Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Prakash Raj Viral Speech: CJP के मंच पर पहुंचे प्रकाश राज, सरकार को घेरा, बोले- गद्दार कहने से डरने वाले नहीं

Prakash Raj CJP Protest Speech: बेंगलुरु के फ्रीडम पार्क में अभिनेता प्रकाश राज ने सीजेपी के साथ मिलकर नीट पेपर लीक और परीक्षा प्रणालियों में धांधली के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

  • Written By: यति सिंह
Updated On: Jun 15, 2026 | 02:32 PM

प्रकाश राज (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Prakash Raj CJP Protest Bengaluru: देश में छात्रों का भविष्य इस समय सबसे बड़े संकट से गुजर रहा है। जब देश का युवा सड़कों पर उतरने को मजबूर हो, तो समाज के बड़े चेहरों का शांत बैठना नामुमकिन हो जाता है। ऐसा ही कुछ बेंगलुरु के ऐतिहासिक फ्रीडम पार्क में देखने को मिला। जहां बारिश के बीच हजारों युवाओं की भीड़ एक बड़े आंदोलन का गवाह बनने के लिए डटी हुई थी।

वहीं इस भीड़ को सपोर्ट करने के लिए साउथ के जाने-माने अभिनेता प्रकाश राज और प्रसिद्ध शिक्षाविद सोनम वांगचुक खुद मैदान में उतरे। कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी द्वारा आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट यानी नीट परीक्षा में हुए कथित घोटाले और सीबीएसई के ऑन-स्क्रीन मार्किंग सिस्टम की विसंगतियों के खिलाफ आवाज उठाई गई

CJP के मंच पर पहुंचे प्रकाश राज

मंच पर आते ही अभिनेता प्रकाश राज ने अपने अंदाज में सरकार पर तीखा हमला बोला। एक्टर प्रकाश राज ने बेहद गंभीर लहजे में कहा कि आजकल जनहित के मुद्दों पर आवाज उठाने वाले हर व्यक्ति को दबाने की कोशिश की जा रही है।

सम्बंधित ख़बरें

Sonu Sood Struggle Days: सोनू सूद ने दिखाई Vande Bharat की शानदार झलक, बोले- एक समय ऐसा भी था…

Main Vaapas Aaunga Day 3: ‘मैं वापस आऊंगा’ ने वीकेंड पर मचाया धमाल, तीसरे दिन दर्शकों का मिला भरपूर प्यार

ग्वालियर में कांग्रेस का प्रदर्शन: स्मार्ट मीटर और NEET घोटाले के विरोध में निकाला मशाल जुलूस, इस्तीफे की मांग

Surbhi Jyoti Baby Girl: खुशखबरी! 38 साल की उम्र में सुरभि ज्योति बनीं मां, परिवार में आया नया मेहमान

अभिनेता प्रकाश राज ने कहा कि ‘अगर कोई सरकार की कमियों को उजागर करता है या छात्रों के हक की बात करता है, तो उसे तुरंत देशद्रोही या पाकिस्तानी करार दे दिया जाता है।’ प्रकाश राज ने गरजते हुए कहा कि ‘सत्ता में बैठे लोग ऐसी ओछी तरकीबों से जनता को चुप कराने का वहम छोड़ दें।’ उन्होंने साफ किया कि सच की आवाज उठाने वाले लोग अब इन खोखले आरोपों और धमकियों से डरने वाले नहीं हैं।

Actor @prakashraaj tells the ruling class of politicians to make way for the youth of this country, which is fighting for its future. #cjpprotest at Freedom Park, Bengaluru pic.twitter.com/RgXkUHGlUc — Cockroach is Back (@Cockroachisback) June 14, 2026

राजनेताओं की नाकामी पर प्रकाश राज की अपील

मंच से एक्टर प्रकाश राज ने देश की युवा पीढ़ी से भावुक और जरूरी अपील की। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है जब युवाओं को अपने भविष्य की कमान पूरी तरह अपने हाथों में ले लेनी चाहिए। देश के चुने हुए प्रतिनिधि अपनी बुनियादी जिम्मेदारियों को निभाने में पूरी तरह नाकाम साबित हुए हैं।

एक्टर प्रकाशराज ने सवाल उठाया कि जब युवाओं के भविष्य का सवाल हो, तो राजनेता शासन चलाने के बजाय राजनीतिक समीकरण साधने और गोटियां बिठाने में क्यों व्यस्त रहते हैं। राज ने कहा कि जब हुक्मरान सो रहे हों, तो युवाओं को अपनी लड़ाई खुद लड़ने के लिए आगे आना ही होगा।’

यह भी पढ़ें: नहीं रहीं ‘कुमकुम भाग्य’ की संचिता उगाले, 30 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा; मौत की खबर से सदमे में फैंस

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे तक जारी रहेगा यह विरोध प्रदर्शन

सीजेपी का यह प्रदर्शन केवल बेंगलुरु तक सीमित नहीं है, बल्कि यह कॉकरोच जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे एक देशव्यापी अभियान का हिस्सा है। इससे पहले उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक जनसभा को संबोधित करते हुए अभिजीत दिपके ने आर-पार की लड़ाई का एलान किया था।

अभिजीत दिपके ने कहा कि जब तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान अपने पद से इस्तीफा नहीं दे देते, तब तक यह देशव्यापी आंदोलन थमने वाला नहीं है। इसी कड़ी में संगठन ने आने वाली 20 जून को देश भर के छात्रों और जनता से नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक विशाल और शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन के लिए इकट्ठा होने का आह्वान किया है ताकि व्यवस्था की जवाबदेही तय की जा सके।

Prakash raj cjp protest sonam wangchuk neet controversy bengaluru abhijit dipke

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 15, 2026 | 02:32 PM

Topics:  

  • Dharmendra Pradhan
  • Entertainment
  • Prakash Raj

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.