प्रियंका चोपड़ा ने कपिल शर्मा के शो में सुनाया करवा चौथ का किस्सा, निक संग बादलों के ऊपर देखा चांद

Priyanka Chopra Story: प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि एक बार खराब मौसम के कारण चांद दिखाई नहीं दे रहा था, तब निक ने उन्हें प्लेन में बैठाकर बादलों के ऊपर ले जाकर चांद दिखवाया और प्रियंका ने व्रत तोड़ा।
Priyanka Chopra shared a story about Karva Chauth on Kapil Sharma show
प्रियंका चोपड़ा ने कपिल शर्मा के शो में सुनाया करवा चौथ किस्सा
Published on: 
Updated on: 

Priyanka Chopra Karwa Chauth: प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में द कपिल शर्मा शो में अपनी पर्सनल लाइफ और रोमांटिक किस्सों से फैंस का दिल जीत लिया। शो में प्रियंका ने अपने पति निक जोनस के साथ रिश्ते की कुछ मजेदार और खास बातें शेयर कीं, जिनसे दर्शकों को कपल गोल्स देखने को मिले। शो के दौरान कपिल शर्मा ने अपने चिर-परिचित अंदाज में प्रियंका चोपड़ा से फ्लर्ट किया।

प्रियंका चोपड़ा ने मुस्कुराते हुए कपिल शर्मा से कहा कि निक को पता है कि लोग उनसे फ्लर्ट करते हैं, लेकिन दिन के अंत में वह हमेशा घर उन्हीं के पास लौटती हैं। इस हल्के-फुल्के अंदाज के बीच प्रियंका ने अपने और निक के करवा चौथ से जुड़ा एक बेहद रोमांटिक अनुभव भी शेयर किया। प्रियंका ने बताया कि करवा चौथ के दिन उन्हें चांद देखने में कई बार मुश्किलें आईं।

प्रियंका चोपड़ा ने कही ये बात

प्रियंका ने कहा कि एक बार निक का स्टेडियम में शो चल रहा था, लेकिन मौसम खराब होने के कारण चांद दिखाई नहीं दिया। रात गहराती गई, लेकिन चांद बादलों में छिपा रहा। तब निक ने करवा चौथ को खास बनाने के लिए प्रियंका को प्लेन में बैठाया और बादलों के ऊपर ले गए, जहां जाकर प्रियंका ने आखिरकार चांद के दर्शन किए और अपना व्रत तोड़ा। प्रियंका ने हंसते हुए बताया कि उन्होंने सिर्फ व्रत ही नहीं तोड़ा बल्कि मिठाई भी खाई।

प्रियंका और निक की लव स्टोरी

प्रियंका और निक की लव स्टोरी भी काफी चर्चित है। दोनों ने जुलाई 2018 में सगाई की थी और दिसंबर 2018 में जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाजों से शादी की। जनवरी 2022 में कपल ने सरोगेसी के जरिए बेटी मालती मैरी का स्वागत किया। आज यह जोड़ी ग्लोबल स्तर पर सबसे चर्चित सेलेब्रिटी कपलों में शामिल है।

प्रियंका चोपड़ा की वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा लंबे समय बाद भारतीय सिनेमा में वापसी कर रही हैं। वह एसएस राजामौली की फिल्म वाराणसी में महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ नजर आएंगी। यह फिल्म संक्रांति 2027 पर रिलीज होने वाली है। प्रियंका का यह खुलासा न केवल फैंस के लिए रोमांचक था बल्कि यह दिखाता है कि उनके और निक के रिश्ते में रोमांस और रोमांच दोनों भरपूर हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com