Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 21 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Valentine’s Day पर प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस पर लुटाया प्यार, रोमांटिक तस्वीरें शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

पूरे देश में आज यानी 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग कुछ रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं। साथ ही उन्होंने प्यार भरा नोट लिखकर वैलेंटाइन डे विश किया है।

  • Written By: स्नेहा मौर्या
Updated On: Feb 14, 2025 | 08:28 PM

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में छाई रहती हैं। लेकिन आज यानी 14 फरवरी जहां पूरे देश में वैलेंटाइन डे मनाया जा रहा है, तो इसी खास मौके पर प्रियंका चोपड़ा ने भी अपने पति निक जोनस के साथ कुछ रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं। साथ ही उनके लिए प्यार भरा नोट भी लिखा है।

दरअसल, प्रियंका चोपड़ा ने वैलेंटाइन डे पर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो तस्वीरें पोस्ट की हैं। जिसमें पहली फोटो में कपल व्हाइट शर्ट पहने नजर आ रहे हैं और प्रियंका ने उस फोटो में निक के कंधे पर अपना सिर रखा हुआ है। वहीं दूसरी तस्वीर प्रियंका के भाई सिद्धार्थ की शादी की है। जिसमें दोनों ट्रेडिशन अवतार में दिखाई दे रहे हैं।

पोस्ट शेयर कर लिखा प्यारा-सा नोट
हालांकि, प्रियंका ने इन खूबसूरत तस्वीरों को शेयर करते हुए एक प्यारा-सा कैप्शन भी दिया है। जिसमें उन्होंने लिखा कि, ‘किस तरह शुरुआत हुई और अब किस तरह चल रहा है सबकुछ…मेरे वैलेंटाइन को हैप्पी वैलेंटाइंस डे।’ वहीं अब एक्ट्रेस की इस पोस्ट पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं और धड़ाधड़ कमेंट भी कर रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘अच्छी शुरुआत से शानदार सफर की तरफ, जोड़ी सलामत रहे।’ दूसरे ने लिखा कि, ‘आप दोनों का प्यार सच्चा है, दोनों को शुभकामनाएं।’

सम्बंधित ख़बरें

‘मैं नास्तिक हूं’, जावेद अख्तर का पलटवार, इस्लाम पर टिप्पणी करने वाले यूजर को दिया मुंहतोड़ जवाब

‘मैं गलत नहीं थी, फिर भी…भावुक हुईं शिल्पा शिंदे, सोशल मीडिया पर बयां किया दर्द

सनी देओल ने ‘गदर’ या ‘बॉर्डर’ में किस फिल्म के लिए ली ज्यादा फीस, जानिए दोनों फिल्मों का दिलचस्प किस्सा

‘मैं आत्महत्या कर लूं?’ हरियाणवी डांसर Dimple Chaudhary ने सुनाई आपबीती, वीडियो देख भावुक हुए फैंस

आपको बता दें, कि साल 2018 में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी हुई थी। दोनों ने राजस्थान में ग्रैंड वेडिंग की थी और अब कपल एक बेटी के पेरेंट्स हैं। जिसका नाम उन्होंने मालती मैरी जोनस रखा है। वहीं हाल ही में, प्रियंका चोपड़ा अपनी भाई सिद्धार्थ की शादी के लिए भारत में थीं और कुछ दिन बाद उनके पति निक जोनस भी आए थे। जिसके बाद शादी में चार चंद लग गई थी। हालांकि, शादी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी।

मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

प्रियंका चोपड़ा का वर्कफ्रंट
प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ्रंट की बात करें, तो वह जल्द ही द ब्लफ, हेड्स ऑफ स्टेट्स, सिटाडेल सीजन 2 और जोनस ब्रदर्स संग हॉलीडे फिल्म में नजर आ सकती हैं। इसके अलावा खबरें ये भी हैं कि वह ब्लॉकबस्टर फिल्म बाहुबली 2 के डायरेक्टर एस.एस राजामौली और टॉलीवुड के प्रिंस महेश बाबू संग SSMB29 में नजर आएंगी।

Priyanka chopra shared romantic pictures with husband nick jonas on valentines day

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 14, 2025 | 08:28 PM

Topics:  

  • Entertainment News
  • Nick Jonas
  • Priyanka Chopra

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.