-
शुक्र, 10 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Poonam Pandey Fake Death Mother Reacts Says Feared For Her Life
पूनम पांडे की झूठी मौत के नाटक पर मां ने तोड़ी चुप्पी, कहा- डर था कहीं कोई…
- Written By: स्नेहा मौर्या
साल 2024 में पूनम पांडे ने अपनी मौत की झूठी खबर फैलाई थी, जिसके बाद उन्हें खूब आलोचना सहनी पड़ी थी। ऐसे में अब एक्ट्रेस की मां ने उनके मौत के नाटक पर चुप्पी तोड़ी है, तो चलिए जानते हैं क्या कहा।

पूनम पांडे (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
मुंबई: फरवरी 2024 में जब अचानक यह खबर आई कि मॉडल और एक्ट्रेस पूनम पांडे का सर्वाइकल कैंसर से निधन हो गया है, तो पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई थी। फैंस से लेकर इंडस्ट्री के सेलेब्स तक, हर कोई इस खबर से हैरान रह गया था।
लेकिन जब सामने आया कि पूनम पांडे की मौत की खबर महज एक स्टंट था और वो भी खुद पूनम द्वारा किया गया था तो पूरे देश का गुस्सा भड़क उठा। अब इस मामले पर पहली बार पूनम पांडे की मां विद्या पांडे ने चुप्पी तोड़ी है।
पूनम पांडे की झूठी मौत के नाटक पर मां ने किया रिएक्ट
दरअसल, एक इंटरव्यू में पूनम की मां ने बताया कि इस पूरे फेक डेथ ड्रामा की जानकारी केवल उन्हें थी। उन्होंने कहा कि जब ये खबर वायरल हुई, तो उनके गांव में मीडिया और आस-पड़ोस के लोग जमा हो गए। कुछ ने सहानुभूति दिखाई, तो कुछ ने तंज कसे।
सम्बंधित ख़बरें
ऐल्फा की बॉक्स ऑफिस रफ्तार पड़ी धीमी, सात दिन में हुई 46.17 करोड़ की कमाई, धमाल 4 से बढ़ी चुनौती
Mysaa Update: बिना बॉडी डबल के अंडरवॉटर एक्शन करती दिखेंगी रश्मिका मंदाना, मेकर्स ने शेयर की दमदार BTS झलक
अमेरिकी नागरिकता की अफवाहों पर दिलजीत दोसांझ ने किया रिएक्ट, बोले- मैं एक कार्ड लूंगा और उसे हरा रंग दूंगा
टॉक्सिक और ईठा से नहीं होगी सिद्धार्थ मल्होत्रा की वन की टक्कर, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
विद्या पांडे ने कहा, “वो खबर नहीं फैलाई थी मरने की, लेकिन जब खबर फैली तो गांव में मीडिया वाले आ गए। जहां मैं रहती हूं, वहां गांव के भी कई लोग आ गए। कोई अच्छा बोला, कोई खूब सुनाया। मैं तो पूरा दिन चुपचाप ऐसे ही बैठी थी और डर लग रहा था कि झूठ बोलकर कहीं सच में इसे कोई मार ना दे।”
इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर फेक डेथ का किया था नाटक
आपको बता दें, कि पूनम पांडे के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनकी मौत की घोषणा की गई थी, जिसमें लिखा था, “हमें यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि पूनम पांडे अब हमारे बीच नहीं रहीं। उनका निधन सर्वाइकल कैंसर से हुआ है। इस दुख की घड़ी में, कृपया परिवार की प्राइवेसी का सम्मान करें।”
ये भी पढ़ें- Oops मोमेंट से बचीं शनाया कपूर, बीच इवेंट में टूटा ब्लाउज स्ट्रैप, VIDEO वायरल
इसके बाद सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलियों का तांता लग गया। लेकिन कुछ ही घंटों बाद पूनम पांडे ने खुद एक वीडियो जारी कर यह बताया कि वह बिल्कुल ठीक हैं और जिंदा हैं। उन्होंने कहा कि यह सब उन्होंने सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए किया था।
इस हरकत को लेकर देशभर में लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री, अशोक पंडित जैसे कई चर्चित चेहरों ने पूनम की कड़ी आलोचना की थी। अशोक पंडित ने तो उनके खिलाफ केस दर्ज करने की भी मांग की थी।
Poonam pandey fake death mother reacts says feared for her life
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 10 July 2026: कर्क और मकर समेत इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें शुक्रवार का राशिफल
Jul 10, 2026 | 12:10 AMशाजापुर: ‘जूते-चप्पल छोड़ने की जरूरत नहीं, सरकार देगी 17 सड़कें’, विधायक की जिद पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
Jul 09, 2026 | 11:35 PMHariyali Amavasya: हरियाली अमावस्या 2026: सावन की सबसे पुण्यदायी अमावस्या कब है? जानिए सही तिथि, शुभ समय
Jul 09, 2026 | 11:25 PMMP वक्फ बोर्ड पुनर्गठन विवाद: काजी मोहम्मद मआज खान ने दिया इस्तीफा, गैर-मुस्लिम सदस्यों की नियुक्ति से नाराज
Jul 09, 2026 | 11:21 PMयोगिनी एकादशी 2026: श्रीहरि को चढ़ा दें ये दिव्य भोग, खुल सकते हैं सुख-समृद्धि और सौभाग्य के बंद द्वार
Jul 09, 2026 | 11:08 PMस्कूलों से लेकर लाइब्रेरी तक…, कश्मीर में राष्ट्रविरोधी कंटेंट पर कसा शिकंजा; DSEK ने दिया जांच का निर्देश
Jul 09, 2026 | 11:07 PMआर्चर का ब्रह्मास्त्र फिर चला, वैभव सूर्यवंशी लगातार तीसरे मैच में सस्ते में आउट, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 11:07 PMवीडियो गैलरी

मेरठ IPS थप्पड़ कांड: पुलिस वैन में बंद शख्स को सरेआम पीटा, बेइज्जती पर खुदकुशी की कोशिश, VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 10:05 PM
UP सियासत में तख्तापलट! अखिलेश यादव का ‘ब्राह्मण कार्ड’ उड़ाएगा BJP की नींद? देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 09:30 PM
सांसद के सामने ही सपा नेताओं में चले लात-घूंसे! आगरा में बीच सड़क पर हुई जूतम पैजार; VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 09:15 PM
गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM














