बॉलीवुड नहीं साउथ की फिल्म के लिए भारत लौटी प्रियंका चोपड़ा, महेश बाबू की SSMB29 की शूटिंग शुरू
प्रियंका चोपड़ा हैदराबाद पहुंच चुकी हैं और वह राजामौली की बहुचर्चित फिल्म SSMB29 में महेश बाबू के साथ नजर आएंगी। फिल्म की शूटिंग की शुरुआत होने वाली है।
- Written By: अनिल सिंह
प्रियंका चोपड़ा महेश बाबू के साथ SSMB29 फिल्म की शूटिंग के लिए हैदराबाद पहुंचीं
मुंबई: प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड से दूरी बना ली है, लेकिन वह साउथ सिनेमा की फिल्म ‘एसएसएमबी29’ में महेश बाबू के साथ नजर आएंगी। यह फिल्म राजामौली बना रहे हैं। फिल्म को लेकर इसलिए भी चर्चा तेजी से हो रही है क्योंकि यह फिल्म 1000 करोड़ रुपए के बजट में बनाई जाने वाली है और यह भारत में बनने वाली अब तक की सबसे महंगी फिल्मों में से एक हो जाएगी। हालांकि फिल्म का प्रदर्शन कैसा होगा इस पर चर्चा होने में अभी काफी वक्त है, लेकिन फिल्म प्रियंका चोपड़ा और महेश बाबू की जोड़ी को लेकर सुर्खियां बटोर रही है।
महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा को इससे पहले कभी भी सिल्वर स्क्रीन पर नहीं देखा गया है। यह पहली बार होगा जब दोनों एक साथ नजर आएंगे। ऐसे में दोनों के फैंस दोनों की जोड़ी को लेकर काफी उत्सुक हैं। फैंस को यह जोड़ी अभी से पसंद आ रही है। प्रियंका चोपड़ा भारत पहुंच चुकी हैं। हैदराबाद एयरपोर्ट पर वह नजर आई हैं। इसका वीडियो खुद उन्होंने सोशल मीडिया पर भी अपलोड किया है। जल्द ही फिल्म की शूटिंग शुरू होगी, प्रियंका चोपड़ा इस फिल्म के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। फिल्म के सेट पर पहुंचने के लिए वह हैदराबाद पहुंच चुकी है।
ये भी पढ़ें- आजाद फिल्म रिव्यू: अमन-राशा की जोड़ी ने जीता दर्शकों का दिल, कमजोर पड़ी फिल्म की कहानी
सम्बंधित ख़बरें
प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड में बदलते अवसरों पर रखी बेबाक राय, बोलीं- अब नए कलाकारों के लिए टूट रही हैं…
तेलंगाना में टला बड़ा हादसा, धू-धू कर जली यात्रियों से भरी इलेक्ट्रिक बस; मची चीख-पुकार
एसएस राजामौली की ‘वाराणसी’ की शूटिंग शुरू, महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा की फिल्म से सामने आई पहली झलक
Google पर छाया इस बॉलीवुड हसीना का जादू, जानें किस अभिनेत्री ने तोड़ा Priyanka Chopra का रिकॉर्ड?
प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। वह टोरंटो से दुबई और दुबई से हैदराबाद पहुंचने का वीडियो को शेयर करते हुए नजर आई हैं। महेश बाबू की अपकमिंग फिल्म एसएसएमबी29 को बड़ी फिल्म के तौर पर देखा जा रहा है। इस फिल्म में महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म के शूटिंग की शुरुआत भी अभी नहीं हुई है, लेकिन फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है। फैंस अभी से प्रियंका चोपड़ा और महेश बाबू की ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री को इमेजिन कर रहे हैं।
