Glory Series: ‘ग्लोरी’ के लिए बॉक्सर बने पुलकित सम्राट; बोले- “ग्रोथ के लिए सेफ जोन से बाहर निकलना जरूरी”
Pulkit Samrat Glory Web Series: अभिनेता पुलकित सम्राट अपनी आगामी वेब सीरीज 'ग्लोरी' में एक बॉक्सर की भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने इस रोल के लिए कड़ी मेहनत की और इसे चुनौतीपूर्ण बताया।
- Written By: अनिल सिंह
Pulkit Samrat Glory Web Series (फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम)
Pulkit Samrat: अभिनेता पुलकित सम्राट अक्सर अपनी चॉकलेटी बॉय इमेज और कॉमेडी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं, लेकिन अब वे अपने करियर का सबसे बड़ा जोखिम उठाने के लिए तैयार हैं। पुलकित जल्द ही वेब सीरीज ‘ग्लोरी’ के साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अपनी नई पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं। इस सीरीज में वे एक मंझे हुए बॉक्सर के अवतार में नजर आएंगे, जिसके लिए उन्होंने अपनी शारीरिक बनावट और मानसिक स्थिति पर महीनों काम किया है।
यह सीरीज न केवल बॉक्सिंग के रिंग के भीतर की लड़ाई है, बल्कि मानवीय भावनाओं और रिश्तों के बीच चल रहे द्वंद्व की भी कहानी है।
दो भाइयों की रंजिश और ओलंपिक का सपना
सीरीज ‘ग्लोरी’ की कहानी बॉक्सिंग की प्रतिस्पर्धी और कठिन दुनिया के इर्द-गिर्द बुनी गई है। यह एक मशहूर कोच और उनके दो बेटों के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनका एकमात्र लक्ष्य ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतना है। हालांकि, सफलता की इस राह में उनके बीच की पुरानी रंजिश, अधूरी भावनाएं और बदले की आग बाधा बनती है। पुलकित सम्राट इसमें मुख्य भूमिका निभा रहे हैं, जो एक ऐसे खिलाड़ी का किरदार है जिसे रिंग के अंदर मुक्कों से और रिंग के बाहर अपने अतीत से लड़ना है।
सम्बंधित ख़बरें
‘मैं आत्महत्या कर लूं?’ हरियाणवी डांसर Dimple Chaudhary ने सुनाई आपबीती, वीडियो देख भावुक हुए फैंस
करिश्मा कपूर ने ठुकराया था ‘पहचान’ का रोल, तब मधु को मिला मौका, एक्ट्रेस ने सालों बाद किया बड़ा खुलासा
पैपराजी के सवाल पर अक्षय कुमार का मजेदार जवाब, बोले- तू मेरा मामा लगता है क्या? वीडियो हुआ वायरल
इंटरनेशनल योगा डे पर बच्चों के बीच पहुंचे शाहिद कपूर, योग के साथ फिटनेस और आत्मविश्वास का खास संदेश
ये भी पढ़ें- AA22XA6 Update: अल्लू अर्जुन और दीपिका पादुकोण के साथ एटली का ‘ग्लोबल’ धमाका, ‘जवान’ से भी बड़ा होगा स्केल
“अगर सेफ खेलेंगे तो ग्रोथ रुक जाएगी”
अपने इस इंटेंस किरदार के बारे में बात करते हुए पुलकित सम्राट ने बताया कि एक बॉक्सर की भूमिका निभाना उनके लिए अपने कम्फर्ट जोन को तोड़ने जैसा था। उन्होंने कहा, “यह प्रक्रिया बेहद कठिन रही है, लेकिन उतनी ही एडिक्टिव (लत लगने वाली) भी। अगर अभिनेता हमेशा सेफ खेलते रहें, तो उनकी ग्रोथ रुक जाती है और सब कुछ एक फॉर्मूला बन जाता है। हम इसके लिए अभिनेता नहीं बने हैं।” पुलकित का मानना है कि दर्शकों को कुछ नया देने के लिए जोखिम उठाना जरूरी है।
पुलकित के करियर का नया अध्याय
पुलकित ने पिछले कुछ वर्षों में ‘फुकरे’ जैसी फिल्मों से कॉमेडी में अपनी धाक जमाई है, लेकिन ‘ग्लोरी’ उन्हें एक गंभीर और परफॉर्मेंस-ओरिएंटेड अभिनेता के रूप में स्थापित करेगी। इस सीरीज के लिए उन्होंने कड़ी फिजिकल ट्रेनिंग ली है ताकि वे पर्दे पर एक वास्तविक एथलीट की तरह दिख सकें। ओटीटी पर उनका यह कदम उनकी रचनात्मक महत्वाकांक्षा को दर्शाता है। फैंस भी पुलकित के इस ‘रफ एंड टफ’ लुक को देखने के लिए काफी उत्साहित हैं और इसे उनके करियर का टर्निंग पॉइंट मान रहे हैं।
