कभी बिकिनी तो कभी व्हाइट ड्रेस में वेकेशन मनाते दिखीं प्रियंका चोपड़ा, यहां देखें फोटोज

प्रियंका चोपड़ा काम के साथ सोशल मीडिया पर भी खासी एक्टिव रहती हैं। जहां वो अपनी नई फिल्मो के साथ फैमिली अपडेट भी शेयर करती हैं। इन दिनों एक्ट्रेस काम से दूर इटली में वेकेशन मना रही हैं।
कभी बिकिनी तो कभी व्हाइट ड्रेस में वेकेशन मनाते दिखीं प्रियंका चोपड़ा, यहां देखें फोटोज
प्रियंका चोपड़ा (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

मुंबई: ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। प्रियंका चोपड़ा आए दिन सोशल मीडिया पर वीडियो और फोटोज शेयर करती रहती हैं। प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज शेयर की हैं। इसमें वह इटली में सुकून के पल बताते हुए दिखाई दे रही हैं। इस दौरान एक्ट्रेस कभी समंदर किनारे तो कभी इटली की सड़कों पर ऑटो रिक्शा राइड लेती हुई नजर आई।

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों काम से ब्रेक लेकर इटली में छुट्टियां मना रही हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वेकेशन की कई ग्लैमरस और सुकून भरी तस्वीरें शेयर की हैं, जो फैंस के बीच तेजी से वायरल हो रही हैं। प्रियंका ने एक फोटो में अपने टोन्ड फिगर को फ्लॉन्ट करते हुए बिकिनी में मिरर सेल्फी ली है। समंदर के किनारे की इस तस्वीर में उनका स्टाइल और कॉन्फिडेंस दोनों ही कमाल के लग रहे हैं।

एक अन्य फोटो में प्रियंका सी साइड पर बैठकर सनबाथ लेती दिखीं। यहां उन्होंने अपने टोन्ड लेग्स और फिटनेस को बेहतरीन अंदाज में फ्लॉन्ट किया। उनकी यह तस्वीर फैंस के बीच काफी पॉपुलर हो रही है। प्रियंका ने वेकेशन के दौरान इटली की सड़कों पर ऑटो रिक्शा राइड का मजा भी लिया। इस दौरान उन्होंने एक व्हाइट को-ऑर्ड सेट पहन रखा था।

प्रियंका ने खुले बाल, हल्के मेकअप और सिर पर कैप के साथ कैरी किया था। उनका यह लुक बेहद इजी-ब्रीजी और ट्रेंडी लगा। प्रियंका अपने प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ फैमिली अपडेट्स भी सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। वह अक्सर अपनी बेटी मालती मैरी और पति निक जोनस के साथ बिताए पलों की झलकियां फैंस को दिखाती रहती हैं।

प्रियंका चोपड़ा के फोटोज पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक्ट्रेस के फोटोज पर कमेंट करते हुए लिखा कि मुझे आपकी आंखें बहुत पसंद हैं और मुझे वह तरीका भी पसंद है जिससे आप उन्हें देखते हैं। सुंदर जगह, सुंदर क्षेत्र। दूसरे यूजर ने लिखा कि अमेरिका में कुछ भी खास नहीं है। यह तो भारत जैसा ही लग रहा है। एक अन्य यूजर ने लिखा कि आपका जीवन अद्भुत है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com