-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Priyanka Chopra Karwa Chauth Mehndi Nick Jonas
Karwa Chauth 2025: प्रियंका चोपड़ा ने हिंदी में लिखा निक जोनस का नाम, हाथों में रचाई मेहंदी
- Written By: अनिल सिंह
Priyanka Chopra Karwa Chauth: करवाचौथ से पहले प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस के नाम की मेहंदी लगाई, बेटी मालती ने भी सजाए नन्हें हाथ। निक-प्रियंका दे रहे कपल गोल्स।

करवाचौथ 2025: प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पति निक के नाम की मेहंदी, मालती का भी दिखा क्यूट अंदाज़
Priyanka Chopra Karwa Chauth Mehndi: देशभर में शुक्रवार को करवाचौथ का पावन पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। सुहागन महिलाएं इस त्योहार की तैयारियों में जुट गई हैं। ऐसे में ग्लोबल आइकॉन और बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भी पीछे नहीं हैं। उन्होंने करवाचौथ से पहले ही अपने हाथों पर पति निक जोनस के नाम की मेहंदी रचा ली है और सोशल मीडिया पर एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया है। यह वीडियो उनके फैंस को खूब पसंद आ रहा है, क्योंकि यह एक बार फिर निक और प्रियंका के बीच की मजबूत बॉन्डिंग को दर्शाता है।
प्रियंका चोपड़ा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपने हाथों की खूबसूरत मेहंदी का डिज़ाइन फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने मेहंदी पर खास तौर पर पति निक जोनस का नाम भी लिखवाया है। सिर्फ प्रियंका ने ही नहीं, बल्कि उनकी बेटी मालती ने भी अपने नन्हें हाथों में मेहंदी लगाई है। मालती के ये क्यूट छोटे हाथ इस पूरे फंक्शन में चार चांद लगा रहे हैं। प्रियंका ने मेहंदी आर्टिस्ट शिरीन चारनिया को टैग करते हुए कैप्शन में लिखा, “शिरीन चारनिया, इस करवाचौथ पर आपकी पसंद का काम कर रही हूं…”।
मालती को मिल रही दोनों धर्मों की शिक्षा
प्रियंका चोपड़ा ने कई इंटरव्यू में बताया है कि उनके घर में हिंदू और ईसाई दोनों धर्मों के त्योहारों को समान रूप से महत्व दिया जाता है। निक जोनस भारतीय परंपराओं का बहुत सम्मान करते हैं, और प्रियंका भी ईसाई धर्म के हर रीति-रिवाज को निभाती हैं। कपल सुनिश्चित करता है कि उनकी बेटी मालती को भी वह दोनों धर्मों की शिक्षा दें, ताकि वह हर संस्कृति का सम्मान करना सीखे।
सम्बंधित ख़बरें
उर्फी जावेद के सवाल पर कंटेस्टेंट्स ने शिल्पा शिंदे को बताया सबसे खतरनाक, हिना खान ने भी लगा दी जमकर क्लास
‘एकता कपूर ने माफी मांगी थी’, सान्वी तलवार ने सुनाया सेट का कथित अनुभव, करण कुंद्रा पर लगाए आरोप
‘हैरी पॉटर’ के दीवानों के लिए खास तोहफा, सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज होंगी सभी 8 फिल्में; जानें तारीख
विलेन बनेंगे ऐश्वर्य ठाकरे, अहान पांडे से होगी जबरदस्त भिड़ंत, शरवरी के साथ होगी धमाकेदार एंट्री
ये भी पढ़ें- शाहरुख खान की बढ़ी मुश्किलें, हाई कोर्ट ने मानहानि केस में मांगा जवाब
निक और प्रियंका देते हैं कपल गोल्स
निक और प्रियंका हमेशा कपल गोल्स देने का कोई मौका नहीं छोड़ते। चाहे वह सार्वजनिक इवेंट हो या निजी पल, निक हमेशा प्रियंका को स्पेशल फील कराते हैं। हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, जिसमें प्रियंका आराम से बैठी थीं और निक प्यार से उनके बाल बना रहे थे। साल 2018 में जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में हिंदू और ईसाई दोनों रीति-रिवाजों के साथ शादी करने वाला यह कपल, आज भी अपने फैंस के लिए प्रेरणास्रोत बना हुआ है।
एसएस राजामौली की फिल्म में काम कर रहीं प्रियंका
वर्क फ्रंट की बात करें तो, प्रियंका चोपड़ा इन दिनों मेगा बजट प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं। वह जल्द ही निर्माता-निर्देशक एसएस राजामौली की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘एसएसएमबी29’ में काम करती नजर आएंगी। हाल ही में, एक्ट्रेस को मुंबई में बुलगारी ब्रांड के इवेंट में देखा गया था, जिसकी वह ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर हैं। इसके अलावा, वह मां दुर्गा का आशीर्वाद लेने के लिए पंडाल भी पहुंची थीं और अपने पर्पल लुक से सुर्खियां बटोरी थीं।
Priyanka chopra karwa chauth mehndi nick jonas
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
विंध्य एक्सप्रेसवे को मिली रफ्तार: 341 गांवों की 4611 हेक्टेयर भूमि होगी अधिग्रहित, सोनभद्र तक सफर होगा आसान
Jul 24, 2026 | 05:32 PMइंस्टाग्राम पर मिलता था एमडी ड्रग्स का ऑर्डर, इंदौर पुलिस ने पकड़े 3 अंतरराज्यीय तस्कर
Jul 24, 2026 | 05:27 PMनासिक में कुदरत का कहर! गोदावरी-दारणा नदियां उफान पर, 84 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया, कई गांव डूबे
Jul 24, 2026 | 05:24 PMWhatsApp ला सकता है बड़ा सिक्योरिटी अपडेट, 6 अंकों का PIN होगा पुराना, अब अकाउंट की सुरक्षा करेगा पासवर्ड
Jul 24, 2026 | 05:16 PMre NEET में बेटी को मिले कम अंक पिता को आया हार्ट अटैक, सदमे में अहिल्यानगर का परिवार
Jul 24, 2026 | 05:13 PMछात्र आंदोलन के दौरान युवती से बदसलूकी का VIDEO वायरल, मुंबई पुलिस ने विपक्ष को दिया करारा जवाब
Jul 24, 2026 | 05:13 PMभारत का अनोखा गांव, जहां नाम से नहीं बल्कि सीटी की धुन से बुलाए जाते हैं लोग, जानिए इसके पीछे का रहस्य!
Jul 24, 2026 | 05:08 PMवीडियो गैलरी

कौन है ADCP संदीप लांबा, जिसने CJP प्रोटेस्ट के दौरान महिला को जड़ा थप्पड़? वायरल VIDEO में देखें पूरा मामला
Jul 24, 2026 | 02:12 PM
1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM














