कार्तिक आर्यन के साथ बनेगी श्रीलीला की जोड़ी, 'अनटाइटल्ड' फिल्म की रिलीज से पहले जान लें ये 5 बातें

Kartik Aaryan Upcoming Film: कार्तिक आर्यन और श्रीलीला की अनटाइटल्ड फिल्म की रिलीज डेट कंफर्म हो गई है। अनुराग बसु के निर्देशन में बन रही यह फिल्म 30 अप्रैल 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Kartik Aaryan Sreeleela Film
कार्तिक आर्यन और श्रीलीला(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • कार्तिक आर्यन और श्रीलीला की अनटाइटल्ड फिल्म 30 अप्रैल 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

  • फिल्म का निर्देशन अनुराग बसु कर रहे हैं, जबकि भूषण कुमार इसके प्रोड्यूसर हैं।

  • पहले फिल्म को दिवाली 2025 पर रिलीज करने की योजना थी, लेकिन अब यह 2027 में बड़े पर्दे पर दस्तक देगी।

Kartik Aaryan Sreeleela Film: बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन और साउथ एक्ट्रेस श्रीलीला जल्द ही पहली बार बड़े पर्दे पर एक साथ नजर आने वाले हैं। दोनों की अपकमिंग फिल्म लंबे समय से चर्चा में बनी हुई है। हालांकि, अभी तक फिल्म का नाम फाइनल नहीं हुआ है, लेकिन मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। अनुराग बसु के निर्देशन में बन रही इस फिल्म को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं।

कार्तिक आर्यन और श्रीलीला की जोड़ी पहली बार इस फिल्म के जरिए बड़े पर्दे पर दिखाई देगी। दोनों कलाकारों को एक साथ देखने के लिए फैंस काफी समय से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में उनकी केमिस्ट्री कैसी होगी, यह देखना दिलचस्प होगा। मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। यह अनटाइटल्ड फिल्म 30 अप्रैल 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। रिलीज डेट सामने आने के बाद दर्शकों का इंतजार और बढ़ गया है।

अनुराग बसु संभाल रहे हैं निर्देशन की कमान

इस फिल्म का निर्देशन अनुराग बसु कर रहे हैं, जो अपनी अलग तरह की कहानी और फिल्ममेकिंग के लिए जाने जाते हैं। वहीं, फिल्म को भूषण कुमार प्रोड्यूस कर रहे हैं. ऐसे में दर्शकों को इस प्रोजेक्ट से काफी उम्मीदें हैं। हालांकि, फिल्म की कहानी को लेकर मेकर्स ने अभी ज्यादा जानकारी साझा नहीं की है। कार्तिक आर्यन और श्रीलीला की इस फिल्म का टाइटल अभी सामने नहीं आया है। फिल्म को लेकर पहले 'आशिकी 3' नाम की अटकलें भी लगाई गई थीं, लेकिन मेकर्स ने इसकी पुष्टि नहीं की है। फिलहाल इसे अनटाइटल्ड फिल्म के नाम से ही जाना जा रहा है।

Kartik Aaryan Sreeleela Film
Prahaar Review: अदालत में दांव-पेच, जिंदगी में संघर्ष, राजकुमार राव ने प्रहार में जमाया रंग

पहले दिवाली 2025 पर रिलीज होने वाली थी फिल्म

इस फिल्म को पहले दिवाली 2025 के मौके पर रिलीज करने की योजना बनाई गई थी, लेकिन यह तय समय पर सिनेमाघरों में नहीं पहुंच सकी। अब इसकी नई रिलीज डेट 30 अप्रैल 2027 तय की गई है। मेकर्स ने सोशल मीडिया पर कार्तिक और एक्ट्रेस श्रीलीला की तस्वीर शेयर करते हुए फिल्म की रिलीज डेट की जानकारी दी है। अब फैंस को इसके आधिकारिक टाइटल, पोस्टर और कहानी से जुड़े अपडेट का इंतजार है।

Navbharat Live
navbharatlive.com