Pati Patni Aur Panga: शाहरुख खान को देखकर खुशी से पागल हो गई थीं स्वरा भास्कर

Swara Bhasker: बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने फहाद अहमद से शादी के बाद से ही फिल्मों से दूरी बना ली है और अपनी 2 साल की बेटी राबिया की परवरिश पर ध्यान दे रही हैं।
Pati Patni Aur Panga: शाहरुख खान को देखकर खुशी से पागल हो गई थीं स्वरा भास्कर
शाहरुख खान से बात करके खुशी से पागल हो गई थीं स्वरा भास्कर, पति-पत्नी और पंगा शो में खोले राज
Published on: 
Updated on: 

StartFragment

Pati Patni Aur Panga Swara Bhasker: एक्ट्रेस ने कुछ दिन पहले ही सोशल मीडिया पर अपनी बेटी के जन्मदिन की तस्वीरें पोस्ट की थीं, लेकिन अब कपल को टीवी रियलिटी शो पति-पत्नी और पंगा में देखा गया, जहां एक्ट्रेस ने शाहरुख खान को लेकर बड़ा खुलासा किया है।

कलर्स टीवी ने शो का नया प्रोमो शेयर किया है, जिसमें स्वरा भास्कर और उनके पति फहाद अहमद को डांडिया आउटफिट में देखा जा सकता है। सभी कंटेस्टेंट्स से सवाल किया जाता है कि ऐसा कौन है जिसने शाहरुख खान को छेड़ा था। पहले सभी लोग हिना खान पर शक करते हैं, लेकिन फिर स्वरा बताती है कि ये हरकत उन्होंने की है।

शाहरुख खान के साथ बात कर क्रेजी हो गई थी स्वरा

एक्ट्रेस पूरा किस्सा शेयर कर बताती हैं, "मेरा शाहरुख खान के साथ ऐसा है कि जब वो मेरे सामने आते हैं तो मैं पागल-वागल हो जाती हूं। ये मेरा सौभाग्य था, साल 2017-18 की बात है, उस वक्त जीरो फिल्म की शूटिंग चल रही थी, तो एक दिन उन्होंने मुझसे 10-15 मिनट बात कर ली, मेरा दिमाग ही हट गया और मुझे समझ न आए कि करना क्या है।

स्वरा की बात सुनका हंसने लगे लोग

स्वरा भास्कर आगे कहती हैं- मैं उनको छोड़ ही नहीं रही हूं, उनको तंग किए जा रही हूं, उनके पिता की महानता उनको ही बता रही हूं कि उनके पिताजी महान थे, पार्टिशन के बाद भारत आ गए थे, वो बेचारे अच्छा-अच्छा कह रहे थे। स्वरा की बात सुनकर सभी लोग हंसने लगते हैं।

शाहरुख की वजह से सिनेमा आईं स्वरा

अब शाहरुख खान को देखकर ही फैंस पागल हो जाते हैं, तो बात करने पर तो क्या ही होता होगा। स्वरा ने खुद इस बात का खुलासा किया था कि वो शाहरुख खान की तरह इंडस्ट्री पर राज करना चाहती थीं और उन्हीं को देखकर सिनेमा में आने का फैसला लिया था।

EndFragment

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com