Panchayat Season 5: रिलीज हुआ होली सॉन्ग रंग डाली रे, प्रधान जी-सचिव जी और रिंकी ने लूटी महफिल

Panchayat Season 5 First Song: प्राइम वीडियो की सीरीज पंचायत 5 का होली सॉन्ग रंग डाली रे रिलीज हो गया है। गाने में प्रधान जी, सचिव जी और रिंकी समेत फुलेरा के सभी कलाकार होली के रंग में नजर आ रहे हैं।
Panchayat 5 Rang Daali Re Song
रंग डाली रे सॉन्ग(सौ. Youtube)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • पंचायत 5 का पहला होली सॉन्ग रंग डाली रे रिलीज

  • प्रधानजी, सचिव और रिंकी ने होली के गाने में जमाया रंग

  • फुलेरा गांव की बदली राजनीति और सचिव-रिंकी की लव स्टोरी में आएंगे नए ट्विस्ट

Panchayat 5 First Holi Song Rang Dali Re: प्राइम वीडियो की सबसे चर्चित कॉमेडी वेब सीरीज पंचायत अपने नए सीजन के साथ वापसी करने के लिए तैयार है। कुछ दिनों पहले ही इस वेब सीरीज का ट्रेलर जारी किया गया था।

पंचायत सीजन 5 का ट्रेलर सामने आने के बाद से ही ऑडियंस इस वेब सीरीज के लिए काफी एक्साइटेड नजर आ रही है। हाल ही में पंचायत सीजन 5 का नया गाना रिलीज हुआ है। इस गाने में पूरा फुलेरा गांव होली के रंग में रंगा हुआ नजर आ रहा है। इस गाने में प्रधानजी, सचिव और रिंकी ने पूरी महफिल लूट ली है।

होली के रंग में रंगा फुलेरा गांव

पंचायत सीजन 5 के इस गाने का नाम रंग डाली रे है। इस गाने को उदित नारायण, अनुराग सैकिया, दीपाली साठे और जूनो ने मिलकर गाया है। इस गाने में पंचायत 5 के सभी कलाकार जैसे कि जितेंद्र कुमार, रघुबीर यादव, नीना गुप्ता, सुनीता राजवर, फैज़ल मलिक, चंदन रॉय, संविका, दुर्गेश कुमार और अशोक पाठक होली का त्योहार मनाते हुए नजर आ रहे हैं। ये गाना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Panchayat 5 Rang Daali Re Song
Kanika Maan को मिलेगी बिग बॉस के घर में कैप्टेनेंसी की कमान, लव गिल पर भड़की अरिश्फा खान

पंचायत 5 के ट्रेलर में क्या है खास?

वेब सीरीज पंचायत के 5वें सीजन में फुलेरा गांव में सियासी समीकरण बदलते हुए नजर आएंगे और साथ ही नई मुश्किलों की भी झलक देखने के लिए मिलेगी। अबकी बार प्रधान जी यानी रघुबीर यादव को अपनी कुर्सी के बिना नई परिस्थितियों के साथ तालमेल बैठाने में परेशानी हो रही है। वहीं, दूसरी ओर सचिव जी यानी जितेंद्र कुमार अपनी निजी महत्वाकांक्षाओं, दोस्ती और पंचायत की बदलती राजनीति के बीच संतुलन बनाने की कोशिश करते नजर आते हैं।

इस सीजन की सबसे खास बात ये रहेगी कि पंचायत 5 में सचिव जी और रिंकी यानी संविका की लव स्टोरी में नए ट्विस्ट देखने के लिए मिलने वाला है। ट्रेलर में नए प्रधान बनराकस की जिम्मेदारियों और फुलेरा की राजनीति से जुड़े सवाल भी उठाए गए हैं। ऐसे में ऑडियंस के मन में यह जानने की उत्सुकता है कि क्या सचिव जी को उनका मनचाहा प्यार मिलेगा और क्या नए प्रधानपति गांव की जिम्मेदारी संभाल पाएंगे।