

Highlights
प्रभास के जन्मदिन पर ‘फौजी’ का नया पोस्टर जारी हुआ।
पोस्टर में एक्टर का यूनिफॉर्म वाला विंटेज लुक दिखा।
फाइल नंबर 025 और खास टैगलाइन ने बढ़ाई उत्सुकता।
Prabhas Birthday Special: भारतीय सिनेमा के गलियारों में इन दिनों केवल और केवल एक ही नाम की गूंज है, और वह है पैन इंडिया स्टार प्रभास। अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्मों और बेजोड़ एक्टिंग के दम पर दुनिया भर के करोड़ों दिलों पर राज करने वाले इस सुपरस्टार का आज जन्मदिन है।
इस खास मौके को और ज्यादा यादगार बनाते हुए फिल्म 'फौजी' की पूरी टीम ने फैंस के लिए एक बेहतरीन तोहफा पेश किया है। फिल्म का यह नया विंटेज पोस्टर सोशल मीडिया पर आते ही चर्चा का मुद्दा बन गया है, जिससे इस ऐतिहासिक प्रोजेक्ट को लेकर दर्शकों की उत्सुकता सातवें आसमान पर पहुंच गई है।
फिल्म फौजी के सामने आए इस नए पोस्टर में सुपरस्टार प्रभास का एक बिल्कुल अनूठा और विंटेज लुक देखने को मिल रहा है। पोस्टर की सबसे खास बात यह है कि इसमें एक सुनहरे सिक्के पर एक्टर का यूनिफॉर्म में साइड प्रोफाइल बना हुआ है, जो चारों तरफ से आग की लपटों से घिरा नजर आता है।
इस पर एक रहस्यमयी मैसेज भी लिखा है कि फाइल नंबर 025 से आज पर्दा उठेगा, जिसके साथ एक रोंगटे खड़े कर देने वाली टैगलाइन भी दी गई है कि एक ऐसी बटालियन जो अकेले लड़ती है। सोशल मीडिया पर जैसे ही यह पोस्टर शेयर किया गया, फैंस के बीच यह जानने की होड़ मच गई कि आखिर इस फाइल के पीछे कौन सा बड़ा रहस्य छिपा है।
एक्टर प्रभास के बर्थडे के इस जश्न में केवल आम दर्शक ही नहीं बल्कि पूरी फिल्म इंडस्ट्री बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर उनके फैंस ने इस नए पोस्टर और बर्थडे स्पेशल अपडेट को लेकर जबरदस्त क्रेज दिखाया है।
टीम की तरफ से शेयर किए गए पोस्ट में यह वादा किया गया है कि वीडियो के जरिए इस बात का खुलासा किया जाएगा कि आखिर यह किरदार कौन है। प्रभास के इस नए और इंटेंस रोल ने उनके फैंस को दीवाना बना दिया है, और हर कोई उनकी इस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहा है।
फिल्म फौजी के निर्माण पक्ष पर नजर डालें तो इस भव्य ऐतिहासिक एक्शन ड्रामा को डायरेक्शन हनु राघवपुड़ी के डायरेक्शन में तैयार किया जा रहा है। इसे माइथ्री मूवी मेकर्स द्वारा प्रोड्यूस किया गया है जबकि टी-सीरीज फिल्म्स इसे बड़े पैमाने पर प्रेजेंट कर रहा है।
फिल्म के प्रोड्यूसर नवीन येरनेनी, वाई रवि शंकर और भूषण कुमार हैं, जो इस प्रोजेक्ट को एक शानदार सिनेमैटिक अनुभव बनाने में जुटे हैं। मेकर्स की यह जोड़ी और डायरेक्टर की विजन यह साफ करती है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कई नए रिकॉर्ड तोड़ने का दम रखती है।
फिल्म फौजी की रिलीज को लेकर भी आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है। जिससे सिनेप्रेमियों की खुशी का ठिकाना नहीं है। यह फिल्म इसी साल यानी 3 दिसंबर, 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। एक्टर प्रभास का यह नया और अलग अंदाज उनके करियर का एक और मील का पत्थर साबित हो सकता है।