- Hindi News »
- Entertainment »
- Pandit Birju Maharaj Birthday Know Facts About Great Kathak Dancer Life Struggle
जयंती विशेष: जिनके नृत्य के वक्त घुंघरू भी करते थे बात, ऐसे थे बॉलीवुड को नचाने वाले बिरजू महाराज
पंडित बिरजू महाराज कथक के महान नर्तक थे, जिन्होंने नृत्य को ऊंचाइयों तक पहुंचाया। पद्म विभूषण समेत कई सम्मान पाने वाले महाराज ने बॉलीवुड में भी नृत्य निर्देशन किया और अपनी कला से दुनियाभर में भारतीय नृत्य की पहचान बनाई।
- Written By: अदिति भंडारी

जिनके नृत्य के वक्त घुंघरू भी करते थे बात, ऐसे थे बॉलीवुड को नचाने वाले बिरजू महाराज (सौ. सोशल मीडिया)
मुंबई: पंडित बिरजू महाराज कथक की दुनिया का वो नाम है जिसे कोई भूला नहीं सकता। एक ऐसी शख्सियत जिनकी घुंघरू की एक-एक थाप अपने में पूरा संगीत थी। जो नृत्य करते थे, तो उनके घुंघरू बोलते थे। ताल और घुंघरू का तालमेल नृतक के लिए आम बात है, पर जब बात की जाए बिरजू महाराज की, तो उनके घुंघरू की आवाज दर्शकों का मन मोह लेती थी। कोई भी दर्शक उनके नृत्य से बोर नहीं हो सकता था। आज बिरजू महाराज का जन्मदिन है। जानते हैं उनके बारे में खास बातें।
बिरजू महाराज का जन्म 4 फरवरी 1938 में हुआ था। वे लखनऊ के रहने वाले थे। उनके पिता का नाम जगन्नाथ महाराज और माता का नाम अम्मा महाराज था। उन्होंने महज 3 साल की उम्र से अपने पिता से नृत्य की दीक्षा लेनी शुरू की थी। महाराज के 9 साल के होते ही उनके पिता का निधन हो गया। इसके बाद भी बिरजू महाराज ने नृत्य नहीं छोड़ा। उन्होंने आगे की दीक्षा अपने चाचा आचार्य शंभू और लच्छू महाराज से ली। कुछ सालों बाद ही वे दिल्ली आ गए और वहां उन्होंने संगीत भारती में बच्चों को कथक सिखाना शुरू किया।
यहां देखें पोस्ट-
सम्बंधित ख़बरें
सलमान खान के घर की रेकी और पाकिस्तान भेजे वीडियो, गाजियाबाद के ‘रोमियो’ का खौफनाक खुलासा!
सिर्फ परदे पर नहीं…शेयर बाजार में भी दिखा धुरंधर-2 का जलवा, एक ही दिन में PVR को कर दिया मालामाल
जब से चायवाला हिंदुस्तान में…नरेंद्र मोदी के PM बनने पर कांपने लगा था पाकिस्तान, धुरंधर मूवी का सीन वायरल
ब्राजीलियन शादी में ‘बीड़ी’ गाने पर धमाकेदार डांस, वीडियो ने जीता इंटरनेट
पंडित बिरजू महाराज को कथक के अलावा तबला, पखावज, नाल और सितार में भी महारत हासिल थी। इसके साथ ही वे गायक और चित्रकार भी थे। वे हर कला में निपुण थे। उन्होंने कथक को बढ़ावा देने के लिए दिल्ली में नृत्य स्कूल कलाश्रम की स्थापना की, जहां न सिर्फ कथक बल्कि उससे संबंधित सभी विषयों की शिक्षा दी जाती थी। उन्होंने कथक को नई पहचान दिलाई। इतना ही नहीं, उन्होंने हिंदी फिल्मों में भी अपने डांस का जलवा बिखेरा है।
बिरजू महाराज ने कई फिल्मों में नृत्य का निर्देशन किया है। उन्होंने सत्यजीत रे की शास्त्रीय फिल्म “शतरंज के खिलाड़ी”, यश चोपड़ा की फिल्म “दिल तो पागल है”, “गदर: एक प्रेम कथा” और “देढ़ इश्किया” में नृत्य का निर्देशन किया है। इसके अलावा, उन्होंने संजय लीला भंसाली की फिल्म “देवदास” में माधुरी दीक्षित को और “बाजीराव मस्तानी” में दीपिका पादुकोण को भी नृत्य की शिक्षा दी थी।
मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
पंडित महाराज ने कथक के साथ अपने लंबे सफर में कई प्रसिद्धियां बटोरी हैं। उन्हें साल 1986 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। उन्हें संगीत नाटक अकादमी और कालिदास सम्मान से भी नवाजा गया था। इसके बाद उन्हें 2002 में लता मंगेशकर पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया। फिर साल 2012 में सर्वश्रेष्ठ नृत्य निर्देशन के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार फिल्म “विश्वरूपम” से भी उन्हें सम्मानित किया गया। इसके बाद 2016 में पंडित बिरजू महाराज को हिंदी फिल्म “बाजीराव मस्तानी” में “मोहे रंग दो लाल” गाने के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार मिला।
Pandit birju maharaj birthday know facts about great kathak dancer life struggle
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 5 April: रविवार को मकर राशि वालों पर भारी पड़ सकती है ग्रहों की चाल, जानें अपनी का हाल
Apr 05, 2026 | 12:05 AMरोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रन से हराया, 20वें ओवर में तुषार देशपांडे का कमाल
Apr 04, 2026 | 11:35 PMRR vs LSG: यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने मिलकर रचा इतिहास, तोड़ दिया सालों पुराना रिकॉर्ड
Apr 04, 2026 | 10:45 PMशर्मनाक! पटना स्टेशन पर नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों को कहा ‘चाइनीज’ और ‘मोमो’, महिला की बदतमीजी का VIDEO वायरल
Apr 04, 2026 | 10:36 PMहिंदू महिला की संपत्ति पर बड़ा फैसला: बिना संतान मौत पर पति को नहीं मिलेगा हक
Apr 04, 2026 | 10:27 PMइंदौर में ‘गर्ल गैंग’ का तांडव! तमाशबीन बनी रही भीड़; युवती को घेरकर बेरहमी से पीटा, VIDEO हुआ वायरल।
Apr 04, 2026 | 10:23 PMSaharanpur के मदरसा में ‘तालिबानी’ सजा! मासूम को डंडों से बेरहमी से पीटा, VIDEO देख दहल जाएगा दिल
Apr 04, 2026 | 10:13 PMवीडियो गैलरी

मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM
दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM
Bihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी
Apr 03, 2026 | 10:17 PM
योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 10:13 PM
नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM














