Pankaj Tripathi ने बढ़ाया बुनकरों का हौसला, हथकरघा उद्योग को लेकर कही बड़ी बात
Pankaj Tripathi Handloom Industry Campaign: एक्टर पंकज त्रिपाठी ने भारतीय शिल्प कौशल और बुनकरों की मदद के लिए एक नया हथकरघा उद्यम शुरू किया है, जिसका मकसद पुरानी सांस्कृतिक धरोहर को बचाना है।
- Written By: यति सिंह
पंकज त्रिपाठी (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Pankaj Tripathi Handloom Industry Support : फिल्मों में अपनी बेहतरीन एक्टिंग से करोड़ों दिलों को जीतने वाले एक्टर पंकज त्रिपाठी अब एक नए और बेहद संजीदा अवतार में नजर आ रहे हैं। एक्टिंग की दुनिया में लोहा मनवाने के बाद उन्होंने भारत की पारंपरिक धरोहर को सहेजने का बीड़ा उठाया है। मिर्जापुर सीरीज के कालीन भैया के नाम से फेमस पंज त्रिपाठी देश की गायब हो चुकी हथकरघा कला और बुनकरों को नया जीवन देने के लिए एक विशेष पहल की शुरुआत की है।
दरअसल पंकज त्रिपाठी के भीतर हथकरघा कला को लेकर यह गहरा लगाव अचानक पैदा नहीं हुआ है। बल्कि पंकज त्रिपाठी फिल्मों की शूटिंग के सिलसिले में देश के अलग-अलग कोनों की यात्रा करते हुए उन्होंने इस कला को बहुत करीब से देखा है।
अभिनेता पंकज त्रिपाठी को याद है कि जब वे चंदेरी में फिल्म स्त्री की शूटिंग कर रहे थे, तब वहां की महिलाओं को हथकरघा पर काम करते देखना उनके लिए एक बेहद जादुई अनुभव था।
बनारस की गलियों में दिखा कारीगरी का जादू
जब भी पंकज त्रिपाठी को वाराणसी जाने का मौका मिलता है, तो वे वहां के स्थानीय कारीगरों के बीच समय बिताना कभी नहीं भूलते। मशीनों के इस आधुनिक युग में भी जब पंकज त्रिपाठी बुनकरों को पूरी शिद्दत के साथ हाथ से कपड़े तैयार करते हुए देखते हैं, तो उन्हें यह किसी चमत्कार जैसा लगता है।
सम्बंधित ख़बरें
Alpha Trailer Out: एक्शन अवतार में दिखीं आलिया-शारवरी, ऋतिक रोशन की एंट्री ने बढ़ाया रोमांच
Sanchita Ugale Case: संचिता उगले की मौत पर नया खुलासा, ‘मुझे डरावने सपने आते हैं’, वायरल चैट से मची सनसनी
Sonu Nigam Health Update: ‘बहुत सारी दवाइयां ले रहा हूं’, सोनू निगम ने बताया अपना हाल, फिर भी करेंगें परफॉर्म
Himanshu Jangra FIR: ‘370 रुपये की बिरयानी’ विवाद ने लिया नया मोड़, महाराष्ट्र के बाद गुरुग्राम में केस दर्ज
दुनिया के ज्यातर देशों से यह अनोखी कला लगभग खत्म हो चुकी है, लेकिन भारत में आज भी यह जिंदा है और इसमें कमाल के कलाएं देखने को मिलती है। पंकज त्रिपाठी इसी कलाओं को दुनिया के सामने लाना चाहते हैं।
बुनकरों के लिए उठाया बड़ा कदम
आज के समय में पावरलूम और आधुनिक मशीनों के कारण पारंपरिक बुनकरों के सामने आजीविका का बड़ा संकट खड़ा हो गया है। इस कड़वी हकीकत को पंकज त्रिपाठी ने बहुत गहराई से महसूस किया है। इसी वजह से उन्होंने विख्यात स्टाइलिस्ट विनीत चौहान के साथ मिलकर एक नए उद्यम की नींव रखी है।
इस मंच का उद्देश्य सिर्फ खूबसूरत कपड़ों की बिक्री करना नहीं है, बल्कि उन वस्त्रों को तैयार करने वाले कलाकारों की मेहनत, उनके धैर्य और उनके क्षेत्र के समृद्ध इतिहास को भी दुनिया के सामने पेश करना है।
यह भी पढ़ें: Lock Upp 2 Show: इस मशहूर एक्टर की एक्स की होगी धमाकेदार एंट्री, घर में शुरू होगा नया ड्रामा
मिर्जापुर नए चेहरों की एंट्री से बढ़ेगा रोमांच
बता दें कि पंकज त्रिपाठी उर्फ कालीन भइया की ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में पुराने कलाकारों के साथ-साथ नए चेहरे भी जुड़ रहे हैं। इनमें जीतेंद्र कुमार, रवि किशन, मोहित मलिक और सोनल चौहान जैसे कलाकार शामिल हैं। इनकी एंट्री कहानी में नए ट्विस्ट और ड्रामा लेकर आएगी।
फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का निर्देशन गुरमीत सिंह कर रहे हैं, जिन्होंने वेब सीरीज के पिछले सीजन्स को भी निर्देशित किया था। ऐसे में यह तय माना जा रहा है कि फिल्म में वही पुराना ‘मिर्जापुर वाला अंदाज’ देखने को मिल सकता है।
