मुंबई छोड़ हिमाचल प्रदेश शिफ्ट नहीं हो रहे आदित्य धर और यामी गौतम, फिल्ममेकर की टीम ने बताया सच

Yami Gautam Aditya Dhar Mumbai Shift: यामी गौतम और आदित्य धर के मुंबई छोड़कर हिमाचल प्रदेश में स्थायी रूप से शिफ्ट होने की खबरों पर उनकी टीम ने सफाई दी। टीम ने कहा कि ऐसी खबरों में कोई सच्चाई नहीं है।
Yami Gautam And Aditya Dhar
यामी गौतम और आदित्य धर(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Yami Gautam And Aditya Dhar House: फिल्ममेकर आदित्य धर और एक्ट्रेस यामी गौतम को लेकर बीते दिनों खबरें आई थीं कि यह कपल मुंबई छोड़कर हिमाचल प्रदेश में बसने की तैयारी कर रहा है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि दोनों अपने 100 साल पुराने हेरिटेज होम में स्थायी रूप से रहने जा सकते हैं। हालांकि, अब इन खबरों पर आदित्य धर की टीम ने प्रतिक्रिया दी है।

टीम ने कपल के हिमाचल प्रदेश शिफ्ट होने की खबरों को खारिज करते हुए साफ किया है कि इन दावों में कोई सच्चाई नहीं है। आदित्य धर की टीम से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने इन खबरों को गलत बताया। टीम ने कहा कि बिल्कुल नहीं, यह खबर कौन फैला रहा है? इस प्रतिक्रिया के बाद कपल के मुंबई छोड़कर हिमाचल प्रदेश में स्थायी रूप से रहने की अटकलों पर विराम लग गया है।

यामी गौतम ने खरीदा था 100 साल पुराना हेरिटेज होम

यामी गौतम का हिमाचल प्रदेश से खास जुड़ाव है। उनका जन्म बिलासपुर में हुआ था और उनका परिवार भी इस राज्य से जुड़ा हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यामी ने शादी से पहले मंडी के गोहर में करीब 25 एकड़ जमीन पर बना 100 साल पुराना हेरिटेज होम खरीदा था। लकड़ी और पत्थर से बने इस घर के आसपास बगीचे हैं, जहां फल और अन्य फसलें उगाई जाती हैं। यामी और आदित्य ने 4 जून 2021 को इसी प्रॉपर्टी में शादी की थी।

Yami Gautam And Aditya Dhar
सोनाक्षी सिन्हा बनीं किरण तो जहीर इकबाल का प्यार पहुंचा जुनून तक, 'तू है मेरी किरण' का ट्रेलर हुआ रिलीज

मुंबई के खार वेस्ट में रहते हैं दोनों

फिलहाल आदित्य धर और यामी गौतम मुंबई के खार वेस्ट इलाके में रहते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, कपल ने यहां लंबे समय के लिए एक अपार्टमेंट किराए पर लिया था। हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि ‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी की सफलता के बाद उन्होंने यह अपार्टमेंट खरीद लिया है। इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

आर्टिकल 370 के लिए मिला नेशनल अवॉर्ड

आदित्य धर और यामी गौतम के लिए बीते कुछ साल काफी खास रहे हैं। दोनों को फिल्म ‘आर्टिकल 370’ के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वहीं, आदित्य धर की ‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी की सफलता ने भी उन्हें सुर्खियों में बनाए रखा है। दोनों की मुलाकात फिल्म ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ के सेट पर हुई थी। साल 2021 में शादी के बाद मई 2024 में उनके बेटे वेदाविद का जन्म हुआ। यामी अब अपनी आगामी फिल्म ‘नई नवेली’ को लेकर चर्चा में हैं, जो 16 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com