परिणीति चोपड़ा ने कभी नहीं देखा था हीरोइन बनने का सपना, फिर कैसे मिला बॉलीवुड में मौका, जानें दिलचस्प किस्सा

Parineeti Chopra Career: परिणीति चोपड़ा कभी इन्वेस्टमेंट बैंकर बनना चाहती थीं। मैनचेस्टर में पढ़ाई के बाद भारत लौटीं और यशराज फिल्म्स की मार्केटिंग टीम से जुड़ीं। यहीं से उनके बॉलीवुड की राह खुली।
Parineeti Chopra Birthday
परिणीति चोपड़ा(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • परिणीति चोपड़ा 22 अक्टूबर को अपना जन्मदिन मनाती हैं।

  • बॉलीवुड में आने से पहले वह यशराज फिल्म्स की मार्केटिंग और पीआर टीम में काम करती थीं।

  • परिणीति अनुष्का शर्मा की फिल्म 'बैंड बाजा बारात' के दौरान उनके मीडिया इंटरव्यू संभालती थीं।

Parineeti Chopra Birthday Special: बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा 22 अक्टूबर को अपना जन्मदिन मनाती हैं। उन्होंने अपने करियर में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। आज वह अपनी एक्टिंग के लिए पहचानी जाती हैं।

लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि फिल्मों में आने से पहले वह यशराज फिल्म्स की मार्केटिंग टीम का हिस्सा थीं। दिलचस्प बात यह है कि जिस अनुष्का शर्मा के मीडिया इंटरव्यू वह संभालती थीं, महज तीन महीने बाद उसी के साथ फिल्म में नजर आईं।

परिणीति चोपड़ा का जन्म 22 अक्टूबर 1988 को अंबाला, हरियाणा में हुआ था। पढ़ाई में अच्छी परिणीति का सपना अभिनेत्री बनने का नहीं, बल्कि इन्वेस्टमेंट बैंकर बनने का था। उन्होंने ब्रिटेन के मैनचेस्टर बिजनेस स्कूल से बिजनेस, फाइनेंस और इकोनॉमिक्स में पढ़ाई की।

हालांकि, आर्थिक मंदी के चलते उन्हें भारत लौटना पड़ा। इसके बाद वह अपनी बहन प्रियंका चोपड़ा के संपर्कों के जरिए यशराज फिल्म्स के पब्लिक रिलेशंस और मार्केटिंग विभाग से जुड़ गईं।

अनुष्का शर्मा के इंटरव्यू करती थीं मैनेज

यशराज फिल्म्स में काम करते हुए परिणीति चोपड़ा ने फिल्म 'बैंड बाजा बारात' के प्रचार से जुड़े कई काम संभाले। इसी दौरान वह अनुष्का शर्मा के मीडिया इंटरव्यू भी मैनेज करती थीं। तब शायद उन्होंने सोचा भी नहीं होगा कि कुछ ही समय बाद वह खुद अभिनेत्री बनकर पर्दे पर नजर आएंगी।

मार्केटिंग के काम के दौरान उन्हें फिल्म इंडस्ट्री के रचनात्मक पहलुओं को करीब से समझने का मौका मिला और धीरे-धीरे अभिनय में उनकी दिलचस्पी बढ़ने लगी।

Parineeti Chopra Birthday
परिणीति चोपड़ा(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Parineeti Chopra Birthday
Kader Khan Career: विलेन बनकर डराया, कॉमेडी से हंसाया और डायलॉग्स से जीते दिल, ऐसा रहा दिग्गज कादर खान का सफर

तीन महीने में बन गईं अनुष्का की को-स्टार

परिणीति चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर प्रशंसकों के सवालों का जवाब देते हुए बताया था कि वह 'बैंड बाजा बारात' के दौरान अनुष्का शर्मा के इंटरव्यू संभालती थीं। इसके करीब तीन महीने बाद दोनों फिल्म 'लेडीज वर्सेस रिकी बहल' में साथ नजर आईं। परिणीति ने इस संयोग पर खुशी जताते हुए कहा था कि यह काफी दिलचस्प था। फिल्म में रणवीर सिंह भी मुख्य भूमिका में थे।

ऐसे शुरू हुआ फिल्मी करियर

परिणीति ने 2011 में 'लेडीज वर्सेस रिकी बहल' से अभिनय की दुनिया में कदम रखा। इसके बाद 2012 में आई फिल्म 'इश्कजादे' ने उन्हें खास पहचान दिलाई।

आगे चलकर उन्होंने 'शुद्ध देसी रोमांस' जैसी फिल्मों में भी काम किया। मार्केटिंग टीम से अभिनेत्री बनने तक का उनका सफर इस बात की मिसाल है कि कभी-कभी जिंदगी का एक अप्रत्याशित मोड़ पूरी कहानी बदल देता है।

Navbharat Live
navbharatlive.com