Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Priyanka Chopra Look: दिवाली पार्टी में प्रियंका चोपड़ा बनीं लाल परी, रेड साड़ी-गाउन में बिखेरा जलवा

Priyanka Chopra in Red Saree Gown: प्रियंका चोपड़ा ने जॉनी वॉकर की दिवाली पार्टी में अपने रेड साड़ी-गाउन लुक से सबका ध्यान खींच लिया। उनका वन-शोल्डर रेड आउटफिट कॉरसेट ब्लाउज के साथ बेहद ग्लैमरस दिखा।

  • By सोनाली झा
Updated On: Oct 17, 2025 | 10:19 PM

दिवाली पार्टी में प्रियंका चोपड़ा बनीं लाल परी

Follow Us
Close
Follow Us:

Priyanka Chopra Red Fairy at Diwali Party: ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा जोनस हमेशा अपने स्टाइल और एलिगेंस से सबका ध्यान खींच लेती हैं। एक बार फिर अदाकारा ने अपनी खूबसूरती और फैशन सेंस से फैंस को मंत्रमुग्ध कर दिया। हाल ही में प्रियंका को जॉनी वॉकर की दिवाली पार्टी में स्पॉट किया गया, जहां उनका ग्लैमरस रेड लुक सोशल मीडिया पर छा गया।

दिवाली सेलिब्रेशन के मौके पर जहां सितारे अपने ट्रेडिशनल और फ्यूजन लुक्स में नजर आ रहे हैं, वहीं प्रियंका का ये रेड साड़ी-गाउन फेस्टिव फैशन का नया ट्रेंड सेट कर गया। इस पार्टी में उन्होंने रेड कलर का वन शोल्डर साड़ी गाउन पहना था, जिसमें मॉडर्न कॉरसेट ब्लाउज उनके पूरे लुक को और आकर्षक बना रहा था। इस आउटफिट को उन्होंने बेहद ग्रेस और कॉन्फिडेंस के साथ कैरी किया, जिसे देखकर फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे।

प्रियंका चोपड़ा का लुक

प्रियंका चोपड़ा ने अपने इस लुक को शिमरी आईशैडो, विंग्ड आईलाइनर और सुर्ख लाल लिपस्टिक से कंप्लीट किया। उनका मेकअप क्लासिक होने के साथ-साथ ग्लोइंग भी था, जो उनके रेड आउटफिट के साथ परफेक्ट मैच कर रहा था। हेयरस्टाइल की बात करें तो उन्होंने स्लिक बन बनाया, जिससे उनके लुक में रॉयल टच आ गया।

प्रियंका चोपड़ा की एक्सेसरीज

एक्सेसरीज के मामले में भी प्रियंका ने मिनिमलिज्म को चुना। उन्होंने सिर्फ डायमंड ड्रॉप इयरिंग्स और ब्रेसलेट पहना, जिससे उनका आउटफिट और भी निखर उठा। हर बार की तरह इस बार भी उन्होंने ये साबित किया कि सादगी में भी ग्लैमर को कैसे बरकरार रखा जा सकता है। प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इस पार्टी की झलकियां शेयर कीं, जिसमें उनकी स्माइल और चार्म ने फैंस का दिल जीत लिया। तस्वीरों में उनका आत्मविश्वास और एलिगेंस झलक रहा है।

ये भी पढ़ें- Pankaj Tripathi Fitness: दीपावली पर मिठाई नहीं, संतुलित डाइट है पंकज त्रिपाठी का सीक्रेट फॉर्मूला

फैंस का रिएक्शन

प्रियंका चोपड़ा के फोटोज पर फैंस ने कमेंट किया कि रेड हॉट क्वीन, देसी गर्ल इज बैक और बॉलीवुड की असली स्टाइल आइकन। दिवाली पार्टी में प्रियंका का यह स्टनिंग लुक न सिर्फ बॉलीवुड बल्कि हॉलीवुड फैशन सर्कल में भी चर्चा का विषय बन गया है। उनका यह इंडो-वेस्टर्न आउटफिट फेस्टिव सीजन के लिए एक परफेक्ट इंस्पिरेशन है, जो परंपरा और मॉडर्निटी का खूबसूरत संगम है।

Priyanka chopra turned red fairy at diwali party dazzled in red saree gown

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 17, 2025 | 10:19 PM

Topics:  

  • Celebrity News
  • Entertainment News
  • priyanka chopra

सम्बंधित ख़बरें

1

शाहिद कपूर ने अपने करियर पर की बात, बोले- पैसों से नहीं, सम्मान से बनती है असली सफलता

2

Sitaare Song from Ikkis: अरिजीत सिंह की आवाज में रोमांटिक सॉन्ग ‘सितारे’ हुआ रिलीज, देखें वीडियो

3

गुवाहाटी में होगा तीसरा NIDFF फिल्म फेस्टिवल, 15 देशों से आईं 162 फिल्मों की एंट्री

4

सीक्रेट वेडिंग के बाद समांथा और राज गए 1 दिन के हनीमून पर, बोलीं- अभी इतना ही अफॉर्ड कर सकते हैं

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.