Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 9 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

धड़क 2 का सॉन्ग प्रीत रे हुआ रिलीज, दर्शन रावल की आवाज सुन झूमे फैंस

Dhadak 2 फिल्म सिनेमा घरों में 1 अगस्त को रिलीज होने वाली है। फिल्म के ट्रेलर और टाइटल ट्रैक के बाद नया गाना 'प्रीत रे' रिलीज हुआ है। दर्शन रावल की आवाज सुनकर फैंस खुशी से झूम रहे हैं।

  • Written By: अनिल सिंह
Updated On: Jul 21, 2025 | 01:01 PM

पहले प्यार की मासूमियत को दर्शाता है धड़क 2 का नया जारी हुआ सॉन्ग प्रीत रे

Follow Us
Follow Us:

Preet Re Song Out From Dhadak 2: सिध्दांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की अपकमिंग फिल्म धड़क 2 सिनेमाघरों में एक अगस्त को रिलीज होने वाली है। फिल्म का ट्रेलर पहले ही जारी हो चुका है और फिल्म का टाइटल ट्रैक बस एक धड़कन कुछ समय पहले रिलीज हुआ था। फिल्म का दूसरा गाना प्रीत रे रिलीज हुआ है।

सोशल मीडिया पर प्रीत रे गाने को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इस गाने में दर्शन रावल, रोचक कोहली और जोनिता गांधी की आवाजें हैं। दर्शन रावल के फैंस रोमांटिक ट्रैक में उनकी आवाज सुनकर खुशी से झूमते हुए नजर आ रहे हैं।

सम्बंधित ख़बरें

यश की टॉक्सिक को लेकर आया बड़ा बॉक्स ऑफिस प्रिडिक्शन, पहले दिन हिंदी में इतने करोड़ कमा सकती है फिल्म

रोहित शेट्टी ने कंटेस्टेंट्स के फोन किए जब्त, फिर रखी ऐसी शर्त कि हर किसी की बढ़ गई धड़कन, सामने आएगा बड़ा सच

फूलों का गुलदस्ता हाथ में, बनारसी साड़ी और डायमंड ज्वेलरी का जलवा, सारा तेंदुलकर की तस्वीरों पर फिदा हुए फैंस

Money Follows Brother से छाए रवि किशन, बोले- जेन जी ने मुझे अपना मान लिया, दिल से शुक्रिया

ये भी पढ़ें- शादी के बाद नहीं मिल रहा काम, दिव्या अग्रवाल का छलका दर्द

दर्शन रावल ने बताया कैसा है गाने को लेकर उनका अनुभव

धड़क 2 फिल्म के गीत प्रीत रे को लेकर दर्शन रावल ने कहा कि यह एक धुन नहीं बल्कि एक एहसास है। यह उस शांत खूबसूरत पल के बारे में है। जब आपको एहसास होता है कि कोई आपके लिए दुनिया से बढ़कर है। इस गाने पर काम करना मेरे लिए अद्भुत अनुभव था। यह पहले प्यार का पहला एहसास है।

ये भी पढ़ें- अरे भाई रुक जाओ, Oops मोमेंट से पहले बोलीं शहनाज गिल, पैपराजी बनाते रहे वीडियो

जोनिता गांधी और रोचक कोहली ने प्रीत रे के एक्सपीरियंस को साझा किया

जोनिता गांधी और रोचक कोहली ने भी गाने को लेकर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी है। जोनिता गांधी ने कहा कि पहले प्यार में एक मासूमियत होती है और इस गाने में उसी को जीवंत करने की कोशिश की गई है। इसके अलावा रोचक कोहली ने कहा प्रीत रे के साथ मैं सादगी और ईमानदारी का मिश्रण करना चाहता था। यह एक ऐसा गाना है जो ज्यादा मेहनत के साथ पूरी ईमानदारी के साथ बनाया गया है और यह इस तरह से बन गया इसके लिए मैं बेहद खुश हूं।

प्रीत रे को लेकर क्या बोले यूजर्स

ज़ी म्यूजिक कंपनी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर धड़क 2 फिल्म का प्रीत रे गाना रिलीज किया गया है। वीडियो 3 मिनट 28 सेकंड का है, जिसमें तृप्ति डिमरी और सिद्धांत चतुर्वेदी पहले प्यार के जज्बातों से भरे हुए नजर आ रहे हैं। कमेंट सेक्शन में यूजर्स ने ढेर सारे कॉमेंट्स किए हैं। एक यूजर ने लिखा, बॉलीवुड को भले ही इग्नोर कर दो दर्शन रावल की आवाज इग्नोर नहीं की जा सकती। एक अन्य यूज़र ने लिखा है कि वह दर्शन रावल की आवाज सुनकर बेहद खुश हो गए हैं और यह गाना उन्हें अच्छा लग रहा है।

Preet re song out from dhadak 2 siddhant chaturvedi and triptii dimri film

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 21, 2025 | 01:01 PM

Topics:  

  • Bollywood News
  • Celebrity News
  • Entertainment News
  • Romantic Song
  • Siddhant Chaturvedi

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.