- Hindi News »
- Entertainment »
- Adnan Sami Was Born In Pakistan New Identity In India Famous With This Song
पाकिस्तान में जन्म, भारत में मिली नई पहचान, इस गाने से हुए फेमस, जानें अदनान सामी की जर्नी
- Written By: सोनाली झा
Adnan Sami Birthday: 15 अगस्त 1971 को लंदन में जन्मे अदनान सामी मूल रूप से पाकिस्तानी मूल के हैं। हालांकि, अदनान सामी ने 2001 में भारत आकर यहीं बस गए और लंबा संघर्ष कर भारतीय नागरिकता प्राप्त की।

अदनान सामी (फोटो-सोशल मीडिया)
Adnan Sami Birthday Special Story: आज 15 अगस्त का दिन अदनान सामी के लिए खास मायने रखता है। एक ओर भारत अपना स्वतंत्रता दिवस मना रहा है, वहीं दूसरी ओर मशहूर गायक अदनान सामी अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। अदनान आज अपना 54वां जन्मदिन मना रहे हैं। अदनान का जन्म 15 अगस्त 1971 को लंदन में हुआ था। मूल रूप से पाकिस्तानी जमीन से आने वाले अदनान ने अपने दिल में हमेशा भारत के लिए खास जगह रखी।
अदनान सामी ने पाकिस्तान में अपना बचपन और शुरुआती जीवन बिताया, लेकिन साल 2001 में वह भारत आ गए और यहीं बसने का फैसला किया। भारतीय नागरिकता पाने के लिए उन्होंने लंबा संघर्ष किया और आखिरकार उनकी मेहनत रंग लाई, जब उन्हें आधिकारिक तौर पर भारत का नागरिक घोषित किया गया। अदनान कहते हैं कि भारत की मिट्टी, यहां की संस्कृति और लोगों का अपनापन उन्हें हमेशा से भाता रहा है।
100 से अधिक गाने गाए
संगीत की दुनिया में अदनान सामी एक जाना-पहचाना नाम हैं। उन्होंने अलग-अलग भाषाओं में 100 से अधिक गाने गाए हैं, लेकिन उन्हें असली लोकप्रियता साल 2000 में आए सुपरहिट गाने ‘थोड़ी सी तो लिफ्ट करा दे’ से मिली। इस गाने में अदनान के साथ अभिनेता गोविंदा भी नजर आए थे, और यह ट्रैक आज भी लोगों की प्लेलिस्ट में शामिल है। इसके अलावा उनके एलबम ‘तेरा चेहरा’, ‘कभी तो नजर मिलाओ’ और ‘ऑलवेज योर्स’ ने भी दर्शकों का दिल जीता। उनकी कहानी इस बात का प्रमाण है कि संगीत और संस्कार सीमाओं से परे होते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
थिएटर के बाद अब ओटीटी पर रिलीज होगी Bhooth Bangla, जानें कब और कहां देख पाएंगे अक्षय कुमार की फिल्म
Rashami Desai ने बॉडी शेमिंग पर की बात, महिला का बढ़ाया हौसला, बोलीं- लोग क्या कहेंगे सोचकर मत रुकिए
Sonakshi Sinha ने खोले एक्टिंग से जुड़े कई राज, बोलीं- हर नया किरदार एक नई दुनिया में कदम रखने जैसा होता है
June 2026 Release: जून में सिनेमा का होगा बड़ा धमाका, पेड्डी से वेलकम टू द जंगल तक, रिलीज होंगी ये फिल्में
ये भी पढ़ें- स्वतंत्रता दिवस वीकेंड पर एंटरटेनमेंट का धमाका, थिएटर्स और OTT पर नई और चर्चित रिलीज
अदनान सामी का वजन
अदनान सामी का जीवन सिर्फ संगीत तक सीमित नहीं रहा, बल्कि उनके निजी संघर्ष भी प्रेरणादायक हैं। एक समय उनका वजन करीब 250 किलो तक पहुंच गया था, जिससे उन्हें गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं होने लगीं। डॉक्टरों ने चेतावनी दी थी कि अगर वजन कम नहीं किया, तो उनकी जिंदगी के केवल छह महीने ही बाकी हैं। इस चुनौती को अदनान ने गंभीरता से लिया और बिना किसी सर्जरी के मात्र 15 महीनों में 165 किलो वजन कम कर सभी को चौंका दिया। आज अदनान सामी सिर्फ अपनी गायकी के लिए ही नहीं, बल्कि अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति और भारत के प्रति उनके प्रेम के लिए भी जाने जाते हैं।
Adnan sami was born in pakistan new identity in india famous with this song
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 28 May 2026: कर्क, धनु और मीन राशि वालों को मिलेगी बड़ी सफलता, तुला जातक रहें बेहद सावधान
May 28, 2026 | 12:05 AMवैभव सूर्यवंशी की आंधी में उड़ी पैट कमिंस की सेना, SRH को रौंदकर Q-2 में पहुंची RR; अब GT से होगा महामुकाबला
May 27, 2026 | 11:31 PMFDA कमिश्नर बनते ही तुकाराम मुंढे की सर्जिकल स्ट्राइक; पुणे, संभाजीनगर और धाराशिव में मिलावटखोरों पर चला चाबुक
May 27, 2026 | 11:28 PMराजस्थान में 1 जून से नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, सरकार और पंप मालिकों में छिड़ी जंग? जानिए क्या है वजह
May 27, 2026 | 10:59 PMदुश्मन के घर में मचेगा तहलका! जल्द आ रहा है 5वीं पीढ़ी का स्टेल्थ फाइटर AMCA, रडार भी हो जाएंगे फेल
May 27, 2026 | 10:55 PMExclusive: DA बेसिक में जुड़ा तो कितनी बढ़ेगी सैलरी? 8वें वेतन आयोग पर डॉ. मनजीत सिंह पटेल का Interview
May 27, 2026 | 10:42 PMईद-उल-अजहा को लेकर MP वक्फ बोर्ड ने जारी किए दिशा-निर्देश, सड़कों पर नमाज न पढ़ने की अपील
May 27, 2026 | 10:41 PMवीडियो गैलरी

डोनाल्ड ट्रंप के किस बयान पर फंस गए मार्को रुबियो, अब मच रहा है बवाल? VIDEO
May 27, 2026 | 03:47 PM
जन्मदिन पर नितिन गडकरी ने लिया ऐसा ‘महा-संकल्प’! नागपुर समेत पूरे देश के युवाओं और किसानों की बदल जाएगी किस्मत
May 27, 2026 | 02:32 PM
मुंहतोड़ जवाब देंगे… पाकिस्तान बॉर्डर से अमित शाह ने दी खुली चेतावनी, देखें VIDEO
May 27, 2026 | 02:11 PM
बवाल होने दो, पुलिस मत पहुंचना… कानपुर देहात में पुलिस का VIDEO वायरल, विपक्ष ने लगाए गंभीर आरोप
May 27, 2026 | 01:49 PM
Dollar vs Yuan: डॉलर के मुकाबले युआन हुआ मजबूत! भारत पर क्या पड़ेगा असर? देखें VIDEO
May 27, 2026 | 01:48 PM
SSC GD पेपर लीक के बाद छात्रों का तांडव! परीक्षा केंद्रों पर तोड़फोड़ और बवाल; जानें कहां-कहां रद्द हुआ एग्जाम
May 26, 2026 | 11:00 PM














