Saba Qamar Hospitalised: पाकिस्तानी एक्ट्रेस के अस्पताल में भर्ती होने पर भारत में शुरू हुआ दुआओं का सिलसिला

Saba Qamar Hospitalised: पाकिस्तानी एक्ट्रेस सबा कमर अस्पताल में भर्ती हैं और उनके जल्द ठीक होने की दुआ लोग भारत में भी मांग रहे हैं। आइए जानते हैं ऐसा क्यों हो रहा है।
Saba Qamar admitted to hospital people in India pray for Pakistani actress
पाकिस्तानी एक्ट्रेस सबा कमर के ठीक होने के लिए भारत में हो रही है दुआ
Published on
Updated on

Saba Qamar: इंसानियत सरहद की मोहताज नहीं होती, इस बात की जिंदा मिसाल है पाकिस्तानी एक्ट्रेस सबा कमर की तबीयत बिगड़ने के बाद भारत के लोग उनके लिए दुआ मांग रहे हैं। पाकिस्तानी एक्ट्रेस सबा कमर ने अपनी तबीयत बिगड़ने और अस्पताल में भर्ती कराए जाने के बाद सोशल मीडिया पर अपनी हेल्थ अपडेट दी है। सोशल मीडिया पर भारत के लोग भी उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। सबा कमर 2017 में आई बॉलीवुड की फिल्म हिंदी मीडियम में दिवंगत अभिनेता इरफान खान के साथ नजर आई थी। उसके बाद से ही भारत में भी उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है और यही कारण है कि भारत के लोग भी उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।

सबा कमर के काम की अगर बात करें तो वह पाकिस्तान की मशहूर एक्ट्रेस हैं। उन्होंने पाकिस्तानी ड्रामा पागलखाना में मुख्य भूमिका निभाई थी। सबा कमर ने अपनी हेल्थ अपडेट में जानकारी दी है कि वह ठीक हो रही हैं। सबा कमर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अस्पताल के बिस्तर पर लेटे हुए एक तस्वीर साझा की है, जिसमें उन्होंने लिखा मुझे पता है कि आप लोग मेरे बारे में चिंतित थे। इसलिए मैं आपको बताना चाहती हूं कि मुझे गंभीर डायरिया हुआ था, लेकिन अब मैं बेहतर महसूस कर रही हूं। अभिनेत्री ने प्रशंसकों का आभार जताते हुए लिखा आप सभी की प्रार्थना मेरे लिए बेहद मायने रखती है। मैं वादा करती हूं कि जल्द मैं वापस लौटूंगी। दुआओं में याद रखना।

सबा कमर भले ही पाकिस्तानी एक्ट्रेस हैं, लेकिन वह बॉलीवुड की फिल्म में भी काम कर चुकी हैं। यही कारण है कि भारत में भी लोग उन्हें काफी पसंद करते हैं। साल 2017 में हिंदी मीडियम नाम की एक फिल्म आई थी। उसमें उन्होंने दिवंगत अभिनेता इरफान खान के साथ काम किया था। इरफान खान के साथ उनकी जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। इतना ही नहीं फिल्म में उनके काम को भी पसंद किया गया। दर्शक अब भी उनकी एक्टिंग को भूल नहीं पाए हैं और यही कारण है कि उनकी तबीयत खराब होने की खबर जैसे ही सोशल मीडिया पर आई, सोशल मीडिया पर भारत के लोगों ने भी उनके लिए दुआ करना शुरू कर दिया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com