पवन सिंह के साथ नीलम गिरी की जबरदस्त केमिस्ट्री, बिहारी के दम को मिल रहा दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स

Pawan Singh Neelam Giri Chemistry: पवन सिंह और नीलम गिरी का नया गाना 'बिहारी के दम' रिलीज हो गया है। गाने में दोनों की केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। गाने को पवन सिंह और श्रष्टि भारती ने आवाज दी है।
Pawan Singh Neelam Giri New Song
पवन सिंह और नीलम गिरी(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Pawan Singh Neelam Giri New Song: भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह और एक्ट्रेस नीलम गिरी एक बार फिर अपनी जोड़ी को लेकर चर्चा में हैं। दोनों का नया भोजपुरी गाना ‘बिहारी के दम’ रिलीज हो गया है। गाना सारेगामापा हम भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है और रिलीज होते ही इसे दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। गाने में पवन सिंह और नीलम गिरी की केमिस्ट्री फैंस का ध्यान खींच रही है।

'बिहारी के दम' गाने को पवन सिंह और श्रष्टि भारती ने अपनी आवाज दी है। वीडियो में पवन सिंह अपने खास स्वैग और दबंग अंदाज में नजर आ रहे हैं, वहीं नीलम गिरी अपने ग्लैमरस अंदाज और अदाओं से फैंस का दिल जीतती दिखाई दे रही हैं। दोनों की जोड़ी और स्क्रीन प्रेजेंस गाने को खास बना रही है।

पवन सिंह ने शेयर की BTS तस्वीरें

पवन सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर गाने की बीटीएस तस्वीरें भी शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वह नीलम गिरी के साथ नजर आ रहे हैं। एक तस्वीर में नीलम पवन सिंह की गोद में बैठी दिखाई दे रही हैं, जबकि पवन के हाथ में बंदूक नजर आ रही है। तस्वीरों के साथ उन्होंने कैप्शन में ‘बिहारी के दम’ लिखा है।

Pawan Singh Neelam Giri New Song
मुंबई छोड़ हिमाचल प्रदेश शिफ्ट नहीं हो रहे आदित्य धर और यामी गौतम, फिल्ममेकर की टीम ने बताया सच

रिलीज के कुछ घंटों में पार किए 1 मिलियन व्यूज

गाने को रिलीज हुए अभी कुछ ही घंटे हुए हैं, लेकिन इसे देखने वालों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। खबर लिखे जाने तक ‘बिहारी के दम’ को 1 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वहीं, गाने पर करीब 1 लाख लाइक्स भी आ चुके हैं। कमेंट सेक्शन में फैंस पवन सिंह और नीलम गिरी की जोड़ी और गाने की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

पहले भी साथ काम कर चुके हैं पवन और नीलम गिरी

पवन सिंह और नीलम गिरी की जोड़ी भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में पहले भी कई हिट गाने दे चुकी है। दोनों ‘लहंगवा लस लस करता’, ‘लाल घाघरा’, ‘देवरा निहारे छतिया’ और ‘धनिया हमार नया बाड़ी’ जैसे गानों में साथ नजर आ चुके हैं। ऐसे में ‘बिहारी के दम’ में दोनों की जोड़ी को एक बार फिर साथ देखकर फैंस काफी उत्साहित हैं।

बिग बॉस 19 में नजर आई थीं नीलम गिरी

नीलम गिरी की बात करें तो वह 'बिग बॉस 19' का हिस्सा रह चुकी हैं। शो में उनकी सादगी ने दर्शकों का ध्यान खींचा था। हालांकि, वह शो की ट्रॉफी अपने नाम नहीं कर पाईं। बिग बॉस के घर में नीलम की तान्या मित्तल के साथ अच्छी दोस्ती देखने को मिली थी। हाल ही में नीलम ने तान्या को उनके जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर एक खास नोट के जरिए शुभकामनाएं भी दी थीं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com