नए घर में नन्हें मेहमान का स्वागत करेंगे कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा, शाहरुख खान की पत्नी करेंगीं सजावट

Kiara Advani and Sidharth Malhotra: कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के घर जल्द ही नन्हे मेहमान आने वाला है। कपल उससे पहले नए घर की तलाश में जुटा है। शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान घर की सजावट करेंगी।
Pregnant Kiara Advani and Sidharth Malhotra Searching for New Home
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ढूंढ रहे हैं नया घर, नन्हे मेहमान का करेंगे स्वागत
Published on: 
Updated on: 

Kiara Advani and Sidharth Malhotra: कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के घर में जल्द ही नन्हे मेहमान का आगमन होने वाला है, लेकिन वह नन्हे मेहमान की किलकारी के गूंजने के पहले नए घर की तलाश में जुट गए हैं। कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा अंडर कंस्ट्रक्शन बिल्डिंग के बाहर नजर आए। इस दौरान उनके साथ शाहरुख खान की पत्नी और इंटीरियर डिजाइनर गौरी खान भी साथ नजर आ रही थी। इसके बाद यह माना जा रहा है कि सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी नए घर की तलाश में हैं और वह घर की सजावट का जिम्मा गौरी खान को दे रहे हैं।

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने शादी के ढाई साल के बाद गुड न्यूज़ का ऐलान किया। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा अंडर कंस्ट्रक्शन बिल्डिंग के बाहर देखे गए हैं। इस दौरान उनके साथ गौरी खान भी नजर आ रही थी, जिसके बाद यह अंदाजा लगाया जाने लगा कि वह नन्हे मेहमान के आगमन से पहले नए घर की तलाश में हैं। वह नन्हे मेहमान का स्वागत नए घर में करना चाहते हैं और साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि उन्होंने नए घर के इंटीरियर डिजाइन की जिम्मेदारी गौरी खान को दी है। गौरी खान कई सेलिब्रिटी के घर का इंटीरियर डिजाइन कर चुकी हैं। कियारा आडवाणी प्रेगनेंसी के बाद से सुर्खियों में बनी हुई है दरअसल प्रेगनेंसी अनाउंस होने के बाद उन्होंने अपने सभी प्रोजेक्ट्स से फिलहाल दूरी बना ली है।

वीडियो में आप देख सकते हैं कि सिद्धार्थ मल्होत्रा कियारा आडवाणी और गौरी खान नजर आ रहे हैं। कियारा आडवाणी ने पिंक कलर का कॉस्ट्यूम पहना हुआ है और वह बेहद सावधानी से सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ चलते हुए नजर आई है। इस दौरान सिद्धार्थ मल्होत्रा उनका ख्याल रख रहे हैं। कियारा आडवाणी के चेहरे पर प्रेगनेंसी ग्लो साफ तौर पर नजर आ रहा है। कियारा अपने बेबी बंप को छिपाते हुए नजर आई हैं। कियारा आडवाणी की प्रेगनेंसी के बाद उनके फैंस बेहद खुश नजर आ रहे हैं और वह जल्दी कपल के माता-पिता बनने का इंतजार कर रहे हैं। 28 फरवरी को कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने सोशल मीडिया के जरिए अपने प्रशंसकों को जानकारी दी थी कि उनके घर जल्द ही नन्हा मेहमान आने वाला है और उन्हें जिंदगी का सबसे बड़ा गिफ्ट मिलने वाला है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com