Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पवन सिंह-जरीन खान का रोमांटिक गाना प्यार में हैं हम रिलीज, फैंस बोले- कमाल की जोड़ी

Pyaar Mein Hain Hum Release: पवन सिंह और जरीन खान का नया रोमांटिक गाना 'प्यार में हैं हम' रिलीज होते ही चर्चा में आ गया है। इस गाने में दोनों की केमिस्ट्री और विजुअल्स फैंस को खूब पसंद आ रहे हैं।

  • By सोनाली झा
Updated On: Aug 20, 2025 | 04:44 PM

पवन सिंह-जरीन खान का रोमांटिक गाना प्यार में हैं हम रिलीज

Follow Us
Close
Follow Us:

Pawan Singh and Zareen Khan Romantic Song: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह और बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान की जोड़ी हाल ही में रिलीज हुए रोमांटिक गाने ‘प्यार में हैं हम’ में नजर आ रही है। इस गाने के लॉन्च के साथ ही यह चर्चा का विषय बन गया है और सोशल मीडिया पर फैंस इसे खूब सराह रहे हैं। फैंस को पवन सिंह और जरीन खान का नया गाना काफी पसंद आ रहा है।

यह गाना टी-सीरीज के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया है। वीडियो की शुरुआत जरीन खान के ग्लैमरस अंदाज से होती है, जब वे वैनिटी वैन में शूट की तैयारी कर रही होती हैं। दूसरी ओर, पवन सिंह मिरर के सामने खड़े होकर अपने बाल संवारते नजर आते हैं। तभी मिरर में उन्हें पीली साड़ी में जरीन की झलक दिखाई देती है। दोनों की मुलाकात एक मुस्कान और हैंडशेक से होती है, जिसके बाद कहानी रोमांस की ओर बढ़ती है।

पवन सिंह और जरीन खान का रिश्ता

गाने के दौरान पवन सिंह और जरीन खान के बीच एक खास रिश्ता पनपता है। वे चोरी-छिपे एक-दूसरे को देखते हैं और धीरे-धीरे करीब आते हैं। वीडियो में दोनों को चैटिंग करते हुए, साथ में कैंडल लाइट डिनर का आनंद लेते हुए और बारिश में डांस करते हुए दिखाया गया है। अंत में, बिना कुछ कहे, दोनों अपनी आंखों से ही प्यार का इजहार कर देते हैं।

पवन सिंह और जरीन खान की जोड़ी

इस गाने की सबसे बड़ी खूबी है पवन सिंह और जरीन खान की जोड़ी। उनकी केमिस्ट्री ने गाने को और भी आकर्षक बना दिया है। गुलशन कुमार और टी-सीरीज द्वारा प्रस्तुत यह गाना भूषण कुमार के प्रोडक्शन में तैयार किया गया है। इसे पवन सिंह और पायल देव ने अपनी आवाज दी है। वहीं, म्यूजिक कंपोज भी पायल देव का है, जबकि गाने के बोल कुणाल वर्मा ने लिखे हैं, जो बेहद भावपूर्ण और दिल को छू लेने वाले हैं।

ये भी पढ़ें- चिरंजीवी हनुमान के पोस्टर पर फूटा अनुराग कश्यप का गुस्सा, बोले- कलाकारों की जगह एआई…

फैंस का रिएक्शन

गाने का निर्देशन दिलशेर सिंह और खुशपाल सिंह ने किया है। विजुअल्स की खूबसूरती, कैमरे का एंगल और लोकेशंस गाने को सिनेमाई अनुभव देते हैं। फैंस सोशल मीडिया पर गाने के अलग-अलग हिस्सों को हाईलाइट कर रहे हैं। किसी को मिरर सीन रोमांटिक लगा, तो किसी को रेन डांस का फिल्मी अंदाज भा गया। कुल मिलाकर ‘प्यार में हैं हम’ एक ऐसा रोमांटिक नंबर है जो पवन सिंह के संगीत करियर और जरीन खान की ऑन-स्क्रीन मौजूदगी दोनों को नया आयाम देता है।

Pawan singh and zareen khan romantic song pyaar mein hain hum release

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 20, 2025 | 04:44 PM

Topics:  

  • actor pawan singh
  • Bhojpuri Cinema
  • Entertainment News

सम्बंधित ख़बरें

1

चिरंजीवी हनुमान के पोस्टर पर फूटा अनुराग कश्यप का गुस्सा, बोले- कलाकारों की जगह एआई…

2

महावतार नरसिम्हा पहुंची 300 करोड़ के करीब, भारतीय ऐनिमेशन सिनेमा में रच रही है इतिहास

3

जाकिर खान बने पहले हिंदी कॉमेडियन, न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वायर गार्डन में परफॉर्म कर जीता दिल

4

KSBKBT 2 Twist: परी की सच्चाई जानकर तुलसी को लगेगा बड़ा झटका, अंगद को देखकर दंग रह जाएगी परी

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.