Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

प्रधानमंत्री मोदी कल करेंगे ‘जहान-ए-खुसरो’ का उद्घाटन, जमेगा सूफी संगीत का रंग, रूमी, खुसरो और बुल्ले शाह किए जाएंगे याद

प्रधानमंत्री मोदी कल यानी शुक्रवार 28 फरवरी की शाम को राजधानी स्थित सुंदर नर्सरी में सूफी संगीत समारोह ‘जहान-ए-खुसरो' के रजत जयंती कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे।

  • Written By: राहुल गोस्वामी
Updated On: Feb 27, 2025 | 07:44 PM

PM मोदी कल करेंगे ‘जहान-ए-खुसरो' का उद्घाटन

Follow Us
Follow Us:

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री मोदी कल यानी शुक्रवार 28 फरवरी की शाम को राजधानी स्थित सुंदर नर्सरी में सूफी संगीत समारोह ‘जहान-ए-खुसरो’ के रजत जयंती कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। इस बाबत प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO)ने आज एक बयान में यह जानकारी दी। पीएमओ ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 28 फरवरी को शाम लगभग 7:30 बजे सुंदर नर्सरी, नई दिल्ली में भव्य सूफी संगीत समारोह, जहान-ए-खुसरो 2025 में भाग लेंगे।”

इसका साथ ही PMO ने कहा कि, प्रधानमंत्री मोदी देश की विविध कला और संस्कृति को बढ़ावा देने के प्रबल समर्थक रहे हैं और इसके अनुरूप, वह जहान-ए-खुसरो में भाग लेंगे जो सूफी संगीत, कविता और नृत्य को समर्पित एक अंतरराष्ट्रीय महोत्सव है।

देश की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें

सम्बंधित ख़बरें

Alia Bhatt Film: ‘कल्कि 2898 एडी’ के सीक्वल में आलिया भट्ट की एंट्री ! क्या दीपिका पादुकोण को करेंगी रिप्लेस

G7 Summit में शामिल होने पहुंचे PM मोदी, स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति ने किया स्वागत; तस्वीरें हुईं वायरल

Who is Santy Sharma: रतलाम के रैपर सैंटी शर्मा का नाम बिग बॉस 20 से जुड़ा, सोशल मीडिया पर तेज हुई चर्चा

Sanchita Ugale Death Mystery: भाई के दावे ने बढ़ाया सस्पेंस, 14 जून और Sushant Singh Rajput से जोड़ा कनेक्शन

बयान में कहा गया कि यह आयोजन अमीर खुसरो की विरासत का जश्न मनाने के लिए दुनिया भर के कलाकारों को एक साथ ला रहा है। वर्ष 2001 में प्रसिद्ध फिल्म निर्माता और कलाकार मुजफ्फर अली द्वारा शुरू किए गए इस महोत्सव का आयोजन रूमी फाउंडेशन की ओर से किया जा रहा है। इस महोत्सव का आयोजन 28 फरवरी से 2 मार्च तक होना है। महोत्सव के दौरान, प्रधानमंत्री तेह बाजार (टीईएच- द एक्सप्लोरेशन ऑफ द हैंडमेड) का भी दौरा करेंगे, जिसमें एक जिला-एक उत्पाद शिल्प और देश भर से अन्य विभिन्न उत्तम कलाकृतियां, हस्तशिल्प और हथकरघा पर लघु फिल्में शामिल होंगी।

जानकारी दें कि, बीते 23 फरवरी को ‘जहान-ए-खुसरो’ के संस्थापक और फिल्मकार मुजफ्फर अली ने बताया था कि प्रधानमंत्री आगामी 28 फरवरी को दिल्ली स्थित सुंदर नर्सरी में आयोजित होने वाले सूफी संगीत समारोह की रजत जयंती कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। उन्होंने कहा था कि, ”यह रजत जयंती संस्करण सूफी परम्पराओं के शाश्वत ज्ञान को फिर से खोजने और उस सद्भाव का जश्न मनाने का एक मौका है, जो हम सभी को एकता के सूत्र में बांधता है। दिल्ली में इस सूफी संगीत समारोह की रजत जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री की उपस्थिति भारत की महान आध्यात्मिक समग्रता का प्रमाण है।”

मनोरंजन की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें

वहीं फिल्मकार अली ने कहा था कि ‘जहान-ए-खुसरो’ कार्यक्रम के रजत जयंती समारोह में प्रधानमंत्री की उपस्थिति उनके विकास और विरासत संबंधी दृष्टिकोण के साथ पूरी तरह मेल खाती है। अली ने कहा था कि ‘जहान-ए-खुसरो’ पिछले 25 वर्षों से यह एक ऐसा केन्द्र रहा है जहां संगीत, कविता और भक्ति का संगम होता है और “हमें याद दिलाता है कि प्रेम ही एकता का अंतिम मार्ग है।”

उन्होंने यह भी कहा था कि साल 2000 में अपनी स्थापना के बाद से ‘जहान-ए-खुसरो’ एक अग्रणी अभियान रहा है, जिसने भौगोलिक और सांस्कृतिक सीमाओं को पाट दिया है। फिल्मकार ने कहा था कि अपने इस सफर में यह मुहिम रूमी, अमीर खुसरो, बाबा बुल्ले शाह, लल्लेश्वरी आदि की रहस्यमय परंपराओं को एक साथ लायी है। उनके मुताबिक, रूमी फाउंडेशन के तत्वावधान में ‘जहान-ए-खुसरो’ भारत के ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ के दृष्टिकोण का प्रतीक बना हुआ है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Pm modi will inaugurate sufi music festival jahan e khusro on friday

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 27, 2025 | 07:43 PM

Topics:  

  • Entertainment News
  • Narendra Modi

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.