Prakash Raj: मौनी अमावस्या पर महाकुंभ में प्रकाश राज ने किया स्नान! फर्जी तस्वीर पर दर्ज कराई शिकायत

Prakash Raj Fake Photo: मौनी अमावस्या के मौके पर प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान प्रकाश राज की अमृत स्नान की फोटो वायरल हो रही है। फर्जी फोटो देखकर एक्टर का गुस्सा फूट गया है।
Prakash Raj Fake Photo Went Viral on Mauni Amavasya Amrit Sanan in Maha Kumbh
बिना प्रयागराज गए खुद की महाकुंभ स्नान की फर्जी फोटो देख गुस्साए प्रकाश राज
Published on: 
Updated on: 

Prakash Raj: मौनी अमावस्या के मौके पर महाकुंभ में अमृत स्नान चल रहा है। इसी बीच प्रकाश राज की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें वह अमृत स्नान करते हुए नजर आ रहे हैं। फर्जी फोटो देखकर एक्टर का गुस्सा फूट पड़ा है और उन्होंने तस्वीर पब्लिश करने वाले के खिलाफ शिकायत कर दी है। एक्टर ने यूजर को नतीजा भुगतने के लिए तैयार रहने को कहा है। सोशल मीडिया पर पोस्टर जारी करते हुए प्रकाश राज ने जानकारी दी कि यह तस्वीर फर्जी है। वह महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाने नहीं पहुंचे हैं।

प्रकाश राज ने जो तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट करके यह जानकारी दी है, उसमें उन्होंने प्रशांत संबरगी नाम के एक्स यूजर की आईडी से पब्लिश की गई पोस्ट के स्क्रीनशॉट को साझा किया है। यह तस्वीर एआई जेनरेटेड तस्वीर है। इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि प्रकाश राज महाकुंभ के मौके पर प्रयागराज में अमृत स्नान करते हुए दिखाए गए हैं। सोशल मीडिया पर जैसे ही यह तस्वीर वायरल हुई प्रकाश राज का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने इस तस्वीर को इस्तेमाल करते हुए एक पोस्ट एक्स हैंडल पर जारी की और बताया कि यह गलत तस्वीर है।

प्रकाश राज इसे शर्मनाक बताते हुए अपनी पोस्ट में लिखा आशा है कि इसके पाप क्षमा कर दिए जाएंगे और दूर हो जाएंगे। इस तस्वीर पर रिएक्शन देते हुए आगे उन्होंने लिखा यह शर्मनाक है कि लोग महाकुंभ के दौरान फर्जी खबरें फैला रहे हैं। यह एआई जेनरेटेड फोटो है, शेयर करने वाले के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कर दी गई है और अब वह इसका नतीजा भुगतने के लिए तैयार रहे। इस पोस्ट में उन्होंने यह भी लिखा कि फेकू महाराज के कट्टरपंथियों और कायर सेना फर्जी खबरें फैलाने में मशगूल है, पवित्र समारोह के दौरान भी यह कितनी शर्मनाक बात है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com