Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘भूतनाथ 3’ की शुरू हुई तैयारी, अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान फिर आएंगे नजर, जानें कब होगी रिलीज

अमिताभ बच्चन की फेमस फिल्म 'भूतनाथ' का तीसरा भाग जल्द ही दर्शकों के सामने होगा। टी-सीरीज़ और बीआर फिल्म्स इस प्रोजेक्ट पर साथ काम कर रहे हैं। फिल्म में अमिताभ बच्चन फिर से भूत का किरदार निभाएंगे।

  • Written By: निक्की राय
Updated On: Nov 09, 2024 | 11:43 AM

'भूतनाथ 3' की शुरू हुई तैयारी अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान फिर आएंगे नजर (फोटो सोर्स-इंस्टाग्राम)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: साल 2008 में अमिताभ बच्चन ने विवेक शर्मा की फिल्म भूतनाथ में एक प्यारा और दिलचस्प भूत का किरदार निभाया था, जिसमें शाहरुख खान ने एक छोटा सा कैमियो किया था। छह साल बाद यानी 2014 में अमिताभ बच्चन ने भूतनाथ रिटर्न्स के जरिए इस फ्रेंचाइजी में वापसी की, जो दर्शकों के बीच काफी हिट रही। इस फिल्म में शाहरुख खान ने भी खास भूमिका निभाई थी। अब खबरें आ रही हैं कि निर्माता भूषण कुमार और बीआर फिल्म्स भूतनाथ फ्रेंचाइजी पर एक नई फिल्म बनाने की तैयारी कर रहे हैं, जिसका नाम भूतनाथ 3 होगा।

भूतनाथ 3 पर शुरू हुआ काम

रिपोर्ट्स के मुताबिक, भूतनाथ 3 अभी स्क्रिप्टिंग स्टेज में है और इसे भूषण कुमार और बीआर फिल्म्स प्रोड्यूस करेंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, अगर सब कुछ ठीक रहा तो फिल्म की शूटिंग 2025 में शुरू हो सकती है और इसकी रिलीज डेट अगले साल तय की जाएगी। अभी कास्ट को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन उम्मीद है कि अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान दोनों ही इस फिल्म का हिस्सा होंगे। जहां दोनों एक्टर्स ने पहले और दूसरे पार्ट में छोटे-छोटे रोल किए थे, वहीं इस बार मेकर्स उन्हें ज्यादा अहम रोल में देखने की योजना बना रहे हैं। हालांकि, यह सब फिल्म की स्क्रिप्ट पर निर्भर करेगा और उसी के आधार पर आखिरी फैसला लिया जाएगा।

खास है ये हॉरर-कॉमेडी फिल्म

भूतनाथ फ्रैंचाइज का एक खास पहलू यह है कि इसमें हॉरर और कॉमेडी का बेहतरीन मिश्रण है, जिसमें मुख्य किरदार के रूप में एक प्यारा भूत है जो दर्शकों का दिल जीत लेता है। यह फ्रैंचाइज दूसरी हॉरर-कॉमेडी फिल्मों से अलग है क्योंकि इसमें भूत लोगों को डराने के बजाय भावनात्मक और मानवीय कारणों से वापस आता है।

सम्बंधित ख़बरें

‘मेरे ससुरालवाले मेरी वाइफ को नहीं भेज रहे…’ अमिताभ बच्चन के हाथ में पोस्टर देख हंस पड़े लोग, VIDEO वायरल

अमिताभ बच्चन ने पिता हरिवंश राय बच्चन की कविता पोस्ट कर बचपन को किया याद, फैंस हुए भावुक

विदेश में मिला स्टारडम, अखबार में लिखा गया ‘थर्ड रेट एक्टर’, अमिताभ बच्चन ने सुनाया अनसुना किस्सा

AI ने बदल दी ‘K3G’ की स्टारकास्ट, अमिताभ की जगह जॉर्ज क्लूनी, करण जौहर रह गए हैरान

यह भी देखें-गुरमीत चौधरी ने जुहू बीच पर सूर्य देव को दिया अर्घ्य, छठी मैया का लिया आशीर्वाद, वीडियो हुआ वायरल

भूषण कुमार को फिल्म से हैं उम्मीदें

भुल भुलैया जैसी सफल हॉरर-कॉमेडी फ्रैंचाइज बनाने वाले भूषण कुमार को भूतनाथ 3 से भी सफलता की उम्मीद है। सूत्रों के अनुसार, उन्हें पूरा भरोसा है कि इस फ्रैंचाइज को आगे बढ़ाने की बहुत संभावना है। हालांकि, अभी भी बहुत कुछ स्क्रिप्ट पर निर्भर करता है और निर्माता फिलहाल इसे बेहतर बनाने में व्यस्त हैं। हालांकि आधिकारिक घोषणा का इंतजार है, लेकिन यह खबर दर्शकों के बीच एक नई उम्मीद और उत्साह पैदा कर रही है।

 

 

Preparations for bhoothnath 3 started amitabh bachchan and shahrukh khan will be seen again know when it will be released

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 09, 2024 | 11:43 AM

Topics:  

  • Amitabh Bachchan

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.