Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पवन सिंह पिता को याद कर हुए इमोशनल, वीडियो देख फैंस भी हो गए भावुक

पवन सिंह का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें पवन सिंह एक महफिल में मौजूद हैं, जहां वो अपने चाहने वालों से घिरे हुए हैं। पवन ने वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि बाप-बेटा।

  • By सोनाली झा
Updated On: May 24, 2025 | 01:00 PM

पवन सिंह पिता को याद कर हुए इमोशनल

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह, जिन्हें उनके दबंग और मजबूत इमेज के लिए जाना जाता है। हाल ही में एक वीडियो में पवन को भावुक होते नजर आए। यह वीडियो उन्होंने 22 मई की रात अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया, और कुछ ही देर में ये वायरल हो गया। हमेशा दमदार अवतार में दिखने वाले पवन सिंह के आंसू देखकर उनके फैंस भी इमोशनल हो उठे।

वीडियो में पवन सिंह एक महफिल में मौजूद हैं, जहां वो अपने चाहने वालों से घिरे हुए हैं। लेकिन माहौल के बीच एक ऐसा पल आता है जब वो दो लोगों से गले मिलते हैं और अचानक इमोशनल हो जाते हैं। उस पल में उनकी आंखों से आंसू बहते हैं, और साथ खड़ा एक शख्स उन्हें संभालते हुए उनके आंसू पोछता है। इस वीडियो की सबसे खास बात है बैकग्राउंड में बजता गाना ‘मन लागत नइखे बाबूजी’, जो खुद पवन सिंह ने गाया है और ये उनके पिता को समर्पित एक इमोशनल ट्रैक है।

पवन ने वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि बाप-बेटा। बस फिर क्या था, फैंस ने भी अपने-अपने तरीके से भावनाएं जाहिर कीं। एक फैन ने लिखा कि शेर रोया नहीं करते भइया। दूसरे ने कहा कि आप दुखी मत होइए, हम सब आपके साथ हैं। वहीं एक यूजर ने लिखा कि ऐसे मत रोइए भइया जी, बवाल मच जाएगा। पवन सिंह अपने पिता रामाशंकर सिंह से बेहद जुड़े हुए थे। साल 2017 में उनके पिता का निधन हो गया था।

ये भी पढ़ें- कभी बिकिनी तो कभी व्हाइट ड्रेस में वेकेशन मनाते दिखीं प्रियंका चोपड़ा

रिपोर्ट्स के मुताबिक, रामाशंकर सिंह लंबे समय से बीमार थे और बिहार के आरा स्थित पैतृक घर में उन्होंने आखिरी सांस ली थी। पवन सिंह अपने परिवार में सबसे छोटे और बेहद लाडले बेटे माने जाते हैं। आज भी पवन सिंह अक्सर अपनी मां प्रतिमा देवी के साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। ये वीडियो भी शायद उन्हीं भावनाओं का परिणाम है, जो उनके दिल में आज भी अपने पिता के लिए जिंदा हैं।

Pawan singh emotional remembering his father fans got emotional

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 24, 2025 | 01:00 PM

Topics:  

  • actor pawan singh
  • Bhojpuri Cinema
  • Entertainment News

सम्बंधित ख़बरें

1

रेखा की खूबसूरती का जादू बरकरार, मनीष मल्होत्रा की साड़ी में दिखा रॉयल लुक

2

युजवेंद्र चहल के एशिया कप में सिलेक्ट ना होने पर दुखी हैं RJ Mahvash? पोस्ट कर पूछा सवाल

3

भाजपा में शामिल होंगे पवन सिंह? आरके सिंह से मुलाकात के बाद बढ़ी सियासी हलचल

4

कमल हासन बनेंगे नायक, रजनीकांत निभाएंगे विलेन का रोल, लोकेश कनकराज करेंगे डायरेक्ट

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.