कल्कि 2 से स्पिरिट तक, आने वाली फिल्मों में दिखेगा सुपरस्टार प्रभास के एक्शन से फैंटेसी तक का सफर
Prabhas Upcoming Movies: प्रभास आज अपने जन्मदिन के मौके पर भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े सुपरस्टार के रूप में खड़े हैं, जिनकी आने वाली फिल्में देश और दुनिया में एक नया रिकॉर्ड बनाने के लिए तैयार हैं।
कल्कि 2 से स्पिरिट तक इन फिल्मों में दिखेगा प्रभास का एक्शन(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
नाग अश्विन के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'कल्कि 2898 AD' के दूसरे पार्ट में प्रभास एक बार फिर से अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज कराएंगे। (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
इसके अलावा डायरेक्टर प्रशांत नील के साथ उनकी फिल्म 'सालार: पार्ट 2 - शौर्यांग पर्वम' दर्शकों को देवा की खतरनाक और राजनीतिक साजिशों से भरी दुनिया में ले जाएगी।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
संदीप रेड्डी वांगा के डायरेक्शन में बन रही आने वाली फिल्म 'स्पिरिट' में प्रभास एक बिल्कुल ही अलग और आक्रामक रोल में नजर आने वाले हैं।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
दूसरी तरफ डायरेक्टर हनु राघवपुडी की फिल्म 'फौजी' दर्शकों को 1940 के दशक के दौर में वापस ले जाएगी, जहां आजादी के समय के समय की कहानी पर एक सैनिक की कहानी को पिरोया गया है।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
ईशान शुक्ला के डायरेक्शन में बनने वाली और एस.एस. राजामौली की एनिमेटेड फैंटेसी फिल्म 'बाहुबली: द इटरनल वॉर' में प्रभास एक बार फिर अपने अमरेंद्र बाहुबली किरदार को अपनी आवाज से जीवंत करेंगे। (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)