Pran Birth Anniversary: रामलीला में सीता का रोल करने वाला एक्टर कैसे बना बॉलीवुड का खतरनाक विलेन
एक्टर प्राण कृष्ण सिकंदर का जन्म 12 फरवरी 1920 को पुरानी दिल्ली के बल्लीमारान में हुआ था। एक्टर के बारे में ऐसा कहा जाता है कि वह विलेन के रोल में इस कदर रम जाते थे कि लोग उन्हें असल जिंदगी में भी विलेन मानने लगे थे।
- Written By: सोनाली झा
प्राण (सोर्स- सोशल मीडिया
मुंबई: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर प्राण कृष्ण सिकंदर आज भले ही दुनिया में नहीं है, लेकिन लोग आज भी उन्हें याद करते हैं। प्राण कृष्ण सिकंदर का जन्म 12 फरवरी 1920 को पुरानी दिल्ली के बल्लीमारान में हुआ था। हालांकि, वह प्राण नाम से ही मशहूर हो गए। प्राण ने फिल्म इंडस्ट्री को कई यादगार फिल्में दी। एक कलाकार के रूप में उन्होंने जो छाप छोड़ी।
प्राण अक्सर बड़े पर्दे पर खलनायक के किरदार में दिखाई देते थे। कहा जाता है कि प्राण विलेन के रोल में इस कदर रम जाते थे कि लोग उन्हें असल जिंदगी में भी विलेन मानने लगे। प्राण के नाम से थर-थर कांपते थे। यहां तक कि उस दौर में बच्चों का नाम भी प्राण नहीं रखा जाता था। प्राण ने साल 1940 से साल 1947 तक हीरो की भूमिकाएं निभाईं, लेकिन इसके बाद विलेन के किरदार में फिट हो गए।
ये भी पढ़ें- शर्लिन चोपड़ा का विवादों से हैं पुराना, कभी राखी सावंत से ले लिया था पंगा
सम्बंधित ख़बरें
Ranveer Singh के डॉन 3 विवाद के बीच चंकी पांडे ने किया खुलासा, बोले- मुझे भी एक हफ्ते के लिए बैन किया गया था
‘बहुत मेहनत लगी होगी इसे बिगाड़ने में’, Varun Dhawan के नए गाने ‘चुनरी-चुनरी 2.0’ पर जमकर हो रही ट्रोलिंग
Ananya Panday के भरतनाट्यम डांस पर भड़के क्लासिकल डांसर्स, चंकी पांडे ने किया बेटी का बचाव
Manoj Bajpayee की फिल्म ‘गवर्नर’ का ट्रेलर रिलीज, 1990 के आर्थिक संकट की कहानी ने खींचा लोगों का ध्यान
प्राण ने 350 से अधिक फिल्मों में काम किया। इनमें खानदान, पिलपिली साहेब और हलाकू (1956) जैसी फिल्में शामिल हैं। प्राण को ‘जिद्दी’ से लोकप्रियता मिले। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। बरखुरदार कहने के उनके तरीके को खासा पसंद किया गया। प्राण अक्सर शिमला जाते थे और वहां की एक रामलीला में सीता का रोल निभाते थे। इसी रामलीला में मदन पुरी राम का किरदार करते थे।
प्राण को साल 2000 में स्टारडस्ट ने ‘मिलेनियम के खलनायक’ अवॉर्ड से सम्मानित किया। वहीं, 2013 में उन्हें दादा साहब फाल्के सम्मान से नवाजा गया। अपने करियर में प्राण ने 350 से अधिक फिल्मों में काम किया। प्राण को तीन बार फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का पुरस्कार मिला। 1997 में उन्हें फिल्मफेयर लाइफ टाइम अचीवमेंट खिताब से नवाजा गया। साल 2013 में 93 की उम्र में प्राण ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।
ये भी पढ़ें- दोस्तों से उधार लेकर बनाई फिल्म हुई फ्लॉप, रजत कपूर को कर्ज चुकाने में लग गए थे 3 साल
