ऐश्वर्या राय की कार को बस ने मारी टक्कर, टूट गया कार के पीछे का हिस्सा

Aishwarya Rai Car Accident: ऐश्वर्या राय की कार दुर्घटना का शिकार हुई है, जिसकी वजह से उनकी लग्जरी कर का पीछे का हिस्सा टूट गया है। हादसा छोटा था लेकिन मौके पर लोग जमा हो गए थे।
Bus Hits Aishwarya Rai Car Video Went Viral After Accident
ऐश्वर्या राय की कार को बस ने मारी टक्कर, टूट गया कार के पीछे का हिस्सा
Published on: 
Updated on: 

Aishwarya Rai Car Accident: ऐश्वर्या राय की कार को बस में टक्कर मार दी है, जिसकी वजह से ऐश्वर्या राय की लग्जरी कार का पीछे का हिस्सा टूट गया है। कार के अंदर ऐश्वर्या राय मौजूद थी या नहीं इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है, क्योंकि कार पूरी तरह से बंद थी और उसमें से ड्राइवर के सिवा कोई भी बाहर नहीं निकला और ना ही ऐश्वर्या राय की टीम की तरफ से इसके बारे में कोई औपचारिक जानकारी अब तक सामने आई है। एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें बताया जा रहा है कि यह कार ऐश्वर्या राय की है और उस कार को पीछे से आती बस टक्कर मारते हुए नजर आ रही है।

वरिंदर चावल नाम के इंस्टाग्राम हैंडल पर यह वीडियो शेयर किया गया है। जिसे इंस्टाग्राम पर लोग तेजी से देख रहे हैं। देखते ही देखते ही यह वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक कार बीच सड़क पर खड़ी है और दावा किया जा रहा है कि यह कार ऐश्वर्या राय की है। सड़क पर खड़ी कार को पीछे से आई हुई बस टक्कर मार देती है यह बस एमएसआरसीटीसी की बस है। टक्कर लगने के बाद कार और बस वहां से रवाना हो जाते हैं।

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि जब कार और बस के बीच टक्कर होती है वहां बड़ी संख्या में लोग जुट जाते हैं, हालांकि कार का ड्राइवर वीडियो में बाहर निकलते हुए दिख रहा है। लेकिन कार में ऐश्वर्या राय उस समय मौजूद थी या नहीं इसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। यह एक छोटा सा एक्सीडेंट था जिसमें किसी के जख्मी होने की कोई खबर नहीं है।  लेकिन कहा यह जा रहा है कि बस की टक्कर की वजह से कर का पीछे का एक हिस्सा टूट गया है। ऐश्वर्या राय की बात करें तो वह बीते दिनों अभिषेक बच्चन और बच्चन परिवार के साथ अपने मतभेद को लेकर सुर्खियों में बनी हुई थी, हालांकि बाद में वह खबर पूरी तरह से अफवाह साबित हुई।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com