Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

परिणीति चोपड़ा ने पति राघव चड्ढा से किए मजेदार सवाल, पॉडकास्ट में हंसी का तड़का

Parineeti Chopra Question: परिणीति चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर पति और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा संग नया पॉडकास्ट शेयर किया। उन्होंने मजाकिया अंदाज में राघव का परिचय कराया और हल्के-फुल्के सवाल पूछे।

  • By सोनाली झा
Updated On: Oct 03, 2025 | 09:40 PM

परिणीति चोपड़ा ने पति राघव चड्ढा से किए मजेदार सवाल

Follow Us
Close
Follow Us:

Parineeti Chopra Asks Fun Questions to Raghav Chadha: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी पीरियड को एंजॉय कर रही हैं। फिल्मों से दूर रहने के बावजूद वे सोशल मीडिया के जरिए लगातार अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया और उस पर नया व्लॉग शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपने पति और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के साथ एक मजेदार पॉडकास्ट किया।

परिणीति चोपड़ा ने व्लॉग की शुरुआत में बड़े ही मजेदार अंदाज में राघव का परिचय कराया। परिणीति चोपड़ा ने कहा कि मिलिए मेरे शानदार पति और एक राज्यसभा सांसद से, जिनकी हिंदी इतनी क्लासिकल है कि मुझे और मम्मी को शब्दकोश खोलना पड़ता है। इसके बाद उन्होंने राघव से हल्के-फुल्के सवाल पूछने शुरू किए। पॉडकास्ट के दौरान परिणीति चोपड़ा ने राघव चड्ढा से पूछा कि तुमने मेरे लिए चाय कब बनाई है? इस पर राघव ने जवाब दिया कि वे हर रात उनके लिए हल्दी वाला दूध बनाते हैं।

परिणीति चोपड़ा का सवाल

परिणीति चोपड़ा ने शरारत भरे अंदाज में सवाल किया कि अच्छा, हमारे घर में हल्दी कहां रखी है? इस पर राघव मुस्कुराते हुए बोले कि आप आम खाइए, गुठलियां क्यों गिन रही हैं? इस तरह के सवाल-जवाबों से पूरा माहौल हंसी-मजाक से भर गया। एक और दिलचस्प सवाल में परिणीति ने पूछा कि अगर राजनीति में नहीं होते तो क्या बनते? इस पर राघव ने कहा कि शायद वे फाइनेंस या लॉ के क्षेत्र में जाते, क्योंकि वे चार्टर्ड अकाउंटेंट भी हैं। तभी परिणीति ने बीच में कहा कि वे एक अच्छे एक्टर भी बन सकते थे।

ये भी पढ़ें- श्वेता तिवारी ने 500 रुपए से शुरू हुआ था इंडस्ट्री का सफर, मेहनत से बनीं घर-घर की प्रेरणा

ChatGPT की मदद से तैयार हुए सवाल

पॉडकास्ट में परिणीति चोपड़ा ने यह भी बताया कि उन्होंने अपने सभी सवाल ChatGPT की मदद से तैयार किए थे। इस खुलासे ने फैंस को और भी उत्साहित कर दिया। बता दें कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने साल 2023 में शादी की थी। अब कपल जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाला है। इस खुशखबरी से फैंस बेहद उत्साहित हैं और सोशल मीडिया पर इस पॉडकास्ट वीडियो को खूब शेयर किया जा रहा है।

Parineeti chopra asks fun questions to husband raghav chadha adding a touch

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 03, 2025 | 09:40 PM

Topics:  

  • Entertainment News
  • Parineeti Chopra
  • Raghav Chadha

सम्बंधित ख़बरें

1

IGT 11 फिनाले में इमरान हाशमी-मलाइका अरोड़ा ने ‘भीगे होंठ तेरे’ गाने को किया रीक्रिएट, फैंस हुए फिदा

2

‘प्राइड ऑफ इंडिया’ थीम पर आधारित है ‘मास्टरशेफ इंडिया’ का नया सीजन, कुकिंग और एंटरटेनमेंट का फ्यूजन

3

Nayak 2: अनिल कपूर की ‘नायक 2’ हुई कंफर्म, ‘शिवाजी राव’ के किरदार में सीएम बन फिर मचाएंगे धमाल!

4

कोलकाता की ‘अमेजिंग अप्सरास’ ने India’s Got Talent 11 की जीती ट्रॉफी, जानें कितनी मिली प्राइज मनी

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.