प्रियदर्शन के जन्मदिन पर अक्षय कुमार ने शेयर किया मजेदार वीडियो, ‘भूत बंगला’ का बढ़ा क्रेज

Akshay Kumar Priyadarshan Reunion: प्रियदर्शन के जन्मदिन पर अक्षय कुमार ने विद्या बालन के साथ मजेदार वीडियो शेयर किया, जिसने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी। फिल्म 15 मई 2026 को रिलीज होगी।
Akshay Kumar video for Priyadarshan Bhoot Bangla movie update
अक्षय कुमार, विद्या बालन और प्रियदर्शन (फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Akshay Kumar Video For Priyadarshan: भारतीय सिनेमा के दिग्गज फिल्ममेकर प्रियदर्शन आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं और इस खास मौके को अभिनेता अक्षय कुमार ने बेहद खास बना दिया। अक्षय ने प्रियदर्शन के जन्मदिन पर एक मस्ती भरा वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसने देखते ही देखते फैंस का दिल जीत लिया। इस वीडियो में अक्षय के साथ अभिनेत्री विद्या बालन भी नजर आईं।

प्रियदर्शन भारतीय सिनेमा के उन चुनिंदा निर्देशकों में से हैं, जिनकी फिल्मों का जादू सालों बाद भी बरकरार रहता है। ‘हेरा फेरी’, ‘भूल भुलैया’, ‘भागम भाग’, ‘हलचल’ और ‘चुपके चुपके’ जैसी फिल्में आज भी दर्शकों की फेवरेट लिस्ट में शामिल हैं। खासतौर पर अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी को बॉलीवुड की सबसे आइकॉनिक डायरेक्टर-एक्टर जोड़ियों में गिना जाता है।

प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की फिल्म

अब करीब 14 साल बाद प्रियदर्शन और अक्षय कुमार एक बार फिर फिल्म ‘भूत बंगला’ के जरिए साथ आ रहे हैं। यह फिल्म एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसे लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। प्रियदर्शन के जन्मदिन पर शेयर किया गया यह वीडियो भी कहीं न कहीं ‘भूत बंगला’ के मज़ेदार और एंटरटेनिंग अंदाज की झलक देता है।

अक्षय कुमार का वीडियो

वीडियो शेयर करते हुए अक्षय कुमार ने कैप्शन में लिखा कि मैं जिन सबसे बेहतरीन इंसानों को जानता हूं, उनमें से एक को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं। प्रियान सर, आपका आने वाला साल ढेर सारी खुशियों से भरा हो। जन्मदिन की भूत-भूत बधाई। इस पोस्ट के बाद फैंस ने कमेंट्स की बाढ़ ला दी और प्रियदर्शन को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने लगे।

भूत बंगला के स्टार कास्ट

‘भूत बंगला’ की बात करें तो इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा तब्बू, परेश रावल, राजपाल यादव, जिशु सेनगुप्ता, असरानी और वामिका गब्बी जैसे दमदार कलाकार नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है और इसे अक्षय कुमार, शोभा कपूर और एकता कपूर ने प्रोड्यूस किया है। बालाजी मोशन पिक्चर्स और केप ऑफ गुड फिल्म्स के बैनर तले बन रही यह फिल्म 15 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। प्रियदर्शन के जन्मदिन पर आया यह खास वीडियो ‘भूत बंगला’ के लिए फैंस की एक्साइटमेंट को और भी बढ़ा गया है।