परिणीति चोपड़ा की 'रिपोर्टिंग लाइव' में दिखेगी अवैध रेत खनन की काली दुनिया, फिल्म में एक्ट्रेस खोलेंगी कईं राज

Reporting Live Trailer Out: परिणीति चोपड़ा और देवेन भोजानी की आने वाली फिल्म 'रिपोर्टिंग लाइव' का दमदार ट्रेलर जारी हो चुका है। इसमें एक्ट्रेस माफियाओं के खिलाफ खोजी पत्रकारिता करती नजर आ रही हैं।
Parineeti Chopra Reporting Live Trailer Out
परिणीति चोपड़ा (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Parineeti Chopra Reporting Live Trailer Out: सिनेमा प्रेमी लंबे समय से परिणीति चोपड़ा को एक ऐसे दमदार और चुनौतीपूर्ण रोल में देखने का इंतजार कर रहे थे, जो उनकी एक्टिंग को नए आयाम दे सके। ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने उनकी आने वाली सस्पेंस थ्रिलर फिल्म रिपोर्टिंग लाइव का आधिकारिक ट्रेलर जारी कर दिया है।

ध्रुव त्रिपाठी के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म अवैध तरीके से चल रहे रेत खनन के काले कारोबार और उसके पीछे छिपे खौफनाक तंत्र पर करारा प्रहार करती दिखाई दे रही है।

एक घटना ने खोला खौफनाक साजिश का पन्ना

फिल्म के ट्रेलर की शुरुआत एक सरकारी अधिकारी के इंटरव्यू से होती है, जहां परिणीति चोपड़ा एक खोजी पत्रकार के रूप में एक पुल हादसे को लेकर सवाल पूछती हैं। जब अधिकारी लापरवाही भरे लहजे में इस घटना को केवल एक मामूली दुर्घटना बताकर टालने की कोशिश करता है, तब कहानी में एक बड़ा मोड़ आता है।

परिणीति जैसे ही जिले में चल रहे गैरकानूनी रेत खनन का मुद्दा उठाती हैं, अधिकारी हैरान रह जाता है। यहीं से सच्चाई को सामने लाने का एक जानलेवा और सनसनीखेज सफर शुरू होता है।

अवैध खनन के पीछे छुपा खूनी खेल

पत्रकारिता की राह में परिणीति और उनके कैमरामैन, जिनका रोल देवेन भोजानी निभा रहे हैं, एक ऐसे तंत्र के सामने खड़े हो जाते हैं जो बेतरह खौफनाक है। जांच के दौरान उन्हें चेतावनी दी जाती है कि अगर कैमरा दिख गया तो जान बचना नामुमकिन है, क्योंकि यह साधारण रेत नहीं बल्कि 'ब्राउन गोल्ड' है।

जैसे-जैसे वे सबूत जुटाते हैं, उन पर जानलेवा हमले शुरू हो जाते हैं। इसके बावजूद बेखौफ परिणीति चोपड़ा अपने इरादों पर अडिग रहती हैं और हर खतरे का सामना करने के लिए तैयार दिखती हैं।

Parineeti Chopra Reporting Live Trailer Out
सलमान खान की फिल्म 'मातृभूमि' को हरी झंडी, काट-छांट के बाद रिलीज की उम्मीद बढ़ी

बड़े कलाकारों की मौजूदगी से बढ़ा रोमांच

इस इन्वेस्टिगेटिव थ्रिलर में केवल परिणीति चोपड़ा और देवेन भोजानी ही नहीं, बल्कि भारतीय सिनेमा के कई कई बड़े दिग्गज कलाकार भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। अमोल पालेकर, आदिल हुसैन और शेखर सुमन की मौजूदगी ने फिल्म के ताने-बाने को और ज्यादा गंभीर और प्रभावशाली बना दिया है। कलाकारों की यह स्टारकास्ट कहानी में छिपे रहस्य और राजनीतिक दबाव को बखूबी पर्दे पर उकेरती नजर आ रही है।

9 अक्टूबर को ओटीटी पर दस्तक देगी फिल्म

रोमांच, खतरे और मजबूत इरादों से लबरेज यह थ्रिलर फिल्म 9 अक्टूबर 2026 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने के लिए पूरी तरह तैयार है। वेब सीरीज 'शक' की सक्सेस के बाद परिणीति चोपड़ा का यह निडर अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। अब देखना यह होगा कि फिल्म में उनकी यह साहसी पत्रकार माफियाओं के इस बड़े साम्राज्य को तोड़ पाती है या खुद इस खतरनाक खेल की शिकार बन जाती है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com