बॉलीवुड की टॉप की हीरोइन लेकिन गुमनामी में हुई मौत, परवीन बाबी को थी ये खास बीमारी
Parveen Babi Birth Anniversary: परवीन बाबी बॉलीवुड की टॉप की हीरोइन हुआ करती थी, लेकिन उनकी मौत गुमनामी में हुई। परवीन बाबी को। पैरानॉयड सिजोफ्रेनिया था, जिसकी वजह से उनकी मेंटल हेल्थ बुरी तरह से प्रभावित हुई थी।
- Written By: अनिल सिंह
परवीन बाबी असल जिंदगी में थी ट्रेजेडी क्वीन, पहली एक्ट्रेस जिनकी फोटो टाइम के कवर पर छपी
Parveen Babi Birth Anniversary: परवीन बाबी आज इस दुनिया में नहीं है लेकिन उनके चाहने वाले उन्हें आज भी याद करते हैं। 20 जनवरी 2005 को 50 साल की आयु में उनका निधन हो गया था। उनका शव सड़ी गली अवस्था में उनके ही बंद घर में मिला था। उनकी मौत को 20 साल हो जाएगा। परवीन बाबी के जन्म की अगर बात करें तो 4 अप्रैल 1954 को गुजरात के जूनागढ़ में उनका जन्म हुआ था। उनके प्रशंसक आज उनकी 81वीं जयंती मना रहे हैं। परवीन बाबी जितनी खूबसूरत थी उनकी असल जिंदगी उतनी ही दर्द भरी थी। बचपन में ही उन्हें यौन शोषण का सामना करना पड़ा था। जिसने उनके मानसिक स्वास्थ्य पर गहरा असर किया था। बचपन में हुई उस ट्रेजेडी की वजह से आगे चलकर उन्हें पैरानॉयड सिजोफ्रेनिया नाम की बीमारी हो गई थी।
परवीन बाबी का नाम कबीर बेदी, डैनी डेनजोंगपा और महेश भट्ट जैसे कलाकारों के साथ जुड़ा, लेकिन वह कभी भी शादी नहीं कर पाई। वह अमिताभ बच्चन को पसंद करती थी। लेकिन अमिताभ बच्चन ने जया भादुड़ी से शादी कर ली थी। परवीन बाबी ने बाद में अमिताभ बच्चन पर गंभीर आरोप लगाया था और बताया था कि अमिताभ बच्चन ने उनकी हत्या की साजिश रची थी। 1973 में आई फिल्म ‘चरित्र’ में उन्होंने शिखा का किरदार निभाया था यह फिल्म बॉलीवुड में उनकी डेब्यू फिल्म थी, 19 साल की उम्र में वो इंडस्ट्री की चर्चित कलाकार बन गई थी। इसके बाद उन्होंने दर्जनों सुपरहिट फिल्म में काम किया था। 1991 में आई फिल्म इरादा परवीन बाबी की आखिरी फिल्म थी। इस फिल्म में वह शत्रुघ्न सिन्हा के साथ नजर आई थी।
ये भी पढ़ें- कड़े के आगे झुकेगा क्राउन, केसरी चैप्टर 2 करेगी 500 करोड़ का कारोबार
सम्बंधित ख़बरें
Varun Dhawan Dance: ‘भारत के सबसे बड़े कुंवारे के साथ…’, वरुण धवन ने सलमान खान संग डांस पर जताई घबराहट
Ananya Panday Post: लक्ष्य लालवानी के बर्थडे पर अनन्या का खास पोस्ट, ‘चांद मेरा दिल’ के सेट से शेयर की यादें
विवाद के बाद भी शिल्पा शिंदे संग काम करने को तैयार Shubhangi Atre, बोलीं- मेरे लिए काम सबसे जरूरी
‘दृश्यम 3’ के निर्देशक Abhishek Pathak के घर आई नन्ही परी, पत्नी शिवालिका ने बेटी को दिया जन्म
परवीन बाबी वह पहली भारतीय अभिनेत्री थी, जिनकी फोटो टाइम मैगजीन के कवर पर दिखाई दी थी। परवीन बाबी बॉलीवुड से अचानक गायब हो गई थी, जब उनका करियर चरम पर था तो 1983 में वह अचानक गायब हो गई, जिसने न सिर्फ उनके चाहने वाले बल्कि पूरी इंडस्ट्री को भी चौंका दिया था और फिर वह अचानक 1989 में वापस सामने आई। वापस आने के बाद उन्होंने अमिताभ बच्चन पर गंभीर आरोप लगाया था, बताया था कि अमिताभ बच्चन ने उनके हत्या की साजिश की थी, उस मामले ने तब काफी सुर्खियां बटोरी थी।
