली कविताएं अब सीधे युवाओं के स्मार्टफोन स्क्रीन तक पहुंच चुकी हैं।
Hindi Diwas 2026 Special
डिजिटल क्रांति के नए युवा कवि(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Updated on
Hindi Diwas 2026 Special
आज के दौर में नायब मिधा एक ऐसे स्पोकन-वर्ड कवियित्री और कहानीकार बनकर उभरी हैं, जिनकी रचना 'मुस्कुराओं' सोशल मीडिया पर काफी फेमस रही है। इनकी कविताओं में आत्म-प्रेम, पारिवारिक रिश्तों और सामाजिक ताने-बाने की खूबसूरती साफ झलकती है।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Hindi Diwas 2026 Special
युवा कवि अमनदीप सिंह अपनी हिंदी और पंजाबी मिश्रित शायरी के लिए पहचाने जाते हैं। अमनदीप कॉलेज लाइफ के रोमांस, रोजमर्रा की जिंदगी और अधूरे प्यार के पलों को बेहद सहज अंदाज में युवाओं के सामने रखते हैं।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Hindi Diwas 2026 Special
डिजिटल पोएट्री और ऑनलाइन स्टोरीटेलिंग को घर-घर पहुंचाने में याह्या बूटवाला का योगदान बेहद खास माना जाता है। इनकी फेमस रचना 'शायद वो प्यार नहीं है' ने यूट्यूब पर तहलका मचा दिया था। याह्या की कविताओं में हास्य, प्रेम और जीवन की रोजमर्रा की उलझनों का ऐसा अनूठा संगम होता है।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Hindi Diwas 2026 Special
महिला अधिकारों, मानसिक स्वास्थ्य और सामाजिक कुरीतियों जैसे संवेदनशील मुद्दों पर बेबाक राय रखने के लिए मेघा राव जानी जाती हैं। वह हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में अपनी कविताओं का जादू चलाती हैं और युवाओं को जागरूक करती हैं।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Hindi Diwas 2026 Special
एक्ट्रेस और स्पोकन वर्ड आर्टिस्ट प्रिया मलिक भी नारीवाद और सामाजिक बंधनों पर तीखा प्रहार करती हैं। प्रिया की कविताएं जैसे 'राइट टू लव' और 'डियर मिस्टर शर्मा' डिजिटल दुनिया में बेहद फेमस रही हैं।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com