सोनाक्षी सिन्हा की शादी पर उठे विवादों पर बोलीं कजिन पूजा रुपारेल, 'लोगों को बस गॉसिप करना पसंद है'

Pooja Ruparel Reaction: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी पर उठे विवादों पर अब उनकी कजिन और एक्ट्रेस पूजा रुपारेल ने प्रतिक्रिया दी है। पूजा ने कहा कि लोगों को बस गॉसिप करना पसंद है।
सोनाक्षी सिन्हा की शादी पर उठे विवादों पर बोलीं कजिन पूजा रुपारेल, 'लोगों को बस गॉसिप करना पसंद है'
सोनाक्षी सिन्हा की शादी पर उठे विवादों पर बोलीं कजिन पूजा रुपारेल
Published on: 
Updated on: 

Pooja Ruparel Reaction on Sonakshi Sinha Marriage: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी को महीनों बीत चुके हैं, लेकिन दोनों की शादी को लेकर चर्चाएं अब भी थमने का नाम नहीं ले रहीं। शादी के बाद लगातार खबरें आईं कि सोनाक्षी सिन्हा के भाई लव और कुश सिन्हा इस रिश्ते से खुश नहीं हैं। अब इन अफवाहों पर सोनाक्षी सिन्हा की कजिन और एक्ट्रेस पूजा रुपारेल ने चुप्पी तोड़ी है।

पूजा रुपारेल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैं यहां गॉसिप के लिए नहीं हूं। मैं जहीर इकबाल से मिली हूं, वो बहुत फनी और पॉजिटिव इंसान हैं। मुझे समझ नहीं आता कि लोग कितने खाली हैं, जो ऐसी बातें फैलाते हैं। लव और सोनाक्षी सिन्हा ने साथ में ‘निकिता रॉय’ नाम की फिल्म की है। अगर रिश्ते खराब होते, तो क्या वो साथ काम करते। उन्होंने आगे कहा कि पूरी सिन्हा फैमिली एकजुट है और हाल ही में ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में भी सब एक साथ नजर आए थे।

सोनाक्षी और जहीर के बीच गहरा प्यार

पूजा के मुताबिक, लोगों को बस कहानियां बनाना अच्छा लगता है। सच ये है कि सब एक-दूसरे से बहुत प्यार करते हैं। पूजा ने सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल के रिश्ते की तारीफ करते हुए कहा कि दोनों के बीच बहुत प्यार और कम्फर्ट है। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल एक-दूसरे को खूबसूरती से कॉम्प्लीमेंट करते हैं। सोनाक्षी सिन्हा की मां पूनम आंटी मुझे बचपन से जानती हैं और पूरी फैमिली बहुत क्लोज है।

शादी और ट्रोलिंग का मामला

बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा ने 23 जून 2024 को एक्टर जहीर इकबाल से कोर्ट मैरिज की थी। यह शादी बेहद निजी समारोह में हुई थी, जिसमें केवल परिवार और कुछ करीबी दोस्त शामिल हुए थे। हालांकि, सोनाक्षी सिन्हा को दूसरे धर्म में शादी करने को लेकर सोशल मीडिया पर काफी ट्रोलिंग झेलनी पड़ी थी। इसके बावजूद एक्ट्रेस ने हमेशा अपने रिश्ते को आत्मविश्वास के साथ स्वीकार किया। शादी के बाद से सोनाक्षी और जहीर अक्सर सोशल मीडिया पर साथ की तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं। दोनों की जोड़ी फैंस के बीच काफी पसंद की जाती है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com