Poonam Pandey Controversies: जब मौत की खबर के दो दिन बाद जिंदा सामने आई थीं पूनम पांडे, मच गया था हंगामा
Poonam Pandey Personal Life: पूनम पांडे की जिंदगी से जुड़े कई बड़े विवाद फिर चर्चा में हैं, जिनमें 2011 वर्ल्ड कप बयान, वीडियो लीक और 2024 में सर्वाइकल कैंसर को लेकर फैलाया गया फेक डेथ स्टंट शामिल है।
- Written By: सोनाली झा
पूनम पांडे (फोटो-सोशल मीडिया)
Poonam Pandey Birthday: एक्ट्रेस पूनम पांडे का जन्म 11 मार्च 1991 को हुआ था। पूनम पांडे आज अपना 35वां जन्मदिन मना रही हैं। मॉडलिंग से शुरुआत करने वाली पूनम ने धीरे-धीरे फिल्मों और रियलिटी शोज तक का सफर तय किया, लेकिन उनके करियर के साथ विवाद भी लगातार जुड़े रहे। पूनम पांडे ने साल 2010 में मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा। सोशल मीडिया के बढ़ते दौर में उन्होंने अपने अकाउंट्स के जरिए वीडियो शेयर करने शुरू किए, जिससे वह तेजी से लोकप्रिय हो गईं।
पूनम पांडे की यह रणनीति उन्हें मीडिया की सुर्खियों में ले आई। इसके बाद उन्होंने 2013 में फिल्म नशा से बॉलीवुड में डेब्यू किया। इस फिल्म में उन्होंने एक टीचर का किरदार निभाया था, जिसमें कई बोल्ड सीन भी शामिल थे। इसके अलावा वह रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी और लॉक अप में भी नजर आ चुकी हैं। साल 2011 में आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2011 के दौरान पूनम पांडे ने एक ऐसा बयान दिया, जिसने उन्हें रातों-रात चर्चा में ला दिया।
पूनम पांडे का विवादों से था पुराना नाता
पूनम पांडे ने कहा था कि अगर भारतीय क्रिकेट टीम वर्ल्ड कप जीतती है तो वह न्यूड हो जाएंगी। हालांकि बाद में उन्होंने दावा किया कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने उन्हें ऐसा करने की अनुमति नहीं दी। इस बयान के बाद सोशल मीडिया और मीडिया में काफी विवाद हुआ। साल 2012 में इंडियन प्रीमियर लीग के दौरान कोलकाता नाइट राइडर्स की जीत के बाद पूनम ने बोल्ड तस्वीरें शेयर की थीं, जिसने फिर से विवाद खड़ा कर दिया। इसी दौरान उनका एक आपत्तिजनक बाथरूम वीडियो भी इंटरनेट पर वायरल हो गया था। वीडियो में वह बाथरूम में नहाती नजर आ रही थीं।
सम्बंधित ख़बरें
राम चरण-जाह्नवी कपूर की Peddi ने फिर मारी बाजी, Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai और Bandar के बीच दिखा बड़ा अंतर
Sunita Ahuja Pet Dog: पेट डॉग पर बरसा सुनीता आहूजा का प्यार, बोलीं- सारी प्रॉपर्टी इसी के नाम पर करके जाऊंगी
दिशा पटानी संग नाम जुड़ने पर Mouni Roy ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मेरी गर्लफ्रेंड्स सिर्फ मेरा सपोर्ट सिस्टम हैं
वीकेंड पर नहीं चला Bharat Bhhagya Viddhaata का जादू, दूसरे दिन 2 करोड़ रुपये के पार पहुंची फिल्म
शादी के 10 दिन बाद ही विवाद
पर्सनल लाइफ में भी पूनम पांडे कई विवादों में घिरी रहीं। उन्होंने 1 सितंबर 2020 को अपने बॉयफ्रेंड सैम बॉम्बे से शादी की थी। लेकिन शादी के महज 10 दिन बाद ही उन्होंने अपने पति पर मारपीट और उत्पीड़न का आरोप लगा दिया। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई भी की थी और यह विवाद लंबे समय तक चर्चा में रहा। विवादों से घिरी रहने के बावजूद पूनम पांडे आज भी सोशल मीडिया और मनोरंजन जगत में एक चर्चित नाम बनी हुई हैं।
ये भी पढ़ें- पर्सनैलिटी राइट्स केस में शिल्पा शेट्टी को बड़ी राहत, बॉम्बे हाई कोर्ट ने दिया अहम आदेश
मौत की अफवाह से भी मचा था हंगामा
साल 2024 में पूनम पांडे ने एक और विवाद खड़ा कर दिया, जब उनके आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से उनकी मौत की खबर पोस्ट की गई। पोस्ट में कहा गया था कि सर्वाइकल कैंसर के कारण उनकी मौत हो गई है। हालांकि अगले ही दिन पूनम सामने आईं और बताया कि यह सब सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए किया गया था। इस स्टंट के कारण उन्हें काफी आलोचना का सामना करना पड़ा।
