Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Anjali Arora: पहलगाम हमले के बीच डांस वीडियो पर भड़के लोग, अंजलि अरोड़ा हुईं ट्रोल

अंजलि अरोड़ा ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक नया डांस वीडियो शेयर किया, जिसमें वे नीली ड्रेस में हनी सिंह के गाने मनी मनी पर थिरकती नजर आईं। इस बार उनके स्टाइलिश मूव्स से ज्यादा लोगों का गुस्सा सोशल मीडिया पर फूट पड़ा।

  • By सोनाली झा
Updated On: Apr 26, 2025 | 05:44 PM

अंजलि अरोड़ा (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: सोशल मीडिया सेंसेशन अंजलि अरोड़ा एक बार फिर विवादों में आ गई हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक नया डांस वीडियो शेयर किया, जिसमें वे नीली ड्रेस में हनी सिंह के गाने ‘मनी मनी’ पर थिरकती नजर आईं। लेकिन इस बार उनके स्टाइलिश मूव्स से ज्यादा लोगों का गुस्सा सोशल मीडिया पर फूट पड़ा है। दरअसल, देश अभी हाल ही में हुए पहलगाम आतंकी हमले के दर्द से उबरने की कोशिश कर रहा है।

ऐसे समय में अंजलि का यह चुलबुला डांस वीडियो पोस्ट करना कई यूजर्स को नागवार गुजरा। कुछ ने उनकी टाइमिंग पर सवाल उठाए तो कुछ ने उनके कंटेंट को ‘संवेदनहीन’ करार दिया। एक यूजर ने लिखा कि चार दिन रुक जातीं तो क्या बिगड़ जाता? वहीं, कई अन्य लोगों ने इस वीडियो को ‘ध्यान खींचने की कोशिश’ बताया और अंजलि को अपनी रचनात्मकता में बदलाव लाने की सलाह दी।

कुछ फैंस ने अंजलि का समर्थन भी किया है। उनका मानना है कि एक कलाकार के रूप में अंजलि को अपनी भावनाओं को अभिव्यक्त करने का अधिकार है और ट्रोलिंग से उनका हौसला कम नहीं होना चाहिए। हालांकि, इस बार आलोचनाओं का स्वर काफी तीखा दिखाई दिया और नकारात्मक कमेंट्स की संख्या भी ज्यादा रही।

यह पहला मौका नहीं है जब अंजलि अरोड़ा को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा हो। इससे पहले भी उनके कुछ रील्स और कथित MMS विवाद ने उन्हें सोशल मीडिया पर निशाने पर ला दिया था। बावजूद इसके, अंजलि ने हर बार खुद को संभाला और ट्रोल्स को अपने काम से जवाब दिया। कई नेटिजन्स का कहना है कि अंजलि की रील्स में नयापन खत्म हो गया है।

मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

बार-बार एक जैसे डांस वीडियो देखने से फॉलोअर्स का एक वर्ग उनसे उकता रहा है। कुछ लोगों ने तो यह तक कह दिया कि अंजलि को अब अपने कंटेंट में विविधता लानी चाहिए ताकि वे लंबे समय तक दर्शकों का ध्यान खींच सकें। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि अंजलि अरोड़ा इस बढ़ती हुई आलोचना का सामना कैसे करती हैं और अपने फैंस के बीच अपनी लोकप्रियता को कैसे बनाए रखती हैं।

People got angry over the dance video pahalgam attack anjali arora got trolled

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 26, 2025 | 05:44 PM

Topics:  

  • Celebrity News
  • Entertainment News
  • Pahalgam Attack

सम्बंधित ख़बरें

1

15 साल बाद प्रियदर्शन-पंकज त्रिपाठी की जोड़ी करेगी धमाकेदार वापसी, नई कॉमेडी फिल्म का ऐलान

2

जॉन सीना के संन्यास पर भावुक हुए रणदीप हुड्डा, बताया क्यों हैं WWE लेजेंड हर किसी के लिए प्रेरणा

3

मृणाल ठाकुर और अदिवी शेष की फिल्म ‘डकैत’ के टीजर रिलीज डेट से उठा पर्दा, इस दिन थिएटर में मचेगा धमाल

4

रानी चटर्जी की फिल्म ‘परिणय सूत्र’ का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज, पोस्टर ने बढ़ाई एक्साइटमेंट

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.